Friday, October 02, 2026
BREAKING
• NCC की फर्स्ट पंजाब बटालियन के सहयोग से दिया गया स्वच्छता का संदेश • हरियाणा में 2 एच.सी.एस. अधिकारियों ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड : नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से भी पहले से आज तक एक ही उपमंडल में एस.डी.एम. पद पर तैनात • चरखी दादरी में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रितु श्योराण का सम्मान, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बढ़ाया हौसला • ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन भाटिया की भतीजी स्व. सीमा के निधन पर जताया दुख • जो सही है वही कर रहे है मुख्य चुनाव आयुक्त, तिकड़मबाजी से बने फर्जी वोट काटना उनका काम : अनिल विज • हरविन्द्र कल्याण ने ओम बिरला से की मुलाकात, नवंबर में हरियाणा विधानसभा में होगा संविधान पखवाड़ा • समस्या की जानकारी, समाधान और फिर नागरिक से पुष्टि—तभी माना जाएगा शिकायत का वास्तविक निस्तारण : मुख्यमंत्री सैनी • हरियाणा लोक भवन में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि • कैप्टन स्मित मच्छार ने 174 जिंदगियां बचाकर भारत का नाम रोशन किया : अनिल विज • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांधी जयंती पर गुरुग्राम में ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ का किया शुभारंभ

दुनिया

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

15 अगस्त, 2026 06:55 PM

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शनिवार को कई विश्व नेताओं ने देशवासियों को बधाई दीं और भारत की लोकतांत्रिक यात्रा, मजबूत साझेदारियों तथा क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में उसकी बढ़ती वैश्विक भूमिका की सराहना की। मार्को रूबियों ने कहा अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियों ने एक बयान में कहा, “संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से मैं भारत के लोगों को उनके स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं। राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच व्यक्तिगत संबंधों की बदौलत, अमेरिका-भारत संबंध लगातार बढ़ रहे हैं और पहले से कहीं अधिक मजबूत हुए हैं। रक्षा और ऊर्जा सुरक्षा से लेकर महत्वपूर्ण खनिजों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष सहयोग और व्यापार तक, हमारा सहयोग हमारे दोनों देशों और व्यापक हिंद महासागर क्षेत्र को सुरक्षित, मजबूत और अधिक समृद्ध बना रहा है। हमारे दोनों देशों के लोगों के बीच दोस्ती और परिवार के गहरे संबंध एक ऐसी साझेदारी की नींव हैं जो अभिनव, लचीली और भविष्योन्मुखी है। संयुक्त राज्य अमेरिका उस भविष्य की ओर देख रहा है जिसे हमारे दोनों देश मिलकर बनाएंगे।”

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने कहा

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 1947 में स्वतंत्रता हासिल करने के बाद भारत की यात्रा मालदीव जैसे विकासशील देशों के लिए लोकतंत्र की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा रही है। सोलिह ने भारत और मालदीव के बीच दोस्ती और सहयोग के करीबी संबंधों के लगातार मजबूत होने की उम्मीद जताई।

एमएनपी के अध्यक्ष मोहम्मद नाजिम ने भी भारत को शुभकामनाएं दीं

मालदीव नेशनल पार्टी (एमएनपी) के अध्यक्ष मोहम्मद नाजिम ने भी भारत को शुभकामनाएं दीं और भारत को मालदीव का करीबी मित्र तथा विश्वसनीय साझेदार बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए भारत की समृद्धि की कामना की।

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने कहा

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने भी फेसबुक पर बड़े भाई पीएम मोदी और भारतीय जनता को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “मेरे बड़े भाई पीएम नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को, मैं 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।” उन्होंने कामना की कि दोनों देशों के बीच दोस्ती और रिश्ता दिनों दिन मजबूत हो।

सिंगापुर के राष्ट्रपति ने कहा

सिंगापुर के राष्ट्रपति थरमन शनमुगरत्नम ने भारत को शुभकामनाएं देते हुए भारत-सिंगापुर के मजबूत और भविष्य उन्मुख व्यापक रणनीतिक साझेदारी को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच करीबी जनसंपर्क इस रिश्ते की महत्वपूर्ण आधारशिला है।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों का सहयोग कौशल विकास, डिजिटलाइजेशन, सतत विकास और उन्नत विनिर्माण जैसे नए क्षेत्रों तक विस्तार कर रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि दोनों देश अपनी पूरक क्षमताओं का लाभ उठाते हुए अपने लोगों के हित में सहयोग के नए अवसर तलाशते रहेंगे।

सिंगापुर और भारत की रुचि एक शांतिपूर्ण, खुले और परस्पर जुड़े क्षेत्र के निर्माण में समान

शनमुगरत्नम ने कहा कि सिंगापुर और भारत की रुचि एक शांतिपूर्ण, खुले और परस्पर जुड़े क्षेत्र के निर्माण में समान है। उन्होंने कहा कि सिंगापुर आसियान के सबसे पुराने संवाद साझेदारों में से एक है और भारत के साथ व्यापार, डिजिटल अर्थव्यवस्था, ऊर्जा सुरक्षा और ऊर्जा परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में क्षेत्रीय एकीकरण और लचीलेपन को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करता रहेगा।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने का विशेष उल्लेख

गौरतलब हो, इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने का विशेष उल्लेख किया जा रहा है। साथ ही 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में देश के युवाओं की ऊर्जा, आकांक्षाओं और योगदान को भी प्रमुखता दी जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा

भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : इजराइल के पीएम नेतन्याहू

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : इजराइल के पीएम नेतन्याहू

पेंटागन की 'फ्यूचर वॉरफेयर' पर स्टडी, धरती से लेकर चांद तक शामिल, एलन मस्क को मिली अहम जिम्मेदारी

पेंटागन की 'फ्यूचर वॉरफेयर' पर स्टडी, धरती से लेकर चांद तक शामिल, एलन मस्क को मिली अहम जिम्मेदारी