Friday, September 18, 2026
BREAKING
अमृतसर में 10 किलो और हेरोइन बरामद; मुख्य संचालक गिरफ्तार उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन मुंबई पहुंचे, धार्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे UGC-NET-नेट जून 2026 की फाइनल आंसर-की जारी, एनटीए ने दी जानकारी केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल ने अमेरिका के गृह मंत्री बर्गम से मुलाकात की पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित- ‘स्वाधीन समृद्धि ही वास्तविक वैभव है’ पासपोर्ट पर नया नियम लागू : 15 साल से कम उम्र के बच्चों का पासपोर्ट अब 5 साल तक रहेगा वैध प्राथमिक शिक्षक शिक्षा सर्टिफिकेट कोर्स लॉन्च, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा-शिक्षकों को कौशल और क्षमता से लैस करने का उद्देश्य जयशंकर की भूटान यात्रा: दोनों देशों ने विकास, ऊर्जा और क्षेत्रीय मुद्दों पर की चर्चा भीषण युद्ध के बीच ईरानी राष्‍ट्रपत‍ि पेजेश्‍क‍ियन का न्यूयॉर्क दौरा, शर्तों के साथ अमेरिका ने दी इजाजत टोगो के झंडे वाले तेल टैंकर ‘ट्रेंड’ पर ईरानी नौसेना का हमला, प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने का आरोप

दुनिया

भीषण युद्ध के बीच ईरानी राष्‍ट्रपत‍ि पेजेश्‍क‍ियन का न्यूयॉर्क दौरा, शर्तों के साथ अमेरिका ने दी इजाजत

18 सितंबर, 2026 04:17 PM

अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी भीषण युद्ध के बीच ईरान के राष्‍ट्रपत‍ि मसूद पेजेश्‍क‍ियन और उनका प्रत‍िन‍िध‍िमंडल अगले सप्‍ताह अमेरिका का दौरा करने वाले हैं। इसके ल‍िए अमेर‍िका की ओर से भी इजाज़त दे दी गई है। न्यूयॉर्क में अगले सप्‍ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा की हाई-लेवल बैठक होनी है। ट्रंप प्रशासन ने ईरान के नेताओं को अगले हफ्ते न्यूयॉर्क में होने वाली संयुक्त राष्ट्र की उच्च स्तरीय बैठकों में शामिल होने की इजाजत देने पर सहमति जताई है।

द वाशिंगटन पोस्ट की र‍िपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी विदेश विभाग ने एक बयान में कहा, “मेजबान देश के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों के मुताबिक, ईरानी सरकार के मुख्य प्रतिनिधिमंडल को संयुक्त राष्ट्र महासभा के हाई-लेवल वीक में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।

समाचार एजेंसी ‘यूएनबी’ ने स्‍थानीय म‍ीड‍िया के हवाले से बताया क‍ि ईरानी राष्‍ट्रपत‍ि और प्रत‍िन‍िध‍िमंडल की इस न्‍यूयार्क यात्रा के दौरान उन पर यात्रा संबंधी पाबंदियां रहेंगी। अमेरिकी विदेश विभाग की नीति के अनुसार उन पर लग्‍जरी और अन्य सामान खरीदने पर रोक होगी।

द वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, ईरानी प्रतिनिधिमंडल को यात्रा से जुड़े जरूरी दस्तावेज दिए जाने का मतलब है कि उसके सदस्य संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में हिस्सा ले सकेंगे, जो मंगलवार से शुरू हो रही है। यह संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च-स्तरीय सप्ताह का 81वां सत्र होने वाला है। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे।

इससे पहले की अमेरिकी सरकारें आम तौर पर दुनिया के नेताओं को इन उच्च स्तरीय बैठकों में शामिल होने के लिए वीजा देती रही हैं। हालांकि, ट्रंप प्रशासन ने पिछले साल घोषणा की थी कि वह फिलिस्तीनी प्राधिकरण और फिलिस्तीन मुक्ति संगठन के सदस्यों के वीजा या तो रद्द कर रहा है या उन्हें वीजा देने से इनकार कर रहा है।

अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष को छह महीने से ज़्यादा का समय बीत चुका है। इस वर्ष की शुरुआत में 28 फरवरी को यह युद्ध शुरू हुआ था। इस दौरान अमेरिका और इज़राइल ने संयुक्‍त कार्रवाई करते हुए ईरान पर हमला किया था। ईरान की ओर से लगातार उन हमलों को जवाब द‍िया गया। इस जवाबी कार्रवाई में ईरान ने उन खाड़ी देशों को भी न‍िशाना बनाया जहां अमेर‍िकी सैन्‍य ठ‍िकाने मौजूद हैं। इसके बाद ईरान ने स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद कर द‍िया, जो कि वैश्‍व‍िक ऊर्जा का एक महत्‍वपूर्ण समुद्री मार्ग है।

इस युद्ध के बाद से अब तक खाड़ी में तनाव की स्‍थि‍त‍ि बनी हुई है। इस संघर्ष का असर वैश्‍व‍िक रूप से महसूस क‍िया गया। वहीं स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से व‍िश्‍व के कई देशों को ऊर्जा संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस अहम समुद्री मार्ग के बंद होने से तमाम देशों को होने वाली गैस और तेल की सप्‍लाई बाध‍ित हुई है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

जयशंकर की भूटान यात्रा: दोनों देशों ने विकास, ऊर्जा और क्षेत्रीय मुद्दों पर की चर्चा

जयशंकर की भूटान यात्रा: दोनों देशों ने विकास, ऊर्जा और क्षेत्रीय मुद्दों पर की चर्चा

टोगो के झंडे वाले तेल टैंकर ‘ट्रेंड’ पर ईरानी नौसेना का हमला, प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने का आरोप

टोगो के झंडे वाले तेल टैंकर ‘ट्रेंड’ पर ईरानी नौसेना का हमला, प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने का आरोप

फिलिस्तीनी राष्ट्रपति को फिर नहीं मिली न्यूयॉर्क आने की इजाजत, भारत ने वीडियो संबोधन के प्रस्ताव का किया समर्थन

फिलिस्तीनी राष्ट्रपति को फिर नहीं मिली न्यूयॉर्क आने की इजाजत, भारत ने वीडियो संबोधन के प्रस्ताव का किया समर्थन

हूती नेता ने मक्का को निशाना बनाने की बात से क‍िया इनकार, आरोपों को मनगढ़ंत और गलत बताया

हूती नेता ने मक्का को निशाना बनाने की बात से क‍िया इनकार, आरोपों को मनगढ़ंत और गलत बताया

जिनपिंग से मुलाकात में चीन में बंद अमेरिकियों की रिहाई और एआई चिप्स पर सख्ती की बात करें ट्रंप : अमेरिकी लॉ मेकर्स

जिनपिंग से मुलाकात में चीन में बंद अमेरिकियों की रिहाई और एआई चिप्स पर सख्ती की बात करें ट्रंप : अमेरिकी लॉ मेकर्स

भरत कुमार कुठाती को त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य का उच्चायुक्त किया गया नियुक्त

भरत कुमार कुठाती को त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य का उच्चायुक्त किया गया नियुक्त

रूस की कार्रवाई पर भड़का यूरोप, ईयू चीफ बोलीं- यह आक्रामकता का व्यापक पैटर्न है, नाटो देगा जवाब

रूस की कार्रवाई पर भड़का यूरोप, ईयू चीफ बोलीं- यह आक्रामकता का व्यापक पैटर्न है, नाटो देगा जवाब

आईएमईसी में अहम भूमिका चाहता है साइप्रस, भारत से बढ़ेगा सीधा जुड़ाव : इवागोरस व्रियोनाइड्स

आईएमईसी में अहम भूमिका चाहता है साइप्रस, भारत से बढ़ेगा सीधा जुड़ाव : इवागोरस व्रियोनाइड्स

ओमान के तट पर लापता भारतीय नाविक की तलाश और बचाव अभियान जारी : विदेश मंत्रालय

ओमान के तट पर लापता भारतीय नाविक की तलाश और बचाव अभियान जारी : विदेश मंत्रालय

वैश्विक संकटों का समाधान बहुपक्षवाद से किया जा सकता है : UN प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस

वैश्विक संकटों का समाधान बहुपक्षवाद से किया जा सकता है : UN प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस