Friday, August 21, 2026
BREAKING
प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता पर महंगाई की तिहरी मार पड़ रहीः दीपेन्द्र हुड्डा अम्बाला छावनी में 100 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल की भूमि लेने हेतु लगभग 13 करोड़ रूपए मंजूर अपना वादा निभाए बीजेपी, HKRN कर्मियों को तुरंत प्रभाव से पक्का करे सरकार- कांग्रेस मानसून सत्र: सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करें, छोटे-छोटे सुधारों से ही आते हैं बड़े बदलाव- हरविंद्र कल्याण फतेहाबाद में कांग्रेस का संगठनात्मक मंथन, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर पारदर्शी भर्ती नीति से बिना पर्ची-बिना खर्ची युवाओं को मिलीं 2 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां: मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दी स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, कहा- आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के लिए देश से माफी मांगे भाजपा सरकार : कुमारी सैलजा पंजाब विधानसभा चुनाव में साथ आ सकते हैं अकाली और भाजपा, हरसिमरत कौर बादल ने दिए संकेत

राष्ट्रीय

ममता vs ईडी: कोलकाता में आई-पैक प्रमुख के घर छापेमारी पर भड़कीं ममता, भाजपा को दी खुली चुनौती

08 जनवरी, 2026 09:33 PM

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर राजभवन और राज्य सरकार के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। गुरुवार सुबह ED ने चुनावी रणनीतिकार संस्था आई-पैक (I-PAC) के प्रमुख प्रतीक जैन के आवास और सॉल्ट लेक स्थित कार्यालय पर छापेमारी की। खबर मिलते ही सीएम ममता बनर्जी खुद मौके पर पहुंच गईं, जिसके बाद वहां हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा जांच एजेंसियों के जरिए उनकी पार्टी का चुनावी डेटा और रणनीतियां "चोरी" कर रही है।

लोकतंत्र की हत्यारी है भाजपा: ममता बनर्जी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा, "अगर आप हमसे मुकाबला नहीं कर सकते, तो एजेंसियों का सहारा क्यों ले रहे हैं? हमें लोकतांत्रिक तरीके से हराइए।" उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी ने छापेमारी के दौरान टीएमसी (TMC) की चुनावी रणनीतियों, संभावित उम्मीदवारों की सूची और गोपनीय डेटा को अपने सिस्टम में स्थानांतरित किया है, जो कि एक गंभीर अपराध है। ममता ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील करते हुए कहा, "कृपया अपने गृह मंत्री पर लगाम लगाइए।"

ममता बनर्जी का दावा है कि ईडी ने टीएमसी के दस्तावेजों और रणनीति से जुड़ी फाइलों को लूट लिया है। वे मौके से एक 'ग्रीन फाइल' लेकर बाहर निकलीं और दावा किया कि उन्होंने पार्टी के दस्तावेज बचा लिए हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार यह कार्रवाई आगामी विधानसभा चुनावों से पहले टीएमसी को कमजोर करने की एक सोची-समझी साजिश है। बनर्जी ने स्पष्ट किया कि टीएमसी एक पंजीकृत राजनीतिक दल है जो नियमित रूप से आयकर देती है, इसलिए उन्हें धन या बाहुबल से दबाया नहीं जा सकता।

भाजपा का पलटवार: जांच में हस्तक्षेप
वहीं भाजपा ने मुख्यमंत्री के इस कदम की कड़ी निंदा की है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के छापेमारी स्थल पर जाने को असंवैधानिक और केंद्रीय एजेंसी के काम में "सीधा हस्तक्षेप" करार दिया है। भाजपा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और पुलिस कमिश्नर ने छापेमारी की कार्यवाही में बाधा पहुंचाई है।

संयम को कमजोरी न समझें
ममता बनर्जी ने चेतावनी देते हुए कहा कि टीएमसी अब इस "लूट" के खिलाफ पूरे बंगाल में विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा, "हम आज संयम बरत रहे हैं, लेकिन अगर हम भी भाजपा के कार्यालयों पर इसी तरह छापेमारी करना शुरू कर दें तो क्या होगा? हमारे शिष्टाचार को हमारी कमजोरी न समझा जाए।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन