Friday, July 10, 2026
BREAKING
टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’ वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट 'चंद्रयान तो बस शुरुआत है', इस एलीट क्लब में शामिल होगा भारत; ऑस्ट्रेलिया दे रहा साथ सावधान! बदला लेने आ रहा अल नीनो, झमाझम बारिश के बाद फिर तरसेंगे लोग अयोध्या में उड़ीं नियमों की धज्जियां! साउथ के मंदिर में कैसे होती है चढ़ावे की सुरक्षा? फुलप्रूफ सिस्टम थलापति विजय को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, करूर भगदड़ के पीड़ितों को बांटेंगे नौकरी चाचा की संपत्ति पर भतीजी के पति का कितना हक? सुप्रीम कोर्ट में दिलचस्प मामला, क्या आया फैसला

खेल

भारत-श्रीलंका के बीच मुकाबले के साथ होगा महिला वनडे वर्ल्ड कप का आगाज

30 सितंबर, 2025 11:01 PM

नई दिल्ली,: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत मंगलवार से होने जा रही है। पहले मुकाबले में भारत और श्रीलंका का आमना-सामना होगा। यह मैच गुवाहाटी के बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में है, जबकि चामरी अथापथु श्रीलंकाई टीम का नेतृत्व करेंगी। फैंस को उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच यह मुकाबला कड़ा रहेगा।

भारतीय टीम को इस मुकाबले में स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा से बल्लेबाजी में उम्मीदें होंगी, जबकि गेंदबाजी में स्नेह राणा और क्रांति गौड़ विपक्षी खेमे को परेशान कर सकती हैं।

दूसरी ओर, श्रीलंकाई टीम को बल्लेबाजी में हर्षिता समरविक्रमा और कविशा दिलहारी से खासा उम्मीदें हैं। गेंदबाजों में चामरी अथापथु और देवमी विहंगा इस समय शानदार फॉर्म में हैं।

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच पारंपरिक तौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, पिच धीमी होती जाएगी, जिसके बाद स्पिनर्स का रोल अहम होगा।

भारत-श्रीलंका के बीच इस मुकाबले के लिए सेंटर पिच का इस्तेमाल किया जाएगा, जहां घास बहुत कम है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दोपहर में गर्मी रहेगी।

भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच वनडे इतिहास में अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 31 मैच भारत ने जीते, जबकि श्रीलंकाई टीम सिर्फ 3 ही मुकाबले अपने नाम कर सकी। एक मैच बेनतीजा रहा है।

दोनों देशों के बीच महिला विश्व कप 2025 का पहला मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। टॉस आधा घंटे पहले होगा।

भारत-श्रीलंका के बीच इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर उपलब्ध होगी।

भारतीय महिला टीम: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिगेज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, राधा यादव, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, श्री चरणी।

श्रीलंकाई महिला टीम : हसीनी परेरा, विश्मी गुनारत्ने, चामरी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), कविशा दिलहारी, देवमी विहंगा, अचिनि कुलसुरिया, उदेशिका प्रबोधनी, पियमी वात्सला बदलगे, माल्की मादरा, इनोका रणवीरा, नीलाक्षी डी सिल्वा, सुगंधिका कुमारी, इमेशा दुलानी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी