Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नए वीडियो में अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को साझा किया, बोले- ‘ये मेरी दैनिक दिनचर्या’ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देने पर इजरायल के राष्ट्रपति और पीएम नेतन्याहू को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा धन्यवाद पीएम मोदी ने भारतीय फार्मा कंपनियों से दुनिया की शीर्ष 5 कंपनियों में जगह बनाने को कहा अमेरिका में धूमधाम से मना भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, न्यूयॉर्क त्रि-राज्यीय क्षेत्र में बना गिनीज विश्व रिकॉर्ड राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर एक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की सूर्यपथ तिरंगा: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फिजी से सैन फ्रांसिस्को तक तिरंगे की वैश्विक यात्रा पूरी इजराइल के राष्ट्रपति हर्जोग, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी "खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

दुनिया

भारत-नॉर्वे ग्रीन साझेदारी वैश्विक जलवायु सहयोग का व्यावहारिक मॉडल: पूर्व नॉर्वे मंत्री एरिक सोल्हेम

20 मई, 2026 04:58 PM

नॉर्वे के पूर्व जलवायु एवं पर्यावरण मंत्री एरिक सोल्हेम ने बुधवार को कहा कि भारत और नॉर्वे के बीच बढ़ती ग्रीन स्ट्रैटेजिक साझेदारी वैश्विक जलवायु सहयोग के लिए एक व्यावहारिक और बड़े स्तर पर लागू किए जा सकने वाला मॉडल पेश करती है।

सोल्हेम ने इंडिया नैरेटिव के लिए लिखे एक लेख में कहा कि यह साझेदारी दोनों देशों की पूरक ताकतों को साथ लाती है, जिसमें नॉर्वे के वित्तीय संसाधन और तकनीकी विशेषज्ञता के साथ भारत के बड़े पैमाने और क्षमता का मेल शामिल है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में जब दुनिया जलवायु संकट, भू-राजनीतिक तनाव और द्विपक्षीय सहयोग की कमी जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है, तब भारत-नॉर्वे साझेदारी साझा उद्देश्य के साथ आगे बढ़ रही है। उनका कहना था कि यह सहयोग उन क्षेत्रों पर केंद्रित है जो वैश्वीकरण के अगले चरण के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।

सोल्हेम ने कहा कि नॉर्वे की संप्रभु संपत्ति और औद्योगिक विशेषज्ञता भारत को अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को तेजी से हासिल करने में मदद कर सकती है, जिनमें 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य और ग्रीन हाइड्रोजन को तेजी से बढ़ावा देना शामिल है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि ऊर्जा संसाधनों के जिम्मेदार प्रबंधन में नॉर्वे के दशकों के अनुभव, मजबूत वित्तीय क्षमता और बड़े स्तर पर बदलाव को समर्थन देने वाली तकनीकी दक्षता भारत के ऊर्जा परिवर्तन में मददगार साबित हो सकती है।

उन्होंने कहा, "नॉर्वे की कंपनियां पहले से ही ऑफशोर पवन ऊर्जा, जलविद्युत और समुद्री क्षेत्र के डीकार्बोनाइजेशन में सक्रिय हैं। ये ऐसे क्षेत्र हैं जो भारत के भविष्य के लिए सीधे तौर पर महत्वपूर्ण हैं। यह पारंपरिक अर्थों में सहायता नहीं, बल्कि रणनीतिक तालमेल है।"

सोल्हेम ने ग्रीन शिपिंग को उन सबसे कठिन क्षेत्रों में बताया जिनका डीकार्बोनाइजेशन करना चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में नॉर्वे अग्रणी बनकर उभरा है।

उन्होंने आगे कहा कि भारत अपनी लंबी तटरेखा और तेजी से बढ़ते व्यापार नेटवर्क के कारण ग्रीन शिपिंग से जुड़ी नई तकनीकों के लिए परीक्षण स्थल और बड़े पैमाने पर विस्तार का अवसर प्रदान करता है।

सोल्हेम के अनुसार, भारतीय बंदरगाहों को वैश्विक मार्गों से जोड़ने वाला ग्रीन शिपिंग कॉरिडोर न केवल उत्सर्जन कम करेगा, बल्कि टिकाऊ व्यापार के संचालन के तरीके को भी नई दिशा देगा।

उन्होंने कहा कि वैश्विक जलवायु सहयोग अक्सर ऐतिहासिक जिम्मेदारी और वित्तीय दायित्वों की बहस में उलझ जाता है, लेकिन भारत और नॉर्वे एक अधिक व्यावहारिक मॉडल को आगे बढ़ा रहे हैं। यह मॉडल बोझ बांटने की बजाय साझा हितों और प्रोत्साहनों को एक साथ जोड़ने पर आधारित है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

परिवार के लिए पद छोड़ेंगी ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं

परिवार के लिए पद छोड़ेंगी ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं