Saturday, March 28, 2026
BREAKING
Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

खेल

भारत ने दिया 513 रन का टारगेट:51 पारियों के बाद पुजारा की सेंचुरी, गिल ने जमाया करियर का पहला शतक; बांग्लादेश 42/0

16 दिसंबर, 2022 05:50 PM

भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे ही दिन शुक्रवार को ड्राइविंग सीट में आ गई है। उसने मेजबान को जीत के लिए 513 रनों का टारगेट दिया है। दिन का खेल खत्म होने तक बेहद मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने बिना विकेट गंवाए 42 रन बनाए हैं। वो जीत से 471 रन दूर है। स्टंप्स के बाद जाकिर हसन (17) और नजमुल हसन शान्तो (25) नाबाद लौटे।

इससे पहले टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी 258/2 पर घोषित की। भारत की ओर से 2 शतक आए। ओपनर शुभमन गिल ने 110 रन बनाए। जबकि चेतेश्वर पुजारा ने 102 रनों की नाबाद पारी खेली। विराट कोहली 19 रन बनाकर पुजारा के साथ नाबाद लौटे। पुजारा ने 51 पारियों और तीन साल 11 महीने बाद टेस्ट में शतक जमाया है। जैसे ही पुजारा का 19वां शतक पूरा हुआ, कप्तान केएल राहुल ने पारी की घोषणा कर दी।

चट्टोग्राम में खेले जा रहे इस मुकाबले की पहली पारी में बांग्लादेशी टीम 150 रन पर ऑलआउट हुई। कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट हासिल किए। उमेश यादव और अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिला।

टीम इंडिया को पहली पारी में 254 रनों की बढ़त मिली थी। यहां उसके पास मेजबानों को फॉलोऑन खिलाने का मौका था, लेकिन भारतीय कप्तान केएल राहुल ने बैटिंग करने का फैसला किया। भारत ने पहली पारी में 404 रन बनाए थे।

अब 3 सेशन में जानिए तीसरे दिन का हाल...

  • पहला सेशन : भारत जीता तीसरे दिन का पहला सेशन भारत ने जीता। इसमें भारत ने बांग्लादेश के 2 पुछल्ले बल्लेबाजों को आउट किया। साथ ही बिना नुकसान के 36 रन भी बना लिए। बांग्लादेश ने दिन की शुरुआत 133/8 के स्कोर से की और टीम 150 पर ऑलआउट हो गई। कुलदीप और अक्षर को विकेट मिले। (पहले सेशन में बांग्लादेश की पहली पारी समाप्त हुई।)
  • दूसरा सेशन: भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा दिन के दूसरे सेशन में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा रहा। इसमें टीम इंडिया ने 104 रन बनाए। हालांकि उसने कप्तान केएल राहुल का विकेट भी गंवाया। पहला विकेट गंवाने के बाद युवा शुभमन गिल और अनुभवी पुजारा ने मोर्चा संभाला। (इस सेशन में भारत ने अपनी दूसरी पारी घोषित की।)

ऐसे गिरे भारत के विकेट

पहला: 24वें ओवर में केएल राहुल खालिद अहमद की बॉल पर फाइन लेग बाउंड्री पर तैजुल इस्लाम को कैच दे बैठे।

दूसरा : मिराज की बॉल पर हसन ने शुभमन गिल का कैच लिया।

  • तीसरा सेशन : गिल-पुजारा के नाम रहा दिन के आखिरी सेशन में 160 रन बने और एक विकेट गिरा। इसमें से बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 42 रन जाेड़े। जबकि भारत ने 118 रन बनाए। साथ ही गिल का विकेट भी गंवाया। हालांकि कप्तान ने 258/2 के स्कोर पर भारतीय पारी घोषित कर दी और बांग्लादेश को 513 रन का टारगेट मिला।

अब बांग्लादेश की पहली पारी...
ऐसे गिरे बांग्लादेश के विकेट

  • पहला: नजमुल हसन शान्तो सिराज की गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत को कैच थमा बैठे। यह पारी की पहली ही गेंद थी।
  • दूसरा : तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर उमेश यादव ने यासिर अली को बोल्ड कर दिया।
  • तीसरा : 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर सिराज ने लिटन दास को बोल्ड किया।
  • चौथा : 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर सिराज ने जाकिर हसन को पंत के हाथों कैच कराया
  • पांचवां : 25वें ओवर की दूसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने शाकिब को कोहली के हाथों कैच कराया।
  • छठा : 33वें ओवर की 5वीं बॉल पर कुलदीप ने नुरुल को गिल के हाथों कैच कराया।
  • सातवां : मुश्फिकुर रहीम को कुलदीप यादव ने LBW कर दिया।
  • आठवां : तैजुल इस्लाम को कुलदीप ने क्लीन बोल्ड कर दिया।
  • नौवां : कुलदीप ने इबादत को पंत के हाथों कैच कराया।
  • दसवां : मेहदी हसन मिराज को अक्षर पटेल ने स्टंपिंग कराया।

एक नजर में दूसरा दिन...बांग्लादेश ने 133 पर 8 विकेट गंवाए
दूसरे दिन गुरुवार को पहली पारी में भारत के 404 रनों के स्कोर के जवाब में बांग्लादेश ने 8 विकेट पर 133 रन बनाए थे।

भारत के लिए लेफ्ट आर्म चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए थे। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 3 और उमेश यादव ने 1 विकेट लिए। वहीं, बांग्लादेश की ओर से मुशफिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए। उनके अलावा लिटन दास ने 24 और जाकिर हसन ने 20 रन बनाए। नुरुल हसन और मेहदी हसन मिराज ने 16-16 रन बनाए।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ