Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

बाज़ार

भारत में इस दिन लॉन्च होगी नई Renault Duster, कंपनी ने जारी किया धांसू टीजर

29 दिसंबर, 2025 06:13 PM

Renault भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर SUV Duster की नई जनरेशन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक नया टीजर जारी किया है, जिसमें SUV की झलक देखने को मिली है। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि नई Renault Duster 26 जनवरी 2026 को भारत में लॉन्च की जाएगी। लंबे समय से इस SUV का इंतजार किया जा रहा था और अब इसकी वापसी लगभग तय मानी जा रही है।

नए टीजर में क्या दिखा नया?
Renault की ओर से जारी किए गए टीजर में SUV का पूरा लुक तो नहीं दिखाया गया है, लेकिन डिजाइन को लेकर कई संकेत जरूर मिले हैं। टीजर से यह स्पष्ट है कि नई Duster पहले से अधिक मजबूत और मॉडर्न होगी। इसका स्टांस पहले से चौड़ा होगा और SUV वाला फील पहले से बेहतर नजर आएगा।

डिजाइन और इंटीरियर में बदलाव
नई जनरेशन Renault Duster में पुराने मॉडल की तुलना में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। एक्सटीरियर में नया फ्रंट डिजाइन, LED हेडलाइट्स, नए अलॉय व्हील्स और अधिक बोल्ड लुक मिलने की उम्मीद है। वहीं, इंटीरियर की बात करें तो इसमें ड्यूल स्क्रीन सेटअप, नया डैशबोर्ड डिजाइन और प्रीमियम क्वालिटी मटीरियल दिया जा सकता है। इससे SUV को पहले से ज्यादा प्रीमियम फील मिलेगा और इसे इस्तेमाल करने का अनुभव भी बेहतर होगा।

एडवांस फीचर्स
नई Duster फीचर्स के मामले में भी काफी आगे हो सकती है। इसमें मिलने की संभावना है 360 डिग्री कैमरा, पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग और Level-2 ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स। इसके अलावा नया टचस्क्रीन सिस्टम और मॉडर्न एसी वेंट्स भी इस SUV में दिए जा सकते हैं, जो इसे और अधिक एडवांस और प्रीमियम बनाएंगे।

इंजन विकल्प और मुकाबला
नई Renault Duster में इंजन विकल्पों के तौर पर 1.2 लीटर माइल्ड हाइब्रिड टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इसके साथ ही 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी उपलब्ध हो सकता है। मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन वेरिएंट्स की उम्मीद है। लॉन्च के बाद नई Duster का मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder और Honda Elevate जैसी लोकप्रिय SUVs से होगा।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान