Monday, June 29, 2026
BREAKING
अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक टली झारखंड में आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, 15 दिनों में 30 से अधिक की मौत, 35 घायल अफगानिस्तान: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए आम लोग, पूर्व राजदूत बोले- मतभेद सुझलाना नहीं चाहता इस्लामाबाद डब्ल्यूएचओ प्रमुख की चेतावनी: यूरोप में हीटवेव से हुईं 1300 से अधिक 'अतिरिक्त' मौतें वेलकम टू जंगल से दिल जीतने के बाद, अब दिशा पाटनी का सबसे ‘दिलकश’ अंदाज़ आवारापन 2 में! बेटी की परवरिश में कभी समाज की नहीं सुनी, दिल से लिए हर फैसले : कुणाल खेमू स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा सऊदी क्राउन प्रिंस और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने फोन पर की बातचीत, क्षेत्रीय घटनाक्रम को लेकर हुई चर्चा सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस पर भारतीय दल ने मार्च किया, सशस्त्र बलों के सम्मान में खड़े हुए पीएम मोदी सेशेल्स के स्वर्ण जयंती समारोह में भारत की दमदार मौजूदगी, सैन्य दल और नौसेना के युद्धपोत बने आकर्षण

बाज़ार

भारत में जुलाई-सितंबर अवधि में 1.48 अरब डॉलर की टेक्नोलॉजी डील्स हुईं

28 अक्टूबर, 2025 08:47 AM

नई दिल्ली : भारत में 2025 की तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर अवधि) में टेक्नोलॉजी सेक्टर में 1.48 अरब डॉलर की डील हुई हैं और इस दौरान डील की संख्या 80 रही। यह जानकारी सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

बिजनेस एडवाइजरी फर्म ग्रांट थॉर्नटन की रिपोर्ट में कहा गया कि तीमाही आधार पर डील्स की वैल्यू में 33 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है, जो दिखाता है कि ट्रेंड अब वॉल्यूम से वैल्यू की ओर शिफ्ट हो रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, हाई-वैल्यू डील (50 मिलियन डॉलर से अधिक) की संख्या में चार गुना का इजाफा हुआ है। यह दिखाता है कि निवेशकों का फोकस सस्टेनेबल एंटरप्राइज मॉडल और क्रॉस-बॉर्डर स्केलेबिलिटी पर है।

इस उछाल की वजह वैश्विक परिस्थितियों में बदलाव होना है और निवेशकों का एआई, एसएएएस और एंटरप्राइज ऑटोमेशन पर फोकस बढ़ना है।

टेक सेक्टर में विलय और अधिग्रहण (एमएंडए) की कुल 29 डील्स हुई हैं और इनकी वैल्यू 743 मिलियन डॉलर थी। वैल्यू में तिमाही आधार पर 239 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इसकी वजह एआई और ऑटोमेशन आधारित टेक्नोलॉजी सर्विसेज में डील बढ़ना है।

ग्रांट थॉर्नटन भारत एलएलपी के पार्टनर और टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री लीडर, राजा लाहिड़ी ने कहा, "2025 की तीसरी तिमाही भारत के टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम में एक स्पष्ट बदलाव को दर्शाती है, जहां निवेशक और अधिग्रहणकर्ता एआई, सास और एंटरप्राइज ऑटोमेशन में वैल्यू संचालित, इन्फ्रास्ट्रक्चर पर केंद्रित डील्स को प्राथमिकता दे रहे हैं। ब्रेकआउट कंपनियों की अगली लहर डीप टेक और एआई-नेटिव इन्फ्रास्ट्रक्चर से उभरने की उम्मीद है।"

रिपोर्ट में बताया गया कि आउटबांउड डील की संख्या में उछाल आया है और कुल वैल्यू में इसकी हिस्सेदारी 87 प्रतिशत की रही है, जिसमें 100 मिलियन डॉलर से अधिक के तीन हाई-वैल्यू लेनदेन शामिल हैं।

समीक्षा अवधि में टेक सेक्टर में प्राइवेट इक्विटी और वेंचर की ओर से 50 डील्स रिकॉर्ड की गई हैं, जिनकी वैल्यू 584 मिलियन डॉलर थी, जो कि तीमाही आधार पर वॉल्यूम में 39 प्रतिशत और वैल्यू में 172 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

2025 की तीसरी तिमाही में टेक सेक्टर में गतिविधियां काफी कमजोर रही हैं और इस दौरान केवल एक आईपीओ आया है और कोई भी क्यूआईपी लेनदेन रिकॉर्ड नहीं किया गया है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन