Saturday, February 28, 2026
BREAKING
'सच की हमेशा जीत होती है', केजरीवाल को कोर्ट से बरी किए जाने पर बोले CM भगवंत मान प्रदेश में प्रत्येक मानसून सत्र से पूर्व नदियों की वार्षिक डी-सिल्टिंग की कोई निर्धारित परंपरा नहीं है : श्रुति चौधरी नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सग्गा एवं समाना बाहु में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य जल्द से जल्द करवाया जाएगा : आरती सिंह राव सरकार का लक्ष्य है कि हर जिले को बेहतर और सुरक्षित सड़क नेटवर्क से जोड़ा जाए : रणबीर गंगवा देशी कपास उगाने वाले किसानों को 3000 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है : श्याम सिंह राणा डबवाली के स्टेडियम का किया जाएगा सुधारीकरण- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम वर्ष 2022 से लेकर वर्ष 2026 तक फसल के नुकसान के लिए सरकार द्वारा मुआवजा वितरित कर दिया गया है ‘‘सरकार की रफ्तार फाइलों से तय होती है, यदि फाइलें रुकती हैं तो सरकार के काम रुकते है’’ : अनिल विज आतिशी वीडियो केस: डीजीपी गौरव यादव और होम सेक्रेटरी दिल्ली विधानसभा में पेश कथित शराब घोटाले के मामले में न्याय ने आम आदमी का न्यायपालिका पर भरोसा वापस ला दिया: बलतेज पन्नू

राष्ट्रीय

मलेशियाई पीएम इब्राहिम ने PM मोदी की तारीफों के बांधे पुल: कहा-"आप सच्चे और भरोसेमंद दोस्त, मैं खुशकिस्मत हूं कि..."

08 फ़रवरी, 2026 05:31 PM

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधते हुए उनको “सच्चा दोस्त” बताया और कहा कि उनके बीच भरोसेमंद और समझदारी भरा आदान-प्रदान हुआ। इब्राहिम ने कहा- मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं मोदी जी का बहुत अच्छा पर्सनल दोस्त हूं। और आप सही मायने में सच्चे, भरोसेमंद और समझदार दोस्त हैं।अनवर इब्राहिम ने कहा, "मैं पर्सनली बहुत एक्साइटेड, बहुत शुक्रगुजार और बहुत खुश हूं कि भारत से मेरा एक बहुत अच्छा दोस्त मलेशिया में हमारे साथ जुड़ रहा है।" कुआलालंपुर में दोनों नेताओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनवर ने इस बैठक को “बहुत महत्वपूर्ण, रणनीतिक और निर्णायक” बताया और कहा कि यह भारत-मलेशिया संबंधों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।

अनवर ने कहा कि भारत और मलेशिया के संबंध 1957 से हैं और 2024 में इसे “व्यापक रणनीतिक साझेदारी” में अपग्रेड किया गया। उन्होंने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंध, मजबूत जन-स्तरीय जुड़ाव और तेजी से बढ़ती आर्थिक साझेदारी पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों देशों ने 11 दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए, जिनमें MoUs और पत्रों का आदान-प्रदान शामिल है, और यह सामान्य द्विपक्षीय समझौतों से आगे है। इनमें से कुछ समझौतों में सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य और सुरक्षा सहयोग जैसे क्षेत्र भी शामिल हैं। अनवर ने कहा कि दोनों देश व्यापार और निवेश, सेमीकंडक्टर, डिजिटल अर्थव्यवस्था, स्थानीय मुद्रा (रुपया और रिंगगिट) में व्यापार, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, कृषि, खाद्य सुरक्षा, रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, संस्कृति और लोगों के बीच संबंधों को और गहरा करेंगे।

उन्होंने 2025 में 8.59 अरब डॉलर के व्यापार आंकड़े से आगे बढ़कर 18.59 अरब डॉलर के लक्ष्य से आगे बढ़ने की उम्मीद जताई। अनवर ने शैक्षिक संबंधों को “केंद्रिय” बताया और कहा कि कई मलेशियाई छात्रों की शिक्षा भारत में हुई है, जबकि भारत से भी छात्र मलेशिया में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारतीय शिक्षा संस्थानों को वैश्विक मान्यता मिली है और भविष्य में छात्रों की संख्या बढ़ाने पर काम किया जाएगा। उन्होंने पर्यटन और कनेक्टिविटी पर भी जोर दिया। साथ ही उन्होंने भारत के शांति प्रयासों यूक्रेन-रूस और मध्य पूर्व (गाजा) के संदर्भ में को समर्थन देने के लिए मोदी की सराहना की।

अंत में, अनवर ने भारत की सरकार के निर्णय का समर्थन करते हुए कहा कि कोटा किनाबालु (साबाह) में भारत का वाणिज्य दूतावास खोलने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया है। इससे पहले दोनों नेताओं ने प्रतिनिधि-स्तरीय वार्ता की, जिसमें रक्षा और सुरक्षा समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी को पुत्राजया में औपचारिक स्वागत भी किया गया। यह दौरा भारत-मलेशिया के लंबे समय से चल रहे मित्रता संबंध को और गहरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

मैं भ्रष्ट नहीं, कट्टर ईमानदार.. कोर्ट से बरी होते ही फफक-फफककर रो पड़े केजरीवाल

मैं भ्रष्ट नहीं, कट्टर ईमानदार.. कोर्ट से बरी होते ही फफक-फफककर रो पड़े केजरीवाल

कोलकाता में बड़े भूकंप से कांपी धरती, सड़कों पर भागते दिखे लोग

कोलकाता में बड़े भूकंप से कांपी धरती, सड़कों पर भागते दिखे लोग

विकसित भारत के लक्ष्य पर केंद्रित बजट: प्रौद्योगिकी, सुधार और वित्त पर प्रधानमंत्री का जोर

विकसित भारत के लक्ष्य पर केंद्रित बजट: प्रौद्योगिकी, सुधार और वित्त पर प्रधानमंत्री का जोर

3 मार्च को लगने जा रहा है साल का पहला चंद्रग्रहण, भारत के अधिकांश स्थानों पर दिखाई देगा

3 मार्च को लगने जा रहा है साल का पहला चंद्रग्रहण, भारत के अधिकांश स्थानों पर दिखाई देगा

राष्ट्रपति मुर्मु की स्वदेशी उड़ान, जैसलमेर से ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर में हुईं सवार

राष्ट्रपति मुर्मु की स्वदेशी उड़ान, जैसलमेर से ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर में हुईं सवार

 पीएम मोदी-नेतन्याहू वार्ता में भारत-इजराइल संबंधों को मिली नई ऊंचाई

पीएम मोदी-नेतन्याहू वार्ता में भारत-इजराइल संबंधों को मिली नई ऊंचाई

अमेरिकी कोर्ट ने इमिग्रेशन डिटेंशन में रखे गए भारतीयों को दी राहत

अमेरिकी कोर्ट ने इमिग्रेशन डिटेंशन में रखे गए भारतीयों को दी राहत

ग्रेटर नोएडा : 'ऑपरेशन सिंदूर' की प्रेरणा से महकी पुष्प प्रदर्शनी, बेंगलुरु से मंगाए गए खास फूल, 700 किलो शिमला मिर्च से बनी आकृति

ग्रेटर नोएडा : 'ऑपरेशन सिंदूर' की प्रेरणा से महकी पुष्प प्रदर्शनी, बेंगलुरु से मंगाए गए खास फूल, 700 किलो शिमला मिर्च से बनी आकृति

दुश्मन की पनडुब्बी का काल ‘अंजदीप’ नौसेना में शामिल, 15 और पोत मिलेंगे

दुश्मन की पनडुब्बी का काल ‘अंजदीप’ नौसेना में शामिल, 15 और पोत मिलेंगे

केंद्रीय बजट के बाद वेबिनार में प्रधानमंत्री का संबोधन; टेक्नोलॉजी, सुधार और वित्त पर दिया जोर

केंद्रीय बजट के बाद वेबिनार में प्रधानमंत्री का संबोधन; टेक्नोलॉजी, सुधार और वित्त पर दिया जोर