Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार '2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

खेल

भारत की शर्मनाक हार, 24 साल बाद अपने ही घर में क्लीन स्वीप, न्यूजीलैंड ने 3-0 से जीती सीरीज

03 नवंबर, 2024 04:41 PM

मुंबई। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मैच की तीसरे दिन न्यूजीलैंड ने भारत को 25 रन से हारकर सीरीज में 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है। वहीं, भारतीय टीम 24 साल बाद अपने घर में क्लीन स्वीप हो गई है। न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के सामने जीत के लिए 147 रन का आसान सा लक्ष्य रखा था, लेकिन टीम इंडिया इस स्कोर को चेज नहीं कर पाई। एजाज पटेल और ग्लेन फिलिप्स की घातक गेंदबाजी के आगे पंत को छोड़कर कोई भी भारतीय बल्लेबाज टिक नहीं पाया और पूरी टीम सिर्फ 121 रन पर ढेर हो गई।

पूरी तरह फेल हुए बल्लेबाज

भारतीय टीम की हार का सबसे बड़ा कारण बल्लेबाजी रही। टीम के लिए ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 64 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज 20 का आंकड़ा भी नहीं छू पाया। यहां तक की टीम इंडिया के 8 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। दूसरी पारी में कप्तान रोहित शर्मा ने 11 रन और यशस्वी जायसवाल ने 5 रन बनाए। इसके अलावा चेज के मशहूर विराट कोहली सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। उनके अलावा शुभमन गिल और सरफराज खान ने 1-1 रन बनाए। वहीं रवींद्र जडेजा ने 6 रन, वॉशिंगटन सुंदर ने 12 रन, अश्वीन ने 8 रन बनाकर आउट हो गए। आकाश दीप और सिराज खाता भी नहीं खोल सके। न्यूजीलैंड की और से एजाज पटेल ने दूसरी पारी में 6 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने तीन बल्लेबाजों को आउट किया। न्यूजीलैंड के जीत के हीरो एजाज पटेल रहे जिन्होंने पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में 6 विकेट झटके।

इससे पहले रवींद्र जडेजा और अश्विन की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरी पारी में 174 के स्कोर पर समेट दिया। इसी के साथ भारत को मुश्किल पिच पर मैच जीतने के लिए 147 रन बनाने का लक्ष्य मिला है। वानखेड़े की न्यूजीलैंड ने कल के 171 के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया। स्कोर में अभी चार रन जुडे थे कि रवींद्र जडेजा ने आकाश दीप के हाथों एजाज पटेल (8 रन) को कैच आउट कराकर न्यूजीलैंड की दूसरी पारी का 45.5 ओवर में 174 के स्कोर पर समापन कर दिया। दूसरे दिन भारत की पहली पारी के 263 रन के जवाब में मेहमान टीम ने नौ विकेट पर 171 रन बना लिए थे। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 235 रन बनाए थे। भारत ने पहली पारी में 263 रन बनाकर 28 रनों की बढ़त ली थी दूसरी पारी में रविंद्र जडेजा सर्वाधिक पांच विकेट लिए। जबकि रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट झटके। आकाश दीप और वशिंगटन सुंदर को एक एक विकेट मिला।

घर में 24 साल बाद क्लीन स्वीप

गौरतलब हो कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत ने अब तक 65 टेस्ट सीरीज खेली हैं। इसमें उसे 37 टेस्ट सीरीज में जीत मिली। इसमें पांच सीरीज ऐसी रहीं, जिसमें भारत ने सभी टेस्ट जीते लेकिन न्यूजीलैंड के साथ हुई इस टेस्ट सीरीज में भारत ने सभी तीन टेस्ट मैच हारकर शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है। भारत अपने घर में दो या इससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में दूसरी बार क्लीन स्वीप हुआ है। इससे पहले फरवरी 2000 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दो मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया था। वहीं, भारत अपने घर में तीन या इससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में पहली बार क्लीन स्वीप हुआ है। न्यूजीलैंड की टीम ने इतिहास रच दिया। न्यूजीलैंड ने न सिर्फ पहली बार भारत में टेस्ट सीरीज जीती, बल्कि टीम इंडिया को क्लीन स्वीप भी किया। वहीं, इस हार के बाद से एक ओर जहां वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी भारत की राह मुश्किल हो गई है तो वहीं, अंक तालिका में भी बड़ा झटका लगेगा।

न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास

न्यूजीलैंड ने मुंबई टेस्ट को जीतकर इतिहास रच दिया है। वानखेडे में उसने दूसरा सबसे छोटा स्कोर डिफेंड किया। इससे पहले न्यूजीलैंड ने 46 साल पहले 1978 में इंग्लैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में 137 रन बचाए थे। इसके साथ ही 3-0 से ये सीरीज उसके नाम हो गई है। इतना ही भारतीय टेस्ट क्रिकेट के 92 साल के इतिहास में घर पर ये सबसे बड़ी हार है। 3 या उससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत को क्लीन स्वीप करने वाली न्यूजीलैंड पहली टीम बन गई है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट