Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू फीफा वर्ल्ड कप-2026 : चार बार की चैम्पियन जर्मनी बाहर, पैराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज कर अंतिम-16 में जगह बनाई वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की भारी बारिश और बाढ़ के बीच भारतीय सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाले गए 27 ग्रामीण श्रीगंगानगर : 13 वर्षीय बालिका से कथित यौन उत्पीड़न मामले में बड़ी कार्रवाई, होटल मैनेजर सहित 12 गिरफ्तार 14 साल पूरे होने पर भावुक हुए अनुराग सिंह, बोले- 'जट्ट एंड जूलियट को इतना प्यार मिलेगा, कभी सोचा नहीं था' हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

राष्ट्रीय

पीएम मोदी की रैली में भीड़ जुटाने को सरकारी कर्मचारियों व संसाधनों का लेना पड़ा सहारा : अखिलेश यादव

29 मार्च, 2026 06:20 PM

दादरी : समाजवादी पार्टी ने दादरी में ‘समाजवादी समानता भाईचारा’ रैली के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया, जहां पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए पीएम मोदी की रैलियों में भीड़ जुटाने के तौर-तरीकों से लेकर विकास के दावों तक कई सवाल खड़े किए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि पीएम मोदी की रैली में भीड़ जुटाने के लिए सरकारी कर्मचारियों और संसाधनों का सहारा लेना पड़ा है। दादरी में आयोजित सपा की रैली में बड़ी संख्या में जुटे समर्थकों को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने मंच से कहा कि पूरे पंडाल में पार्टी के झंडे का लाल रंग छाया हुआ दिख रहा है, जो कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक है। आयोजन को सफल बनाने के लिए उन्होंने सपा नेता राजकुमार भाटी की सराहना भी की। अपने संबोधन में उन्होंने बिना नाम लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा की इस रैली की चर्चा ने विरोधियों को असहज कर दिया। उनका आरोप था कि इसी दबाव में विपक्षी दलों ने सपा की रैली से पहले अपनी रैली आयोजित की लेकिन वहां भीड़ स्वाभाविक नहीं थी बल्कि लोगों को जुटाया गया था। उन्होंने कहा कि आज के दौर में कैमरों से कुछ भी छिपा नहीं रह सकता और सच्चाई सामने आ ही जाती है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बताने वाले दल को रैली के लिए सरकारी संसाधनों और कर्मचारियों का सहारा लेना पड़ा। साथ ही, एक संस्थान के छात्रों को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित किए जाने और बाद में छुट्टी देने की बात भी उन्होंने कही। रैली में अखिलेश ने राज्य सरकार के विकास दावों पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि पूर्व में उद्घाटन किए गए कई एयरपोर्ट बंद हो चुके हैं और नए एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही यह आशंका बनी रहती है कि कहीं उन्हें निजी हाथों में न सौंप दिया जाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कम से कम उद्घाटन के समय यह भरोसा दिया जाना चाहिए कि सार्वजनिक संपत्ति को बेचा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि जो लोग नोएडा आने से कतराते थे, वे अब वहां कार्यक्रम कर रहे हैं। सपा प्रमुख ने दावा किया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में नोएडा और दिल्ली को जोड़ने के लिए मेट्रो जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं दीं और क्षेत्र के विकास के लिए कई निर्णय लिए। सपा मुखिया ने कहा कि वर्तमान सरकार के पास अपने काम गिनाने के लिए ठोस उपलब्धियां नहीं हैं, इसलिए वह इस तरह के मुद्दों के जरिए ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी

जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी

गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की

भारी बारिश और बाढ़ के बीच भारतीय सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाले गए 27 ग्रामीण

भारी बारिश और बाढ़ के बीच भारतीय सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाले गए 27 ग्रामीण

श्रीगंगानगर : 13 वर्षीय बालिका से कथित यौन उत्पीड़न मामले में बड़ी कार्रवाई, होटल मैनेजर सहित 12 गिरफ्तार

श्रीगंगानगर : 13 वर्षीय बालिका से कथित यौन उत्पीड़न मामले में बड़ी कार्रवाई, होटल मैनेजर सहित 12 गिरफ्तार

राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय

राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय

अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट'

अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट'

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, लोगों से सीएम योगी की अपील- 'इसे जनआंदोलन बनाएं'

उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, लोगों से सीएम योगी की अपील- 'इसे जनआंदोलन बनाएं'