Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

भारत VS बांग्लादेश:लिटन दास की तूफानी हाफ सेंचुरी, 6 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 60/0

02 नवंबर, 2022 04:04 PM

एडिलेड में भारत-बांग्लादेश के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का अहम मुकाबला जारी है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन बनाए हैं। टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के बल्ले से आए, उन्होंने 44 बॉल में 64 रन की पारी खेली। वहीं, केएल राहुल ने भी फॉर्म में वापसी करते हुए 32 बॉल में 50 रन बनाए।

जवाब में बांग्लादेश ने 6 ओवर में बिना विकेट खोए 60 रन बना लिए हैं। लिटन दास धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 24 बॉल में 56 रन बनाए हैं। उनके दो कैच भी ड्रॉप हुए। ये दोनों कैच दिनेश कार्तिक ने विकेट के पीछे छोड़े।

केएल राहुल-विराट कोहली के बीच 67 रन और कोहली-सूर्यकुमार के बीच 38 रन की पार्टनरशिप हुई। सूर्या ने 187 के स्ट्राइक रेट से 30 रन बनाए।

कोहली ने फिर कमाल किया और इस वर्ल्ड कप में अपनी तीसरी फिफ्टी लगाई। ये उनके टी-20 इंटरनेशनल करियर की 36वीं फिफ्टी है। वे टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए।

अब मैच के नतीजे का क्या असर होगा यह जानते हैं

  • भारतीय टीम 3 मैचों में दो जीत और एक हार के साथ 4 अंक लेकर ग्रुप-2 में दूसरे स्थान पर है। वहीं, बांग्लादेश की टीम भी इतने ही मैचों से 4 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। भारत बेहतर नेट रेट की वजह से अभी बांग्लादेश से आगे है।
  • इस मैच में जीत हासिल कर पर भारत के लिए सेमीफाइनल में प्रवेश की राह काफी आसान हो जाएगी। वहीं, हारने पर बांग्लादेश इस टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो जाएगा। इस मुकाबले के बाद बांग्लादेश का आखिरी मैच पाकिस्तान से है और भारत को जिम्बाब्वे से खेलना है।
  • भारतीय टीम अगर बांग्लादेश से हार जाती है तो फिर उसकी राह मुश्किल हो जाएगी। इस स्थिति में आखिरी मैच में जिम्बाब्वे पर जीत के बावजूद भारत के अधिकतम 6 अंक ही हो पाएंगे। ऐसे में पाकिस्तान अगर अपने आखिरी दो मैच जीत लेता है तो उसके भी 6 अंक हो जाएंगे। फिर बेहतर नेट रन रेट वाली टीम को फायदा होगा।
  • भारत की हार की स्थिति में बांग्लादेश के चांसेज भी काफी बढ़ जाएंगे। अगर वह भारत के बाद पाकिस्तान को भी हरा देते हैं तो पॉइंट्स टैली में वो 8 पॉइंट्स के साथ नजर आएंगे।

इन समीकरणों को देखते हुए कहा जा सकता है कि भारत के लिए बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला एक तरीके से नॉकआउट है। हार की स्थिति में भारत के लिए रास्ते काफी सीमित हो सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर