Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गोल्डी बराड़ पर रखा 50 हजार डॉलर का इनाम, गिरफ्तारी में मदद की अपील वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,685 हुई '4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर... अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला

राष्ट्रीय

भारत के इस हथियार से कांपा तुर्की, ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान का समर्थन करना पड़ेगा महंगा

08 जुलाई, 2025 04:19 PM

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्की की सांसें भारत ने फुला दी हैं। तुर्की को पाकिस्तान का समर्थन करना भारी पड़ सकता है। भारत के पास एक ऐसा हथियार है, जिसे तुर्की का दुश्मन ग्रीस लेना चाहता है और भारत ने भी ग्रीस को यह हथियार देने की हामी भर दी है। बस! इसी से तुर्की कांप रहा है। यह वही हथियार है, जिसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की नींद हराम कर दी थी। हम बात कर रहे हैं अत्याधुनिक लॉंग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल (LR-LACM) की। यह वह मिसाइल है, जो अपने लंबी रेंज, सटीक निशाने और राडार से बचने का हुनर जानती है। यह मिसाइल जमीन के बहुत पास से उड़ान भरती है, जिससे यह दुश्मन के रडार पर नहीं आती।

मिसाइल की खासियत
LR-LACM मिसाइल को भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन डीआरडीओ ने विकसित किया है। मिसाइल की खासियत यह है कि यह जमीन से लांच होने पर 1500 किलोमीटर और नेवी के जहाज से लांच होने पर 1000 किलोमीटर तक जा सकती है। इसकी स्पीड 864 से 1111 किलोमीटर प्रतिघंटा है। मिसाइल की खासियत यह है कि यह सामान्य विस्फोटकों के अलावा परमाणु हथियारों को भी ले जा सकती है। ग्रीस को इसकी रेंज और स्पीड बेहद पसंद आई है, क्योंकि यह मिसाइल तुर्की को ज्यादातर हिस्सों को तबाह कर सकती है। भारत की यह मिसाइल अमरीका की टॉमहॉक और रूस की कैलिबर मिसाइलों की तरह है, जो किसी के राडार में नहीं आती। मिसाइल को जमीन, समुंद्र और हवा से भी लांच किया जा सकता है।

ग्रीस को ऐसे आई पसंद
हाल ही में भारत ने एथेंस में आयोजित रक्षा प्रदर्शनी में इसे दिखाया था। यहीं से ग्रीस को इसकी खूबियां भा गई थीं। ग्रीक मीडिया पेंटापोस्टग्मार और जियोस्ट्रैटिजिका ने यह दावा किया है भारत ने ग्रीस को इस मिसाइल की पेशकश की है। हाल ही में दोनों देशों में रक्षा सहयोग पर भी चर्चा हुई थी, जिसमें इस मिसाइल सौदे की बात उठी थी। हालांकि ग्रीस और भारत ने इस सौदे की पुष्टि नहीं की है, लेकिन अनौपचारिक पेशकश से तुर्की की चिंता बढ़ गई है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

नर्मदा अवॉर्ड भुगतान विवाद पर ऐतिहासिक समझौता, चार राज्यों के बीच दशकों पुराना मामला सुलझा : अमित शाह

नर्मदा अवॉर्ड भुगतान विवाद पर ऐतिहासिक समझौता, चार राज्यों के बीच दशकों पुराना मामला सुलझा : अमित शाह

भारत की विकास यात्रा यानी 1.4 अरब लोगों की आगे बढ़ती उम्मीदें : प्रधानमंत्री मोदी

भारत की विकास यात्रा यानी 1.4 अरब लोगों की आगे बढ़ती उम्मीदें : प्रधानमंत्री मोदी

समुद्री क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी, कामराजार पोर्ट ने हासिल की नई क्षमता

समुद्री क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी, कामराजार पोर्ट ने हासिल की नई क्षमता

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन