Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गोल्डी बराड़ पर रखा 50 हजार डॉलर का इनाम, गिरफ्तारी में मदद की अपील वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,685 हुई '4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर... अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला

राष्ट्रीय

मराठी पर जंग के बाद अब मुंबई के आजाद मैदान में क्यों जुटी हजारों की भीड़, शरद पवार भी पहुंचे

09 जुलाई, 2025 02:13 PM

महाराष्ट्र में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के करीब 6 हजार शिक्षकों ने आजाद मैदान पर धरना दिया है। इस प्रदर्शन में पूरे सूबे से शिक्षक पहुंचे हैं और सरकार से मांग कर रहे हैं कि स्कूलों को सरकारी सहायता प्रदान की जाए। इसके अलावा उनकी मांग भर्तियों की भी है। इन शिक्षकों का कहना है कि यदि फंड ही नहीं रहेगा तो स्कूलों का संचालन कैसे होगा। इससे शिक्षकों के अलावा बच्चों के हित भी प्रभावित हो रहे हैं। इस बीच इन शिक्षकों के धरने का समर्थन करने के लिए वरिष्ठ नेता शरद पवार भी आजाद मैदान पहुंच गए। एनसीपी-एसपी के नेता ने कहा कि मैं स्कूल टीचरों के साथ हूं और उनकी समस्या का समाधान कराके रहूंगा।

शरद पवार ने इस दौरान आंदोलित शिक्षकों को संबोधित भी किया और कहा कि मैं 56 सालों से राजनीति में हूं। आप लोगों की समस्या को समझता हूं और आपके साथ हूं। उन्होंने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि वह सरकार से बात करके उनकी मांगें मनवाएँगे और समस्याओं का समाधान करेंगे। प्रदर्शनकारी शिक्षकों से बातचीत करते हुए शरद पवार ने कहा, 'पिछले कुछ दिनों से आप न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं, अब समय आ गया है। सरकारी कर्मचारी और अर्ध-सरकारी कर्मचारी महाराष्ट्र में प्रशासन के महत्वपूर्ण अंग हैं। महाराष्ट्र सरकार को उनका सम्मान करना चाहिए। कल मुझे रोहित पवार से पता चला कि एक मंत्री यहां आ रहे हैं।'

शरद पवार बोले- नॉलेज देने वालों को आंदोलन करना पड़ रहा है
मराठा छत्रप शरद पवार ने कहा कि मैंने सोचा था कि अगर ये मंत्री आ रहे हैं, तो वे इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे और इसे सुलझा लेंगे। लेकिन यह मुद्दा अभी भी हल नहीं हुआ है। राज्य सरकार को स्पष्ट रूप से यह बताने की आवश्यकता है कि जो लोग नॉलेज दे रहे हैं, उन्हें संघर्ष न करना पड़े। शिक्षकों की मांगों के लिए जल्द से जल्द धन उपलब्ध कराएं। हम सभी आपकी मांगों को स्वीकार करने के लिए दृढ़ रुख अपनाएंगे। बता दें कि मंगलवार को ही मुंबई के मीरा रोड पर हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया था। ये लोग मनसे, उद्धव सेना और कुछ अन्य मराठी संगठनों के आह्वान पर जुटे थे। अब अगले ही दिन शरद पवार शिक्षकों के धरने में जा पहुंचे हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

नर्मदा अवॉर्ड भुगतान विवाद पर ऐतिहासिक समझौता, चार राज्यों के बीच दशकों पुराना मामला सुलझा : अमित शाह

नर्मदा अवॉर्ड भुगतान विवाद पर ऐतिहासिक समझौता, चार राज्यों के बीच दशकों पुराना मामला सुलझा : अमित शाह

भारत की विकास यात्रा यानी 1.4 अरब लोगों की आगे बढ़ती उम्मीदें : प्रधानमंत्री मोदी

भारत की विकास यात्रा यानी 1.4 अरब लोगों की आगे बढ़ती उम्मीदें : प्रधानमंत्री मोदी

समुद्री क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी, कामराजार पोर्ट ने हासिल की नई क्षमता

समुद्री क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी, कामराजार पोर्ट ने हासिल की नई क्षमता

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन