Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बाज़ार

भारत के 45 दिनों के शादी सीजन में होगा 6.5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार : रिपोर्ट

31 अक्टूबर, 2025 06:45 AM

नई दिल्ली: भारत में एक नवंबर से शुरू होने वाले 45 दिनों के शादी के सीजन में करीब 46 लाख शादियां होने का अनुमान है और इसमें करीब 6.5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होगा। यह जानकारी गुरुवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।

सीएआईटी रिसर्च एंड ट्रेड डेवलपमेंट सोसायटी (सीआरटीडीएस) की ओर से जारी की गई स्टडी में बताया गया कि इस दौरान दिल्ली में करीब 4.8 लाख शादियां होने का अनुमान है, जिससे करीब 1.8 लाख करोड़ रुपए का कारोबार पैदा होगा।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की रिसर्च शाखा ने कहा कि 75 शहरों में किया गया अध्ययन बताता है कि शादी पर खर्च में बढ़ोतरी हुई है और शादियों की संख्या पिछले साल के मुकाबले करीब समान ही रही है।

कैट के महासचिव और चांदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि यह वृद्धि बढ़ी हुई खर्च योग्य आय, कीमती धातुओं (सोना और चांदी) में महंगाई और रिकॉर्ड तोड़ त्योहारी सीजन के बाद बढ़ते उपभोक्ता विश्वास को दर्शाती है।

2024 में, 48 लाख शादियां हुई थीं, जिन पर 5.90 लाख करोड़ रुपए खर्च हुए, जबकि 2023 में 38 लाख शादियां आयोजित की गई थीं, जिन पर 4.74 लाख करोड़ रुपए खर्च हुए।

स्टडी स्वदेशी उत्पादों की ओर एक मजबूत बदलाव को दर्शाता है, जहां अब शादी से संबंधित 70 प्रतिशत से अधिक खर्च भारतीय सामानों पर किया जाता है, जिसमें परिधान, आभूषण, सजावट, बर्तन और खानपान की वस्तुएं शामिल हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कैट के "वोकल फॉर लोकल वेडिंग्स" अभियान ने चीनी लाइटिंग, आर्टिफिशियल डेकोर और गिफ्ट जैसे आयातित सामानों की उपस्थिति को काफी हद तक कम कर दिया है।

खंडेलवाल ने कहा कि इस शादी के मौसम में 1 करोड़ से अधिक अस्थायी नौकरियां पैदा हो सकती हैं, जिससे डेकोरेटर, कैटरर्स, फूलवाले, कलाकार, ट्रांसपोर्टर और आतिथ्य सेवा से जुड़े कर्मचारियों को सीधा लाभ होगा।

रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया कि शादी का मौसम सरकारी कर राजस्व में लगभग 75,000 करोड़ रुपए का योगदान देगा।

कैट के क्षेत्रीय अनुमान के अनुसार, शादी के मौसम में आभूषणों का आर्थिक गतिविधियों में सबसे बड़ा योगदान होगा, जिसका योगदान 15 प्रतिशत होगा, जबकि परिधान और साड़ियां 10 प्रतिशत योगदान देंगी।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे