Friday, September 18, 2026
BREAKING
शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 261 अंक चढ़ा; निफ्टी 23,335 के पार चिप से पूरे प्रोडक्ट तक: भारत के लिए बढ़ रही इनोवेशन वैल्यू हासिल करने की संभावनाएं भारत बन रहा वैश्विक सेमीकंडक्टर हब, ग्लोबल कंपनियों ने क्षमता और युवा प्रतिभा को सराहा भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया, टी20 सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप सोने और चांदी में लौटी तेजी, दाम करीब 0.70 प्रतिशत तक बढ़े इंग्लैंड ने दूसरे टी20 में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई फिलिस्तीनी राष्ट्रपति को फिर नहीं मिली न्यूयॉर्क आने की इजाजत, भारत ने वीडियो संबोधन के प्रस्ताव का किया समर्थन हूती नेता ने मक्का को निशाना बनाने की बात से क‍िया इनकार, आरोपों को मनगढ़ंत और गलत बताया जिनपिंग से मुलाकात में चीन में बंद अमेरिकियों की रिहाई और एआई चिप्स पर सख्ती की बात करें ट्रंप : अमेरिकी लॉ मेकर्स नोएडा : गारमेंट फैक्ट्री की चौथी मंजिल में लगी भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियों ने पाया काबू

खेल

भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया, टी20 सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप

18 सितंबर, 2026 12:38 PM

भारत ने गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच में 127 रन से ऐतिहासिक जीत हासिल की। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 से ‘क्लीन स्वीप’ किया।

यह टी20 इतिहास में भारत की अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले, 8 सितंबर 2022 को टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 101 रन के अंतर से हराया था। इस फॉर्मेट में भारत ने सबसे बड़ी जीत 1 फरवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ दर्ज की है, जब उसने कीवी टीम को 168 रन से रौंदा था। यह अफगानिस्तान के लिए भी टी20 इतिहास में रनों के अंतर से सबसे बड़ी हार है।

भारत ने सीरीज का पहला मैच 7 विकेट से अपने नाम किया था। इसके बाद मंगलवार को खेले गए मैच में भी टीम इंडिया ने इतने ही अंतर से जीत हासिल की थी।

गुरुवार को टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा और संजू सैसमन की तूफानी पारियों के दम पर 221/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया।

दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 9.5 ओवरों में 142 रन की साझेदारी की। अभिषेक 34 गेंदों में 11 छक्कों और 9 चौकों को साथ 108 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान 26 वर्षीय बल्लेबाज ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक पूरा किया, जो फुल मेंबर देश की तरफ से किसी बल्लेबाज का सबसे तेज शतक था।

इसके बाद सैमसन (35 गेदों में 50 रन) और तिलक वर्मा दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 10 रन जुटा सके। यहां से कप्तान श्रेयस अय्यर (29 रन) ने मोर्चा संभाला। उन्होंने अन्य बल्लेबाजों के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचाया। अफगानिस्तान की तरफ से अजमतुल्लाह ओमरजई ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले, जबकि राशिद खान और अब्दुल्ला अहमदजई ने 1-1 विकेट चटकाया।

इसके जवाब में, अफगानिस्तान की टीम 14.1 ओवरों में सिर्फ 94 रन पर ढेर हो गई। कप्तान इब्राहिम जादरान (25) ने रहमानुल्लाह गुरबाज (15) के साथ पहले विकेट के लिए 3.1 ओवरों में 31 रन की तूफानी साझेदारी की, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद विकेटों का पतझड़ लग गया।

आलम ये रहा कि अफगान टीम ने सिर्फ 47 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद अजमतुल्लाह ओमरजई (17) ने नूर उल रहमान (11) के साथ पांचवें विकेट के लिए 23 रन जुटाए, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद फिर से टीम लड़खड़ा गई।

इस बीच नितीश रेड्डी ने 12वें ओवर में सिर्फ 1 रन देकर तीन विकेट चटकाए। रेड्डी के इस ओवर ने अफगानिस्तान टीम की कमर तोड़ दी और वह 94 रन से आगे नहीं बढ़ सकी।

भारत के लिए नितीश रेड्डी ने 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इनके अलावा, रवि बिश्नोई ने भी 3 विकेट निकाले। अक्षर पटेल ने 3 ओवरों में 9 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि जसप्रीत बुमराह और यश ठाकुर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

इंग्लैंड ने दूसरे टी20 में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई

इंग्लैंड ने दूसरे टी20 में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई

हार्दिक पांड्या पूरी तरह फिट नहीं हैं, उनकी वापसी के लिए जल्दीबाजी नहीं करेंगे: गौतम गंभीर

हार्दिक पांड्या पूरी तरह फिट नहीं हैं, उनकी वापसी के लिए जल्दीबाजी नहीं करेंगे: गौतम गंभीर

सैमसन को ड्रॉप करना मुश्किल फैसला था, वैभव को इंतजार करना होगा: गौतम गंभीर

सैमसन को ड्रॉप करना मुश्किल फैसला था, वैभव को इंतजार करना होगा: गौतम गंभीर

भारत बनाम अफगानिस्तान: तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा के निशाने पर होंगे ये 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित शर्मा को छोड़ेंगे पीछे

भारत बनाम अफगानिस्तान: तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा के निशाने पर होंगे ये 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित शर्मा को छोड़ेंगे पीछे

मैथ्यू वेड ने बीबीएल से लिया संन्यास, कोचिंग करियर पर फोकस करेंगे

मैथ्यू वेड ने बीबीएल से लिया संन्यास, कोचिंग करियर पर फोकस करेंगे

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती और नीतीश कुमार रेड्डी, विपराज निगम करेंगे रिप्लेस

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती और नीतीश कुमार रेड्डी, विपराज निगम करेंगे रिप्लेस

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, ऋतुराज की वापसी, नमन धीर को पहली बार मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, ऋतुराज की वापसी, नमन धीर को पहली बार मौका

वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद एशियन गेम्स में पुरुष हॉकी टीम पर दबाव होगा: रास्किन्हा

वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद एशियन गेम्स में पुरुष हॉकी टीम पर दबाव होगा: रास्किन्हा

आईसीसी रैंकिंग: अभिषेक को मिला अफगानिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन का इनाम, ईशान किशन की बादशाहत बरकरार

आईसीसी रैंकिंग: अभिषेक को मिला अफगानिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन का इनाम, ईशान किशन की बादशाहत बरकरार

टी20 सीरीज पर भारत का कब्जा, अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त

टी20 सीरीज पर भारत का कब्जा, अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त