Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

बाज़ार

भारत से स्पेन को पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट सितंबर में 46000% बढ़ा

06 नवंबर, 2025 06:49 PM

रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद यूरोप ने रूस पर कई आर्थिक प्रतिबंध लगाए लेकिन इसके बावजूद यूरोपीय देशों की ईंधन जरूरतें अब भी रूसी तेल पर निर्भर हैं। सीधे रूस से तेल न खरीद पाने की स्थिति में यूरोप अब भारत जैसे देशों से रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पाद आयात कर रहा है। इसका सीधा फायदा भारत को मिला है।

ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, भारत से स्पेन को पेट्रोलियम निर्यात में इस साल जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। सितंबर 2025 में भारत ने स्पेन को जितना रिफाइंड पेट्रोलियम निर्यात किया, वह पिछले साल की तुलना में लगभग 46,000% से अधिक बढ़ गया। पिछले साल सितंबर में यह निर्यात सिर्फ 1.1 मिलियन डॉलर का था, जबकि इस साल सितंबर में यह आंकड़ा 513.7 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया है।

महीने-दर-महीने के आधार पर देखें तो बढ़ोतरी और भी चौंकाने वाली है, लगभग 61,000% से अधिक। इसकी वजह यह है कि भारत के रिफाइनर दक्षिण यूरोप और इबेरियन क्षेत्र (स्पेन, पुर्तगाल आदि) में बढ़ती ईंधन मांग का फायदा उठा रहे हैं, खासकर एविएशन फ्यूल, डीजल और केरोसिन जैसे उत्पादों में। इस बढ़ोतरी का असर यह हुआ कि भारत से स्पेन को कुल एक्सपोर्ट सितंबर में 151% बढ़ गया।

यूरोप की बड़ी योजना
यूरोपीय संघ ने घोषणा की है कि जनवरी से वे ऐसे रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों का आयात पूरी तरह रोक देंगे, जो रूसी कच्चे तेल से बने हों, भले ही उन्हें भारत जैसे किसी देश में रिफाइन किया गया हो। इसके अलावा, EU ने 2027 तक रूसी LNG के आयात पर पूरी तरह बैन लगाने की योजना भी बनाई है।

भारत को क्यों मिल रहा फायदा?
रूस अब भारत को उसकी कुल तेल जरूरतों का 34% तक कच्चा तेल सप्लाई कर रहा है, जबकि युद्ध से पहले यह हिस्सा सिर्फ 0.2% था। भारत बड़ा रिफाइनर होने के कारण इस सस्ते तेल को प्रोसेस कर विश्व बाजार में बेच रहा है और इससे उसे भारी कमाई हो रही है।

पहले भारत का रिफाइंड तेल ज्यादातर नीदरलैंड्स को जाता था, जो यूरोप का मुख्य वितरण केंद्र माना जाता है लेकिन अब नियम सख्त होने की वजह से भारतीय कंपनियां जोखिम से बचते हुए सीधे स्पेन जैसे बाजारों को सप्लाई कर रही हैं, जहां वास्तविक मांग मौजूद है।

क्या बदल रहा है?
यह बदलाव साफ दिखाता है कि भारत यूरोप के उत्तरी वितरण नेटवर्क से हटकर अब सीधे दक्षिणी यूरोप के बाज़ारों पर फोकस कर रहा है। हालांकि यूरोपीय संघ को भेजा गया कुल पेट्रोलियम निर्यात सितंबर में थोड़ा घटा लेकिन ग्लोबली भारत का पेट्रोलियम निर्यात 14.8% बढ़ा है, जो भारत की रिफाइनिंग क्षमता और रणनीतिक अवसरों के उपयोग को दर्शाता है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान