Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

ममता बनर्जी के मन में लोगों के लिए कोई 'ममता' नहीं : केंद्रीय मंत्री वर्मा

07 अक्टूबर, 2025 07:48 PM

केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि भले ही उनका नाम ममता है, लेकिन उनके मन में लोगों के लिए कोई 'ममता' नहीं है। बी एल वर्मा ने बदायूं में संवाददाताओं से कहा, "पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार का नेतृत्व कर रही हैं। भले ही उनका नाम ममता है, लेकिन उनके मन में लोगों के लिए कोई 'ममता' नहीं है। पश्चिम बंगाल में हर दिन बहन-बेटियों के साथ बलात्कार और हत्या जैसे जघन्य अपराध होते हैं। माफी मांगने या खेद व्यक्त करने के बजाय, सरकार आरोपियों को बचाने में लगी हुई है।

पश्चिम बंगाल में यह पहला हमला नहीं है; इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई कार्यकर्ताओं और नेताओं की हत्या हो चुकी है।" वर्मा की यह टिप्पणी इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भाजपा नेताओं - सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष - पर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में भीड़ द्वारा किए गए हमले के ठीक एक दिन बाद आई है। मालदा उत्तर से सांसद मुर्मू और सिलीगुड़ी से विधायक घोष पर जलपाईगुड़ी जिले के बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित नागराकाटा इलाके के दौरे के दौरान भीड़ ने हमला कर दिया था। वर्मा केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री हैं। भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बी आर गवई पर एक व्यक्ति द्वारा जूता फेंकने की कोशिश की घटना को वर्मा ने निंदनीय बताया है।

केंद्रीय मंत्री ने ऐसी घटनाओं की निंदा करते हुए कहा कि विरोध व्यक्त करने के और भी कई तरीके हैं। एक अप्रत्याशित घटना में वकील राकेश किशोर (71) ने सोमवार को नयी दिल्ली स्थित उच्चतम न्यायालय के अदालत कक्ष में प्रधान न्यायाधीश गवई की ओर जूता उछालने का प्रयास किया जिसके बाद ‘बार काउंसिल ऑफ इंडिया' ने तत्काल प्रभाव से उनका लाइसेंस निलंबित कर दिया। बरेली में तनाव पर वर्मा ने कहा कि बरेली में माहौल खराब करने वालों को सजा दी जा रही है और उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री का भी प्रभार संभाल रहे वर्मा ने मंगलवार को बदायूं में आत्मनिर्भर भारत अभियान की भी शुरुआत की। यह अभियान तीन महीने तक लगातार चलेगा और स्वदेशी उत्पादों के इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित