Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान पंजाब विधान सभा स्पीकर द्वारा किसानों से मिट्टी की उर्वरक शक्ति बचाने के लिए जैविक खेती अपनाने की अपील हरियाणा रोडवेज में 700 कंडक्टरों की भर्ती और 500 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद होगी : अनिल विज चीनी 48 से 62-65 रुपये किलो और गुड़ 60 से 100 रुपये किलो पहुंचा, आम आदमी पर महंगाई की मार : राव नरेंद्र सिंह किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जाएगा जिप्सम, 10 लाख एकड़ भूमि सुधार हेतू खरीद को स्वीकृति : नायब सैनी सरकारी संस्थानों को मजबूत करने के बजाय रिक्त पदों और ठेका व्यवस्था के सहारे काम चला रही सरकार : सैलजा

राष्ट्रीय

भारत और माल्टा के बीच व्यापार, निवेश, पर्यटन और शिक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

29 मार्च, 2026 06:17 PM

नई दिल्ली : भारत और माल्टा के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए दोनों देशों के बीच हाल ही में विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) का चौथा दौर माल्टा की राजधानी वैलेटा में आयोजित किया गया। इस दौरान भारत की ओर से सचिव (पश्चिम) राजदूत सिबी जॉर्ज और माल्टा की ओर से विदेश मंत्रालय के स्थायी सचिव क्रिस्टोफर कटजार ने सह अध्यक्षता की। दौरे पर सिबी जॉर्ज ने माल्टा के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री डॉ. इयान बोर्ग से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों देशों के बीच चल रहे सहयोग को और मजबूत करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही द्विपक्षीय सहभागिता का दायरा बढ़ाने पर भी सहमति जताई गई। इसके अलावा, सिबी जॉर्ज ने माल्टा की सशस्त्र सेनाओं के कमांडर ब्रिगेडियर क्लिंटन जे. ओ’नील से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया।

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस बैठक में दोनों देशों ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए और साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया। दोनों पक्षों ने आपसी संबंधों के पूरे दायरे की समीक्षा की और भारत-माल्टा संबंधों में हो रही निरंतर प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

वर्ष 2025 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 60 वर्ष पूरे हुए, जो इस संबंध में एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा। दोनों देशों ने हाल के वर्षों में उच्च स्तरीय दौरों के माध्यम से संबंधों में आई तेजी का स्वागत किया और व्यापार एवं निवेश, पर्यटन, तकनीक और नवाचार, समुद्री क्षेत्र, शिक्षा और सांस्कृतिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को और आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

हाल ही में हुए भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को ध्यान में रखते हुए आर्थिक और वाणिज्यिक संबंधों को गहरा करने के तरीकों पर भी चर्चा हुई। दोनों पक्ष सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) स्वास्थ्य, नवीकरणीय ऊर्जा, फार्मास्यूटिकल्स और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए।

दोनों देशों ने क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर के मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और मल्टीलेटरल मंचों पर सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। इसके साथ ही, सिबी जॉर्ज ने माल्टा में व्यापार जगत के नेताओं से भी मुलाकात की और भारत-माल्टा के बीच बढ़ते व्यापार और निवेश संबंधों को और सशक्त बनाने के उपायों पर चर्चा की।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी