Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार '2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

खेल

भारत-साउथ अफ्रीका में दूसरा टी-20 आज…

10 नवंबर, 2024 05:07 PM

गकेबेरहा: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच रविवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला गकेबेहरा के सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में आयोजित होगा। टीम इंडिया ने सीरीज के पहले मैच में दमदार जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने डरबन में पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय 61 रन से जीतकर साउथ अफ्रीका दौरे का आगाज़ जीत के साथ कर दिया है। लाजवाब जीत के मेहमान टीम सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम दूसरे मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेगी। उधर एडेन मारक्रम की नेतृत्व वाली साउथ अफ्रीका टीम भारत के खिलाफ हार के सिलसिले को तोडऩा चाहेगी। बता दें कि प्रोटियाज टीम भारत के खिलाफ हार की हैट्रिक लगा चुकी है। सीरीज में बने रहने के लिए भी मेजबानों के लिए दूसरा मैच अहम हो गया है। अगर वे दूसरा मुकाबला भी हारते हैं, तो उनकी सीरीज जीतने की संभावनाएं भी खत्म हो जाएगी।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच डरबन में पहला टी-20 मैच भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से शुरू हुआ था। लेकिन केबरहा में होने वाला दूसरा मैच एक घंटे पहले यानी शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। केवल दूसरे मैच की टाइमिंग अलग है। तीसरा और चौथा टी20 मुकाबला वापस से आठ बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे। टीम इंडिया इस सीरीज में चार मैच खेलेगी। भारत-दक्षिण अफ्रीका के दूसरे मुकाबले के दिन मौसम ठंडा रह सकता है। मौसम विभाग की मानें तो तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बारिश की संभावना बहुत ही कम है। बता दें कि पहले टी-20 में संजू सैमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विस्फोटक शतक जड़ा। उन्होंने 50 गेंदों का सामना करते हुए 107 रन बनाए। सैमसन की इस पारी में 10 छक्के और सात चौके शामिल रहे। तिलक वर्मा ने 18 गेंदों में 33 रन बनाए थे। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। इस तरह भारत ने 202 रन बनाए थे। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 141 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

भारत— सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाख, आवेश खान, यश दयाल।

दक्षिण अफ्रीका— एडन मारक्रम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रूगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, रयान रिकेलटन, एंडिले सिमलेन, ट्रिस्टन स्टब्स।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट