Friday, July 10, 2026
BREAKING
टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’ वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट 'चंद्रयान तो बस शुरुआत है', इस एलीट क्लब में शामिल होगा भारत; ऑस्ट्रेलिया दे रहा साथ सावधान! बदला लेने आ रहा अल नीनो, झमाझम बारिश के बाद फिर तरसेंगे लोग अयोध्या में उड़ीं नियमों की धज्जियां! साउथ के मंदिर में कैसे होती है चढ़ावे की सुरक्षा? फुलप्रूफ सिस्टम थलापति विजय को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, करूर भगदड़ के पीड़ितों को बांटेंगे नौकरी चाचा की संपत्ति पर भतीजी के पति का कितना हक? सुप्रीम कोर्ट में दिलचस्प मामला, क्या आया फैसला

खेल

भारत ने जीता चौथा टी20आई मैच, ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर हराकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

06 नवंबर, 2025 07:23 PM

भारत ने क्वींसलैंड के कैरारा ओवल में चौथे टी20 इंटरनेशल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर उसी की धरती पर सबसे कम लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया है। अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर की उम्दा गेंदबाजी से भारत ने चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराकर पांच मैच की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बनाई। 

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 168 रन के लक्ष्य का बचाव किया है जो दूसरा सबसे कम लक्ष्य का बचाव है। इससे पहले भारत ने 2020 में कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी की धरती पर 162 रन के लक्ष्य का बचाव किया था। इसके अलावा भारत ने मेलबर्न में 2016 में 185 रन और 2016 में एडिलेड में 185 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया था। 

ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे कम लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव 

162 - भारत, कैनबरा 2020
168 - भारत, गोल्ड कोस्ट 2025 *
179 - इंग्लैंड, कैनबरा 2022
185 - भारत, मेलबर्न 2016
185 - भारत, एडिलेड 2016 

ऑस्ट्रेलिया के लिए यह हार इसलिए भी शर्मनाक है क्योंकि घरेलु मैदान पर उसका दूसरा सबसे कम टी20 इंटरनेशनल स्कोर है। इससे पहले सिडनी में 2022 में न्यूजीलैंड क खिलाफ उसने 111 रन का स्कोर बनाया था। वहीं मेलबर्न में 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ उसका तीसरा और भारत के खिलाफ मेलबर्म में 2011 में चौथा सबसे कम स्कोर आया था जोकि 131 रन है। 

ऑस्ट्रेलिया का घरेलू मैदान पर सबसे कम टी20आई स्कोर

111 बनाम न्यूजीलैंड, सिडनी 2022
119 बनाम भारत, गोल्ड कोस्ट 2025
127 बनाम पाकिस्तान, मेलबर्न 2010
131 बनाम भारत, मेलबर्न 2011 

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत चौथा टी20आई मैच

मैच की बात करें तो भारत के 168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम वाशिंगटन सुंदर (तीन रन पर तीन विकेट), अक्षर पटेल (20 रन पर दो विकेट) और शिवम दुबे (20 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 18.2 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान मिचेल मार्श (30) ही 30 रन के आंकड़े को छू पाए। नाथन एलिस (21 रन पर तीन विकेट) और एडम जंपा (45 रन पर तीन विकेट) ने इससे पहले अंतिम ओवरों में भारत को लगातार झटके दिए जिससे एक समय दो विकेट पर 121 रन बनाकर अच्छी स्थिति में दिख रही मेहमान टीम 8 विकेट पर 167 रन ही बना सकी। भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 39 गेंद में चार चौकों और एक छक्के से 46 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। अभिषेक शर्मा (28), शिवम दुबे (22) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (20) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे। अक्षर ने अंत में 11 गेंद में नाबाद 21 रन बनाकर भारत का स्कोर 160 रन के पार पहुंचाया। 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी