Wednesday, November 11, 2026
BREAKING
• ईरान ने परमाणु गतिविधियां दोबारा शुरू कीं तो अमेरिका करेगा कार्रवाई: पीट हेगसेथ • बांग्लादेश में हिंसा: बस को उपद्रवियों ने जलाया, चालक की मौत • अमेरिका-चीन के बीच एआई सुरक्षा पर बातचीत अभी अधूरी : रूबियो • ढाका की बस्तियों को नई दिल्ली बताकर भारत की छवि खराब कर रहे चीनी क्रिएटर: र‍िपोर्ट • मिडटर्म इलेक्शन अमेरिका का आंतरिक मामला : भारतीय व‍िदेश मंत्रालय • 'मौत के अलावा नहीं कोई चारा', बांग्लादेश अभियोजक ने बता दिया शेख हसीना की वापसी का खौफनाक अंजाम • चुनाव में हार के बाद 'रोज' डोनाल्ड ट्रंप को फोन करते हैं नेतन्याहू, लगा दी है एक ही रट • मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार की दमदार शुरुआत; निफ्टी 25,300 के पार • कारोबार जगत को यूपीआई एमडीआर शुल्क पर स्पष्टता का इंतजार, दीपावली के बाद होना था लागू • ईपीएफओ की सीबीटी बैठक अगले हफ्ते होगी, न्यूनतम पेंशन बढ़ाकर 3,000 रुपए करने पर हो सकती है चर्चा

खेल

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित, रचिन और कॉनवे की वापसी

11 नवंबर, 2026 11:11 AM

नई दिल्ली; भारत के खिलाफ होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इंजरी की वजह से वनडे सीरीज से बाहर रहे ऑलराउंडर रचिन रवींद्र और विकेटकीपर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे की टीम में वापसी हुई है।

रवींद्र सितंबर में एक प्रमोशनल शूट के दौरान डाइविंग कैच लेने की कोशिश में अपने दाहिने कंधे को चोटिल कर बैठे थे। इस वजह से वह भारत के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज से बाहर हो गए। वहीं, डेवोन कॉनवे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले अभ्यास के दौरान मैट हेनरी के साथ हुई टक्कर में इंजर्ड हो गए थे। उन्हें कन्कशन की समस्या हुई थी और इस वजह से उन्हें वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा था। रवींद्र और कॉनवे की वापसी से न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी मजबूत हुई है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया, "रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे और विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल अपनी-अपनी चोटों से उबर रहे हैं और पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध होने का लक्ष्य बना रहे हैं।"

अगर ब्लंडेल भारत के खिलाफ दोनों टेस्ट खेलते हैं, तो वह अपने करियर में 50 टेस्ट पूरे कर लेंगे।

न्यूजीलैंड की टीम में लगभग वही खिलाड़ी हैं जिनके दम पर टीम ने इंग्लैंड को उसी की धरती पर टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया था। इंग्लैंड सीरीज में मौजूद रहे विल ओ'रूर्के वर्कलोड मैनेजमेंट, बेन सियर्स और जैक फाउल्केस इंजरी की वजह से भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बीजे वाटलिंग न्यूजीलैंड के बैटिंग कोच के तौर पर अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं। वे ल्यूक रोंची की जगह लेंगे।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल में जगह बनाने के लिए कीवी टीम के लिए ये घरेलू टेस्ट सीरीज बेहद अहम है। न्यूजीलैंड अभी डब्ल्यूटीसी टेबल में टॉप पर है।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम: टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोलस, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग।

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

हार्दिक और अर्शदीप सिंह की ट्रेड हुई कन्फर्म, पंजाब किंग्स पांड्या को देगी इतने करोड़ रुपये

हार्दिक और अर्शदीप सिंह की ट्रेड हुई कन्फर्म, पंजाब किंग्स पांड्या को देगी इतने करोड़ रुपये

हार्दिक पांड्या को मिली तीसरी आईपीएल फ्रेंचाइजी, पंजाब किंग्स से जुड़े; जानें कैसा रहा IPL सफर

हार्दिक पांड्या को मिली तीसरी आईपीएल फ्रेंचाइजी, पंजाब किंग्स से जुड़े; जानें कैसा रहा IPL सफर

अंडर-19 एशिया कप: आर्यवीर सहवाग ने जड़े 160 रन, यूएई को 70 रन से हराकर सेमीफाइनल में भारत

अंडर-19 एशिया कप: आर्यवीर सहवाग ने जड़े 160 रन, यूएई को 70 रन से हराकर सेमीफाइनल में भारत

तीसरा वनडे: भारत ने टॉस जीत न्यूजीलैंड को सौंपी बल्लेबाजी, कीवी टीम में टिकनर की जगह फिशर की एंट्री

तीसरा वनडे: भारत ने टॉस जीत न्यूजीलैंड को सौंपी बल्लेबाजी, कीवी टीम में टिकनर की जगह फिशर की एंट्री

सीनियर महिला टी20 सुपर लीग: स्मृति मंधाना महाराष्ट्र की कमान संभालेंगी, तेजल हसबनीस होंगी उपकप्तान

सीनियर महिला टी20 सुपर लीग: स्मृति मंधाना महाराष्ट्र की कमान संभालेंगी, तेजल हसबनीस होंगी उपकप्तान

पहला टेस्ट: तीन पारियों में बने 1541 रन, अफगानिस्तान-जिम्बाब्वे के बीच 'हाई-स्कोरिंग' मुकाबला ड्रॉ

पहला टेस्ट: तीन पारियों में बने 1541 रन, अफगानिस्तान-जिम्बाब्वे के बीच 'हाई-स्कोरिंग' मुकाबला ड्रॉ

इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए अनकैप्ड पैटरसन-व्हाइट को चुना, बेथेल की वापसी

इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए अनकैप्ड पैटरसन-व्हाइट को चुना, बेथेल की वापसी

लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर की इंजरी ने बढ़ाई न्यूजीलैंड की मुश्किल

लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर की इंजरी ने बढ़ाई न्यूजीलैंड की मुश्किल

पहला टेस्ट: तीन बल्लेबाजों ने जड़े शतक, 514 रन बनाकर अफगानों का जिम्बाब्वे पर शानदार पलटवार

पहला टेस्ट: तीन बल्लेबाजों ने जड़े शतक, 514 रन बनाकर अफगानों का जिम्बाब्वे पर शानदार पलटवार

 पृथ्वी शॉ की तुलना कभी सचिन और सहवाग से हुई, अब आईपीएल टीम में जगह नहीं मिल रही

पृथ्वी शॉ की तुलना कभी सचिन और सहवाग से हुई, अब आईपीएल टीम में जगह नहीं मिल रही