Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
Gold Price 24 Carat: आज फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, कीमतों में भारी गिरावट, देखें 10 gram Gold का नया रेट Petrol/Diesel Price Today: 24 मार्च पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें प्रमुख शहरों में क्या है कीमत आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय

बाज़ार

महंगाई पर ब्रेक! खाने-पीने की चीजों ने दी बड़ी राहत, 2012 के बाद सबसे निचले स्तर पर

12 नवंबर, 2025 05:37 PM

भारत की खुदरा महंगाई (Retail Inflation) अक्टूबर 2025 में घटकर 0.25% पर पहुंच गई है। यह 2012 में शुरू हुई मौजूदा सीरीज का अब तक का सबसे निचला स्तर है। सितंबर में यह दर 1.44% रही थी। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा 12 नवंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस गिरावट की मुख्य वजह खाने-पीने की चीजों के दामों में लगातार कमी रही है।

खाद्य वस्तुओं में बड़ी राहत

खाद्य वस्तुओं का सूचकांक (Food Index) अक्टूबर में -5.02% पर रहा, जो सितंबर के -2.3% से और नीचे आया है। इसका मतलब है कि अनाज, दालों, सब्जियों और अन्य जरूरी खाद्य वस्तुओं के दामों में गिरावट जारी रही। मासिक आधार पर खाद्य कीमतों में 0.25% की कमी दर्ज की गई, जबकि कुल मूल्य सूचकांक में 0.15% की हल्की बढ़ोतरी रही।

अनाज, दाल और सब्जियों के दाम घटे

अक्टूबर में अनाज की महंगाई -0.92% रही, जो पिछले चार सालों में सबसे कम है। वहीं, दाल और सब्जियों के दाम लगातार नौवें महीने गिरे हैं। इससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है। विशेषज्ञों का मानना है कि खाद्य आपूर्ति की स्थिरता और बेहतर फसल ने कीमतों को नियंत्रण में रखा है।

तेल के दामों में उछाल

खाद्य श्रेणी में केवल तेल और वसा (Oils and Fats) ही ऐसी कैटेगरी रही, जिसमें दोहरे अंकों में महंगाई दर्ज की गई। हालांकि, इसमें भी पिछले महीने की तुलना में थोड़ी नरमी आई। खासतौर पर नारियल तेल की कीमतों में करीब 93% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो अक्टूबर का सबसे महंगा उत्पाद रहा।

सोना-चांदी और पर्सनल केयर में बढ़ोतरी

कोर महंगाई के तहत Miscellaneous कैटेगरी में 31 महीने का उच्च स्तर देखा गया। इसमें सोना, चांदी, पर्सनल केयर और अन्य वस्तुएं शामिल हैं। इस कैटेगरी की महंगाई 5.35% से बढ़कर 5.71% पहुंच गई। वहीं, Personal Care and Effects में महंगाई 19.4% से बढ़कर 23.9% रही, जिससे लोगों के रोजमर्रा के खर्च पर असर पड़ा।

RBI के लक्ष्य से नीचे रही महंगाई

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में औसत महंगाई दर 2.22% रही, जो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 4% के लक्ष्य से काफी नीचे है। यह राहत मुख्य रूप से वैश्विक कमोडिटी कीमतों में गिरावट और पिछले साल के हाई बेस इफेक्ट के कारण आई है।

RBI ने घटाया FY26 का अनुमान

महंगाई में आई इस तेज गिरावट को देखते हुए RBI ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने मुद्रास्फीति अनुमान को 3.1% से घटाकर 2.6% कर दिया है। हालांकि, RBI ने चेतावनी दी है कि वैश्विक ऊर्जा कीमतों और खाद्य बाजारों में अस्थिरता भविष्य में महंगाई के जोखिम को बढ़ा सकती है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Price 24 Carat: आज फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, कीमतों में भारी गिरावट, देखें 10 gram Gold का नया रेट

Gold Price 24 Carat: आज फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, कीमतों में भारी गिरावट, देखें 10 gram Gold का नया रेट

Petrol/Diesel Price Today: 24 मार्च पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें प्रमुख शहरों में क्या है कीमत

Petrol/Diesel Price Today: 24 मार्च पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें प्रमुख शहरों में क्या है कीमत

Gold Silver Prices : एक हफ्ते में चांदी ₹32,700 सस्ती... सोने में भी आई बड़ी गिरावट, क्या अभी और सस्ते होंगे दोनो धातु?

Gold Silver Prices : एक हफ्ते में चांदी ₹32,700 सस्ती... सोने में भी आई बड़ी गिरावट, क्या अभी और सस्ते होंगे दोनो धातु?

भारत ने लगातार दूसरे साल एक अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया

भारत ने लगातार दूसरे साल एक अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया

Impact of Middle East Tensions: मिडिल ईस्ट तनाव का असर, 4 हफ्तों से गिर रहा US बाजार, डूब गए $3 ट्रिलियन

Impact of Middle East Tensions: मिडिल ईस्ट तनाव का असर, 4 हफ्तों से गिर रहा US बाजार, डूब गए $3 ट्रिलियन

Sone-Chandi ka Bhav: एक हफ्ते में ₹12,700 से ज्यादा टूटा सोने का भाव, चांदी में ₹29645 की गिरावट

Sone-Chandi ka Bhav: एक हफ्ते में ₹12,700 से ज्यादा टूटा सोने का भाव, चांदी में ₹29645 की गिरावट

Share Market Closed: 26 और 31 मार्च को शेयर बाजार रहेगा बंद, BSE-NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें क्यों?

Share Market Closed: 26 और 31 मार्च को शेयर बाजार रहेगा बंद, BSE-NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें क्यों?

60% फ्री सीट पर बवाल, Air India, Indigo, SpiceJet की चेतावनी— महंगा होगा हवाई किराया

60% फ्री सीट पर बवाल, Air India, Indigo, SpiceJet की चेतावनी— महंगा होगा हवाई किराया

आईटी शेयरों में तेजी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद

आईटी शेयरों में तेजी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद

एमएसएमई सेक्टर में कर्ज की मांग मजबूत, लेकिन फाइनेंसिंग गैप बरकरार: रिपोर्ट

एमएसएमई सेक्टर में कर्ज की मांग मजबूत, लेकिन फाइनेंसिंग गैप बरकरार: रिपोर्ट