Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

भारत ने 33 रन से जीता दूसरा टी20, शृंखला में बनायी अजेय बढ़त

21 अगस्त, 2023 10:33 AM

डबलिन भारत ने रुतुराज गायकवाड़ (43 गेंद, 58 रन) के शानदार अर्द्धशतक के बाद जसप्रीत बुमराह (15/2) की अगुवाई में गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत रविवार को दूसरे टी20 में आयरलैंड को 33 रन से हराकर तीन मैचों की शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।

भारत ने आयरलैंड के सामने 20 ओवर में 186 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में मेज़बान टीम आठ विकेट के नुकसान पर 152 रन ही बना सकी।
गायकवाड़ ने 43 गेंद पर छह चौके और एक छक्का लगाकर 58 रन बनाये, जबकि संजू सैमसन (26 गेंद, 40 रन), रिंकू सिंह (21 गेंद, 38 रन) और शिवम दूबे (16 गेंद, 22 रन) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिये।
आयरलैंड के लिये सलामी बल्लेबाज एंड्र्यू बालबर्नी ने 51 गेंद पर पांच चौकों और चार छक्कों के साथ 72 रन बनाये लेकिन उनका जुझारू प्रयास मेज़बान टीम को जीत दिलाने के लिये नाकाफ़ी साबित हुआ। कप्तान बुमराह ने अपनी फिटनेस और फॉर्म का प्रमाण देते हुए चार ओवर में मात्र 15 रन देकर दो विकेट लिये, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई को भी दो-दो विकेट हासिल हुए। अर्शदीप सिंह ने एक विकेट चटकाया।


टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए भारत ने तेज़ शुरुआत की लेकिन शानदार फील्डिंग की बदौलत आयरलैंड ने पावरप्ले में दो विकेट चटका लिये। दो चौके और एक छक्का लगाकर अच्छी लय में दिख रहे जायसवाल (11 गेंद, 18 रन) स्क्वेयर लेग बाउंड्री पर कर्टिस कैंफर के दर्शनीय कैच की भेंट चढ़े, जबकि जॉर्ज डॉकरेल ने तिलक वर्मा का मुश्किल कैच लपककर उन्हें पवेलियन लौटाया।


भारत को शुरुआती झटके लगने के बाद गायकवाड़ और सैमसन ने पारी को संभालकर तीसरे विकेट के लिये 71 रन की साझेदारी की। गायकवाड़ ने आठवें ओवर में क्रेग यंग को दो चौके लगाये, जबकि सैमसन ने भी 11वें ओवर में जोशुआ लिटिल को तीन चौके और एक छक्का जड़कर 18 रन जोड़े। सैमसन अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन बेंजमिन व्हाइट की एक गेंद को विकेटों पर खेल बैठे। उन्होंने आउट होने से पहले 26 गेंद पर पांच चौके और एक छक्का लगाकर 40 रन बनाये।
गायकवाड़ ने चौके के साथ अपना दूसरा टी20 अर्द्धशतक पूरा किया, लेकिन वह भी कुछ देर बाद बैरी मकार्थी का शिकार हो गये। क्रीज़ पर पांव जमा चुके दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद भारत की रनगति प्रभावित हुई लेकिन रिंकू और दूबे ने आखिरी दो ओवरों में 42 रन जोड़कर इसकी भरपाई कर ली।
पहली बार भारत के लिये बल्लेबाजी करने उतरे रिंकू ने 21 गेंद पर दो चौके और तीन छक्के लगाकर 38 रन बनाये, जबकि दूबे 16 गेंद पर दो छक्कों की मदद से 22 रन बनाकर नाबाद रहे।
बालबर्नी ने दूसरे ओवर में अर्शदीप सिंह को दो चौके लगाकर पारी की तेज़ शुरुआत की, लेकिन दूसरे छोर से विकेटों का पतन होता रहा। प्रसिद्ध कृष्णा ने दूसरे ओवर में पॉल स्टर्लिंग और लोर्कान टकर को शून्य के स्कोर पर पवेलियन भेजा, जबकि पावरप्ले के आखिरी ओवर में रवि बिश्नोई ने हैरी टेक्टर को बोल्ड किया। कर्टिस कैंफर ने क्रीज़ पर 17 गेंद का समय बिताया लेकिन वह इस दौरान एक छक्के के साथ 18 रन ही बना सके।
आयरलैंड 10 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 64 रन ही बना सकी और उसकी पारी को गति देने की ज़िम्मेदारी बालबर्नी पर आ गयी। बालबर्नी ने यहां महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए जॉर्ज डॉकरेल के साथ पांचवें विकेट के लिये 30 गेंद पर 52 रन की साझेदारी की।
आयरलैंड को जब 31 गेंद पर 71 रन चाहिये थे तब डॉकरेल (11 गेंद, 13 रन) के रनआउट के साथ मेज़बान टीम को बड़ा झटका लगा। बालबर्नी ने 16वें ओवर में अर्शदीप को छक्का लगाया लेकिन अगली ही गेंद पर उनके आउट होने के साथ आयरलैंड की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गयीं। मार्क एडेयर ने आखिरी ओवरों में कुछ बड़े शॉट लगाकर दर्शकों का मनोरंजन किया लेकिन वह हार का अंतर ही कम कर सके। बुमराह ने आखिरी ओवर मेडेन फेंकते हुए एडेयर (15 गेंद, 23 रन) का विकेट निकाला और भारत को 33 रन से जीत दिलाई।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर