Friday, November 27, 2026
BREAKING
• IFFI 2026 : ‘द हग ऑफ एम्प्टीनेस’ को भारतीय पैनोरमा के गैर-फीचर फिल्म खंड में प्रदर्शित किया गया • प्रधानमंत्री मोदी ने प्रल्हाद जोशी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने में भूमिका की सराहना • IFFI 2026: मेरा लक्ष्य इस देश के लिए ऑस्कर लाना है: मुकेश छाबड़ा • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक केरलम, मिजोरम और नागालैंड का दौरा करेंगी • बजट 2027 से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की चर्चा, रोजगार और आर्थिक विकास पर मिले सुझाव • दीपम जलाने पर रोक से लाखों लोगों की भावनाएं आहत: अश्विनी वैष्णव • दीपम जलाने पर रोक से लाखों लोगों की भावनाएं आहत: अश्विनी वैष्णव • ‘ज्ञानवान की सत्संगति में सार्थक चर्चाओं से परिष्कृत होती है विवेक और बौद्धिक चेतना’, पीएम मोदी ने शेयर किया श्लोक • कोलकाता में सीएम सुवेंदु अधिकारी से बीएपीएस संतों ने की मुलाकात, महंत स्वामी महाराज को बंगाल पधारने का निमंत्रण • एनसीआर में बढ़ी ठिठुरन, पारा 10 डिग्री से नीचे; अगले दो दिनों में घने कोहरे का अलर्ट

राष्ट्रीय

ममता बनर्जी के भाई ने सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

27 नवंबर, 2026 12:02 PM

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई बाबुन बनर्जी ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दक्षिण कोलकाता के कालीघाट पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बाबुन बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी पर आपराधिक बल का प्रयोग करने, लोक सेवकों को उनके कर्तव्यों के पालन से रोकने की कोशिश करने, आपराधिक धमकी देने, न्यायिक कार्यवाही में बैठे लोक सेवकों का जानबूझकर अपमान करने और भारत की संप्रभुता को खतरे में डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि टीएमसी सांसद जनता को न्यायपालिका और संवैधानिक अधिकारियों के खिलाफ भड़का कर विध्वंसक गतिविधियों और आपराधिक साजिश को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं। बाबुन बनर्जी ने पुलिस से आग्रह किया कि वे इस शिकायत को केवल एक सामान्य डायरी प्रविष्टि (जनरल डायरी एंट्री) मानने के बजाय एक एफआईआर के रूप में दर्ज करें और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू करें।


सूत्रों के अनुसार, बाबुन गुरुवार को शिकायत दर्ज कराने के लिए कालीघाट पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि धमकियों और डराने-धमकाने का जो माहौल पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार के दौरान शुरू हुआ था, वह राज्य में अब भी कायम है। उन्होंने दावा किया कि सरकारी कामकाज में बाधा डालने, स्थानीय क्लबों पर जबरन कब्जा करने और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को डराने-धमकाने की घटनाएं हो रही हैं।


उन्होंने लंबे समय तक बहुत कुछ सहा है, लेकिन अब स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि उनके पास पुलिस के पास जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
शिकायत में पुलिसकर्मियों और सरकारी कर्मचारियों के दैनिक कामकाज में हस्तक्षेप करने के आरोपों के साथ-साथ न्यायपालिका पर हमले जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि उन्हें लिखित शिकायत मिल गई है और मामले की जांच चल रही है। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लगाए गए आरोपों के आधार पर जांच की जाएगी, हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि कोई औपचारिक प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई है या नहीं।
पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार के भीतर चल रहे मतभेदों के सार्वजनिक होने से पश्चिम बंगाल के राजनीतिक हलकों में काफी हलचल मच गई है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

IFFI 2026 : ‘द हग ऑफ एम्प्टीनेस’ को भारतीय पैनोरमा के गैर-फीचर फिल्म खंड में प्रदर्शित किया गया

IFFI 2026 : ‘द हग ऑफ एम्प्टीनेस’ को भारतीय पैनोरमा के गैर-फीचर फिल्म खंड में प्रदर्शित किया गया

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रल्हाद जोशी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने में भूमिका की सराहना

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रल्हाद जोशी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने में भूमिका की सराहना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक केरलम, मिजोरम और नागालैंड का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक केरलम, मिजोरम और नागालैंड का दौरा करेंगी

बजट 2027 से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की चर्चा, रोजगार और आर्थिक विकास पर मिले सुझाव

बजट 2027 से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की चर्चा, रोजगार और आर्थिक विकास पर मिले सुझाव

दीपम जलाने पर रोक से लाखों लोगों की भावनाएं आहत: अश्विनी वैष्णव

दीपम जलाने पर रोक से लाखों लोगों की भावनाएं आहत: अश्विनी वैष्णव

दीपम जलाने पर रोक से लाखों लोगों की भावनाएं आहत: अश्विनी वैष्णव

दीपम जलाने पर रोक से लाखों लोगों की भावनाएं आहत: अश्विनी वैष्णव

‘ज्ञानवान की सत्संगति में सार्थक चर्चाओं से परिष्कृत होती है विवेक और बौद्धिक चेतना’, पीएम मोदी ने शेयर किया श्लोक

‘ज्ञानवान की सत्संगति में सार्थक चर्चाओं से परिष्कृत होती है विवेक और बौद्धिक चेतना’, पीएम मोदी ने शेयर किया श्लोक

कोलकाता में सीएम सुवेंदु अधिकारी से बीएपीएस संतों ने की मुलाकात, महंत स्वामी महाराज को बंगाल पधारने का निमंत्रण

कोलकाता में सीएम सुवेंदु अधिकारी से बीएपीएस संतों ने की मुलाकात, महंत स्वामी महाराज को बंगाल पधारने का निमंत्रण

एनसीआर में बढ़ी ठिठुरन, पारा 10 डिग्री से नीचे; अगले दो दिनों में घने कोहरे का अलर्ट

एनसीआर में बढ़ी ठिठुरन, पारा 10 डिग्री से नीचे; अगले दो दिनों में घने कोहरे का अलर्ट

अमित शाह के आरोपों पर चिदंबरम का पलटवार, बोले- 'अनुच्छेद 334ए हटाए सरकार, तुरंत लागू किया जा सकता है महिला आरक्षण'

अमित शाह के आरोपों पर चिदंबरम का पलटवार, बोले- 'अनुच्छेद 334ए हटाए सरकार, तुरंत लागू किया जा सकता है महिला आरक्षण'