Wednesday, September 16, 2026
BREAKING
मनोहर लाल ने जी20 ऊर्जा प्रचुरता मंत्रिस्तरीय बैठक में लिया हिस्सा, अमेरिका और कनाडा के साथ की द्विपक्षीय बैठक प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बंगाल में जलाया जाएगा ‘आशीर्वाद का दीया’, सीएम सुवेंदु ने लोगों से की अपील एनसीसी महिला कैडेटों ने पूरा किया ‘अपराजिता-परांग ला 2026’ अभियान, 30 दिनों में तय किए 250 किमी दो द‍िवसीय यात्रा पर भूटान पहुंचे एस जयशंकर, व‍िदेश मंत्री ल्योनपो डीएन ढुंग्येल ने क‍िया स्‍वागत कर संबंधी टिप्पणियों को नीति निर्माताओं और आम जनता तक पहुंचाना जरूरी: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भारत के साथ ATF को न्यूजीलैंड की संसद से मंजूरी मिलने पर पीएम लक्सन ने जताई खुशी, कहा-दोनों देशों के बीच व्यापार को मिलेगा बढ़ावा यमन सीमा से दूर रहें अमेरिकी नागरिक, सऊदी अरब यात्रा पर भी करें पुनर्विचार: यूएस एडवाइजरी इस्पात मंत्रालय का विशेष अभियान 6.0, स्वच्छता और ई-कचरा प्रबंधन पर रहेगा फोकस भारतीय राजदूत ने नेपाल के विदेश मंत्री से की विदाई मुलाकात नागालैंड सरकार नौकरी और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तैयार कर रही है लाइव एंटरटेनमेंट इकोनॉमी का ढांचा

दुनिया

भारत के साथ ATF को न्यूजीलैंड की संसद से मंजूरी मिलने पर पीएम लक्सन ने जताई खुशी, कहा-दोनों देशों के बीच व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

16 सितंबर, 2026 04:05 PM

भारत के साथ एफटीए (Free Trade Agreement) को न्यूजीलैंड की संसद से मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने खुशी जताते हुए कहा कि इससे बड़ी संख्या में नौकरियां पैदा होंगी। साथ ही, इस समझौते से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने एक्स पर कहा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर न्यूजीलैंड के क्रिस्टोफर लक्सन ने पोस्ट किया कि लोगों ने मुझसे कहा था कि भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) मुमकिन नहीं है, लेकिन आज उस समझौते को संसद से मंजूरी मिल गई है। उन्होंने आगे कहा कि नेशनल पार्टी ने कहा था कि हम अपने पहले कार्यकाल में भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट करेंगे, और हमने वह करके दिखाया है।

भारत में न्यूजीलैंड के और ज्यादा उत्पाद बिकेंगे
उन्होंने आगे कहा कि इस अहम समझौते का मतलब है कि न्यूजीलैंड के लोगों के लिए ज्यादा नौकरियां और ज्यादा आमदनी होगी। साथ 1.4 अरब भारतीय ग्राहकों तक पहुंचने का रास्ता खुलने से भारत में न्यूजीलैंड के और ज्यादा उत्पाद बिकेंगे। साथ ही, यह अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने और आपको तरक्की में मदद करने का एक तरीका है।

न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले ने कहा
न्यूजीलैंड की संसद ने बुधवार को भारत के साथ हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) को 93-29 (पक्ष-विपक्ष) की मत से मंजूरी दे दी है। इससे पहले न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले ने कहा कि जब यह समझौता लागू होगा, तो भारत को होने वाले न्यूजीलैंड के 57 प्रतिशत निर्यात पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। पूरी तरह लागू होने पर, 95 प्रतिशत निर्यात पर शुल्क हटा दिए जाएंगे या काफी कम कर दिए जाएंगे।

इस समझौते से बॉर्डर पर तेजी से क्लीयरेंस मिलेगी
उन्होंने कहा कि इस समझौते से बॉर्डर पर तेजी से क्लीयरेंस मिलेगी और भारत के बढ़ते मध्यम वर्ग तक बेहतर पहुंच मिलेगी, जो भोजन, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, पर्यटन, प्रोफेशनल सेवाओं और अन्य उत्पादों की मांग बढ़ा रहा है। मैक्ले ने कहा कि न्यूजीलैंड-भारत के बीच बातचीत की घोषणा मार्च 2025 में की गई थी और सरकार को उम्मीद है कि यह समझौता इस साल के आखिर तक लागू हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि एफटीए से न्यूजीलैंड के निर्यातकों को अपने बिजनेस संबंध बढ़ाने में मदद मिलेगी और इससे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन द्वारा 2030 तक दोनों देशों के बीच व्यापार को दोगुना करने के लक्ष्य को भी समर्थन मिलेगा।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

यमन सीमा से दूर रहें अमेरिकी नागरिक, सऊदी अरब यात्रा पर भी करें पुनर्विचार: यूएस एडवाइजरी

यमन सीमा से दूर रहें अमेरिकी नागरिक, सऊदी अरब यात्रा पर भी करें पुनर्विचार: यूएस एडवाइजरी

दुनिया की आर्थिक बढ़ोतरी की अगली बड़ी लहर का नेतृत्व करने की क्षमता भारत के पास: नाइजेल क्लार्क

दुनिया की आर्थिक बढ़ोतरी की अगली बड़ी लहर का नेतृत्व करने की क्षमता भारत के पास: नाइजेल क्लार्क

जापान : पीएम ताकाइची ने किया पार्टी नेतृत्व में फेरबदल, ज्यादातर पुराने चेहरे बरकरार

जापान : पीएम ताकाइची ने किया पार्टी नेतृत्व में फेरबदल, ज्यादातर पुराने चेहरे बरकरार

लाल सागर के रास्ते वैश्विक व्यापार पर खतरा, UNSC में हूती गतिविधियों पर चर्चा

लाल सागर के रास्ते वैश्विक व्यापार पर खतरा, UNSC में हूती गतिविधियों पर चर्चा

ईरान युद्ध से अमेरिकी खजाने पर 38 अरब डॉलर का बोझ, महंगाई भी बढ़ी: CBO

ईरान युद्ध से अमेरिकी खजाने पर 38 अरब डॉलर का बोझ, महंगाई भी बढ़ी: CBO

भारत-वियतनाम रक्षा सहयोग को नई गति, मेड-इन-इंडिया सामग्री की आपूर्ति बढ़ाने पर जोर

भारत-वियतनाम रक्षा सहयोग को नई गति, मेड-इन-इंडिया सामग्री की आपूर्ति बढ़ाने पर जोर

आतंकियों के ठिकानों को तबाह करना जारी रखेगा इजरायल: नेतन्याहू

आतंकियों के ठिकानों को तबाह करना जारी रखेगा इजरायल: नेतन्याहू

ग्लोबल साउथ की आवाज बना भारत, ब्रिक्स को विकास का मंच बनाने की कोशिश: प्रोफेसर स्वर्ण सिंह

ग्लोबल साउथ की आवाज बना भारत, ब्रिक्स को विकास का मंच बनाने की कोशिश: प्रोफेसर स्वर्ण सिंह

क्वाड ने टोक्यो में हिंद-प्रशांत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क पर टेबलटॉप अभ्यास पूरा किया

क्वाड ने टोक्यो में हिंद-प्रशांत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क पर टेबलटॉप अभ्यास पूरा किया

ओमान में ईरान और खाड़ी देशों की बैठक टली, नई तारीख पर बनी सहमति

ओमान में ईरान और खाड़ी देशों की बैठक टली, नई तारीख पर बनी सहमति