Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद, देखें संभावित 11

12 नवंबर, 2024 07:12 PM

सेंचुरियन : भारतीय बल्लेबाजों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले तीसरे टी20 मैच में अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी जो पिछले मैच में पूरी तरह नाकाम रहे थे। भारत ने 2009 के बाद से यहां पर सिर्फ एक टी20 मैच खेला है और 2018 में खेले गए इस मैच में उसे छह विकेट से पराजय मिली थी। उस टीम का एक ही सदस्य हार्दिक पंड्या मौजूदा टीम में है।

भारत की चिंता का सबब उसके बल्लेबाजों का खराब फॉर्म भी है चूंकि सुपरस्पोर्ट पार्क की पिच भी गबेरहा की पिच की ही तरह तेज और उछाल भरी है । दूसरे टी20 में भारतीय बल्लेबाजों को दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने काफी परेशान किया था और भारतीय टीम छह विकेट पर 124 रन ही बना सकी थी। शीर्षक्रम में अभिषेक शर्मा लगातार नाकाम रहे हैं और इससे पहले कि टीम प्रबंधन संयोजन में बदलाव की सोचे, उन्हें अच्छी पारी खेलनी होगी।

अभी भी संजू सैमसन के साथ पारी की शुरूआत करने तिलक वर्मा को उतारा जा सकता है जिससे रमनदीप सिंह मध्यक्रम में उतर सकते हैं। सीनियर बल्लेबाज कप्तान सूर्यकुमार यादव, पंड्या और रिंकू सिंह को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा। सूर्यकुमार और रिंकू लय में नहीं है जबकि पांड्या ने दूसरे मैच में 39 रन बनाने के लिए 45 गेंदें खेल डाली। उन्हें पहला चौका जड़ने के लिए 28 गेंद तक इंतजार करना पड़ा। इन तीनों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा जबकि सैमसन को पिछले मैच की नाकामी भुलाकर बड़ी पारी खेलनी होगी।

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने डरबन में 25 रन देकर एक विकेट लिया लेकिन दूसरे मैच में 41 रन दे डाले और एक ही विकेट मिला। उन्होंने तीसरे और चौथे ओवर में 28 रन दे डाले जिसमें ट्रिस्टन स्टब्स ने चार चौके लगाए। उन्हें भी अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा अन्यथा यश दयाल या विशाख विजयकुमार को मौका मिल सकता है।

पिछले मैच में पांच विकेट लेने वाले वरूण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा बखूबी संभाला है। वे इस प्रवाह को कायम रखना चाहेंगे। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन माक्ररम, डेविड मिलर और हेनरिच क्लासेन अपनी ख्याति के अनुरूप नहीं खेल पाए हैं। स्टब्स और गेराल्ड कोएत्जी ने दूसरे मैच में टीम को जीत दिलाई। अब अनुभवी बल्लेबाजों को जिम्मेदारी संभालनी होगी।

संभावित प्लेइंग 11 :

भारत : संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

दक्षिण अफ्रीका : रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, एंडिले सिमलेन, केशव महाराज, नकाबायोमजी पीटर, गेराल्ड कोएत्जी।

समय : रात 8:30 बजे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव