Thursday, August 20, 2026
BREAKING
राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा पुलिस भर्ती: 400 एसपीओ पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और सैलरी नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें युवा : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार एलोपैथी के साथ-साथ पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को भी दे रही है बढ़ावा : आरती सिंह राव स्वच्छता अभियान पर नायब सरकार का सफाई कर्मचारियों से वादा खिलाफी का ब्रेक, प्रदेशभर में लगे कूड़े के ढेर : दुष्यंत चौटाला जाखल मंडी-शहर के बंद रास्तों से जनता परेशान, निर्माण कार्य में तेजी लाए रेलवे : कुमारी सैलजा शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का एक्शन मोड, सोनीपत के स्कूल का किया औचक निरीक्षण हरियाणाः कौशल कर्मियों के समर्थन में कांग्रेस ने पंचकूला में किया बड़ा धरना-प्रदर्शन

राष्ट्रीय

महंगाई 9.8% से गिरकर 1.7% पर! BJP ने राज्यसभा में पेश किए चौंकाने वाले आंकड़े, विपक्ष की बोलती की बंद

12 फ़रवरी, 2026 07:07 PM

वित्त वर्ष 2026-27 के बजट को 'विकसित भारत की यात्रा' में निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए सत्ता पक्ष ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कहा कि देश का दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना स्पष्ट करता है कि यह वैश्विक निवेशकों के लिए एक भरोसेमंद गंतव्य बन कर उभरा है। उच्च सदन में बजट 2026-27 पर चर्चा को आगे बढ़ाते हुए भाजपा के राम भाई मोकारिया ने कहा ''यह बजट ऐसे समय में आया है जब भारत विकास यात्रा पर तेजी से बढ़ रहा है और दुनिया भी इसे मानती है। देश का आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना बताता है कि यह वैश्विक निवेशकों के लिए एक भरोसेमंद गंतव्य बन कर उभरा है।''

उन्होंने कहा कि बजट से स्पष्ट है कि सरकार ने दीर्घकालिक विकास का मार्ग चुना है और अवसंरचना, संस्थानों एवं औद्योगिक क्षमता निर्माण में सतत निवेश को अपनाया है। इसी पार्टी के गोविंदभाई लालजीभाई धोलकिया ने कहा कि दिसंबर 2025 में मुद्रास्फीति 1.7 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि संप्रग सरकार के समय 2011 से 2014 के बीच औसत मुद्रास्फीति 9.8 प्रतिशत थी। उन्होंने दावा किया कि युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराए जा रहे हैं तथा बेरोजगारी की दर हर दिन घट रही है और आज यह 4.8 प्रतिशत है।

भाजपा के ही मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि यूरोपीय संघ और अमेरिका के साथ व्यापार समझौते इस बात का संकेत देते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार पर दुनिया को भरोसा है और उनके नेतृत्व में देश कठिन वैश्विक परिस्थितियों में भी तेजी से काम कर रहा है। इसी पार्टी के लहर सिंह सिरोया ने कहा कि विपक्ष एकजुट हो कर बजट की आलोचना करता है लेकिन विपक्ष शासित राज्यों में मुख्यमंत्री पद को लेकर आपस में खींचतान चल रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को आलोचना करने के बजाय सरकार की योजनाओं के बारे में आम लोगों को बताना चाहिए क्योंकि कई लोग अपने लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी न होने की वजह से इनके लाभ से वंचित रह जाते हैं।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के रामदास आठवले ने कहा कि यह बजट कर्तव्य भवन में बनाया गया पहला बजट है और राजग सरकार अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह सजग है। चर्चा में भाजपा की रमिलाबेन बेचारभाई बारा, मिथिलेश कुमार, बंसीलाल गुर्जर, दोरजी टी लेफ्चा, साधना सिंह, दिनेश शर्मा, अनिल सुखेदवराव बोंडे, सुभाष बराला, एस. फांग्नोन कोन्याक, धर्मशीला गुप्ता, किरण चौधरी और जद (यू) के खीरू महतो आदि ने भी भाग लिए।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती