Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

बाज़ार

भारत वैश्विक व्यवधानों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार, आपूर्ति श्रृंखलाएं मजबूत : इंडस्ट्री

29 मार्च, 2026 07:21 PM

ऐसे समय में जब पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव ने वैश्विक स्तर पर चिंताएं बढ़ा दी हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में भारत का आपूर्ति श्रृंखलाएं मजबूत, स्थिर और तैयार हैं, यह जानकारी कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) ने रविवार को दी। सीएआईटी के महासचिव और दिल्ली के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि देश भर में आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडार है और वस्तुओं की उपलब्धता या वितरण को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है।

खंडेलवाल ने कहा, “सक्रिय निगरानी तंत्र और केंद्र एवं राज्य एजेंसियों के बीच मजबूत समन्वय ने यह सुनिश्चित किया है कि आपूर्ति श्रृंखला निर्बाध बनी रहे।” खंडेलवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज पहले की तुलना में कहीं अधिक मजबूत स्थिति में है, जिसमें विविध स्रोत, बेहतर लॉजिस्टिक्स इन्फ्रास्ट्रक्चर, एडवांस डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम और बढ़ी हुई घरेलू उत्पादन क्षमताएं शामिल हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि सरकार का आत्मनिर्भरता पर जोर और आपूर्ति श्रृंखला के डिजिटलीकरण और इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास जैसी पहलों ने व्यापार और वाणिज्य की मजबूती को काफी बढ़ाया है। खंडेलवाल के मुताबिक, भारत की आर्थिक शक्ति और आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती एक बार फिर यह दर्शाती है कि देश अपने नागरिकों और व्यापार समुदाय के हितों की रक्षा करते हुए वैश्विक अनिश्चितताओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयार है।

सीएआईटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया ने बताया कि सीएआईटी ने देशभर के व्यापारियों को वस्तुओं की सुचारू और निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने, घबराहट से बचने और सामान्य व्यावसायिक गतिविधियां जारी रखने की सलाह दी है। भरतिया ने कहा, “व्यापारियों से अधिकारियों के साथ सहयोग करने और उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने का भी आग्रह किया गया है।”

खंडेलवाल और भरतिया दोनों ने ही आवश्यक वस्तुओं की कमी के संबंध में अफवाहें और गलत सूचना फैलाने वाले कुछ लोगों की निंदा की। उन्होंने कहा, “ऐसे दावे पूरी तरह निराधार, भ्रामक और राष्ट्रीय हित के विरुद्ध हैं। बाजार में दहशत फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।”

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव

एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख