Saturday, March 28, 2026
BREAKING
फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी बिना दवा लिए कोलेस्ट्रॉल को कर सकते हैं संतुलित, बस फॉलो करने होंगे यह टिप्स पाचन तंत्र को मजबूत और तनाव को दूर करने के लिए रोज करें 'गर्भासन इंडोनेशिया में अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया एक्सेस आईपीएल 2026: एसआरएच के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, डफी-अभिनंदन का डेब्यू 'आचारी बा' में नीना गुप्ता के अभिनय की कायल हुईं हेमा मालिनी, सभी से की फिल्म देखने की अपील अपारशक्ति खुराना का नया गाना ‘तेरे पीछे’ रिलीज, महिमा मकवाना संग दिखी केमिस्ट्री '71 साल का युवा मॉडल', अनुपम खेर ने दिया मॉडलिंग के लिए आवेदन! फिल्मों के बाद अब एनीमेशन में 'ताल' ठोकेंगे सुभाष घई, राजीव चिलाका संग की बड़ी पार्टनरशिप ग्रीन एनर्जी से लेकर फार्मा तक, 6 कंपनियां लाएंगी हजारों करोड़ के IPO, SEBI की हरी झंडी

खेल

भारत V/S न्यूजीलैंड पहला टी-20:बारिश के कारण टॉस में देरी, दोनों टीमें वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हारी हैं

18 नवंबर, 2022 12:04 PM

ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम शुक्रवार को न्यूजीलैड के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेलने उतर रही है। बारिश के कारण तय समय (11 बजे) पर टॉस नहीं हो सका है। फिलहाल बारिश थमी हुई है और ग्राउंड्स स्टाफ फील्ड को सुखाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

भारतीय सिलेक्टर्स ने इस दौरे में युवाओं पर दांव खेला है। टीम की कमान हार्दिक पंड्या के पास है। उनके सामने न्यूजीलैंड को उसके घर में हराने की चुनौती होगी। पिछली बार उन्हें आयरलैंड दौरे में टीम का कप्तान बनाया गया था। जहां से वे जीत कर लौटे थे। इस बार सामना केन विलियम्सन की कप्तानी वाली टीम से है।

आगे हम जानेंगे कि इस मुकाबले की पिच कैसी होगी और दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 क्या हो सकती है। इसके अलावा हम यह भी जानेंगे कि भारत के मिस्टर 360 सूर्यकुमार यादव कौन-सा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। 

अब जानते हैं पिच का मिजाज
वेलिंगटन में करीब 20 महीने के बाद कोई टी-20 इंटरनेशनल मैच होने जा रहा है। पहले बैटिंग करते हुए यहां औसत स्कोर 162 रन है। वैसे यहां पहली पारी का सबसे बड़ा स्कोर 219/6 है। यह टोटल न्यूजीलैंड ने 2019 में भारत के खिलाफ ही बनाया था। यहां का सबसे कम स्कोर 105 रन है। पाकिस्तान की टीम 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ इस टोटल पर ऑलआउट हुई थी। अगली तस्वीर में हार्दिक पंड्या का बतौर कप्तान रिकॉर्ड देखिए फिर टॉस की बात करते हैं।

क्या टॉस बनेगा बॉस
यहां अब तक 15 मैच खेले गए हैं। इनमें से 6 में पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है और 8 में बाद में बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली है। एक मुकाबला टाई रहा है। यानी टॉस का इस ग्राउंड पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ता है। यहां हुए आखिरी 5 इंटरनेशनल टी-20 में 3 में पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है और 1 में बाद में बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली। एक मुकाबला टाई रहा है।

सूर्यकुमार यादव तोड़ सकते हैं रिजवान का रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव के पास किसी भी एक साल में सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने का मौका है। अभी यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के नाम है। सूर्या को कितने रन की जरूरत है यह आप अगली तस्वीर में देख सकते हैं।

पंत, पंड्या, भुवी और चहल ही सीनियर
इस सीरीज के लिए सिलेक्टर्स ने युवाओं पर भरोसा जताया है। वहां भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या बतौर सीनियर भेजे गए हैं। टीम के अधिकतर खिलाड़ी नए और अनुभवहीन हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि सिलेक्टर्स भविष्य की टीम खोज रहे हैं। जो टीम इंडिया को ICC ट्रॉफी दिला सके।
याद दिलाते चलें कि टीम इंडिया को अगले साल वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी भी करनी है। ऐसे में सिलेक्टर्स की नजरें उस मेगा टूर्नामेंट की तैयारी पर भी होंगी।

आखिर में दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
न्यूजीलैंडः फिन एलन, डेवोन कॉनवे, केन विलियम्सन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, एडम मिल्ने और लॉकी फर्ग्युसन।
भारतः ईशान किशन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, हर्षल पटेल/उमरान मलिक, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, डफी-अभिनंदन का डेब्यू

आईपीएल 2026: एसआरएच के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, डफी-अभिनंदन का डेब्यू

बांग्लादेश में IPL 2026 का लाइव प्रसारण होगा या नहीं, BAN सरकार का आ गया बड़ा बयान

बांग्लादेश में IPL 2026 का लाइव प्रसारण होगा या नहीं, BAN सरकार का आ गया बड़ा बयान

IPL से ठीक पहले CSK के फैंस को बड़ा झटका, शुरुआती चार मैचों से बाहर रह सकते हैं MS धोनी

IPL से ठीक पहले CSK के फैंस को बड़ा झटका, शुरुआती चार मैचों से बाहर रह सकते हैं MS धोनी

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह