Friday, June 19, 2026
BREAKING
मेक इन इंडिया’ को बड़ी सफलता, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग बनी देश की तीसरी सबसे बड़ी निर्यात कैटेगरी: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव केंद्र सरकार का फैसला: ईपीएफ जमा पर मिलेगा 8.25% ब्याज, 7 करोड़ से अधिक सदस्यों को फायदा जनजातीय समुदायों की जीवनशैली आध्यात्मिक मूल्यों के अनुरूप : राष्ट्रपति मुर्मु पीएम मोदी ने फ्रांस के एवियन में वैश्विक नेताओं से हुई मुलाकात की दिखाई झलक अमेरिकी राजदूत गोर की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात, आतंकवाद और नशीले पदार्थों समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा जी-7 में पीएम मोदी ने रखा एआई पर भारत का ‘मानव’ विजन, सुरक्षा और समावेशिता पर जोर जी-7 में पीएम मोदी का संदेश, विकास का पैमाना सिर्फ जीडीपी नहीं बल्कि जनकल्याण हो फर्जी वीडियो बनाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: हरपाल सिंह चीमा पंजाब कई बार उजड़ा है; अब इसकी तरक्की की रफ्तार को धीमी न पड़ने दें: भगवंत सिंह मान पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए मुफ्त आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की घोषणा

दुनिया

भारत और यूके व्यापार समझौता 15 जुलाई से लागू, भारतीय निर्यात और पेशेवरों को बड़ा फायदा

18 जून, 2026 08:10 PM

भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) ने बुधवार को घोषणा करते हुए जानकारी दी कि कॉम्प्रिहेन्सिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट (सीईटीए) 15 जुलाई से लागू होगा। इसके साथ ही दोनों देशों के आर्थिक संबंधों में एक नया दौर शुरू होने जा रहा है। इसी दिन सोशल सिक्योरिटी पर एग्रीमेंट, जिसे डबल कंट्रीब्यूशन कन्वेंशन (डीसीसी) कहा जाता है, वो भी लागू होगा। इससे यूके में काम करने वाले भारतीय पेशेवरों को अधिक सुविधा मिलेगी और कॉम्पिटिटिवनेस प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता भी बढ़ेगी।

वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, डीसीसी के तहत मिलने वाली छूट की अवधि तीन साल से बढ़ाकर पांच साल कर दी गई है। यह यूके में अस्थायी रूप से काम करने वाले भारतीय कर्मचारियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “भारत-यूके संबंधों के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। मुझे खुशी है कि भारत-यूके कॉम्प्रिहेन्सिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट 15 जुलाई 2026 से लागू होगा। यह समझौता दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को काफी बढ़ावा देगा।”

उन्होंने आगे कहा, “इससे भारतीय किसानों, श्रमिकों, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और नवाचार करने वालों के लिए कई नए अवसर खुलेंगे। यह विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। मैं और प्रधानमंत्री स्टार्मर हमारे आर्थिक संबंधों को मिली इस नई गति से बेहद खुश हैं।”

इस ऐतिहासिक समझौते की नींव मई 2021 में रखी गई थी, जब दोनों देशों ने एन्हांस्ड ट्रेड पार्टनरशिप और इंडिया-यूके रोडमैप 2030 को अपनाया था। इसका उद्देश्य दोनों देशों के रिश्तों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक पहुंचाना और 2030 तक आपसी व्यापार को 100 अरब डॉलर तक ले जाना था।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “15 जुलाई 2026 से सीईटीए और डबल कंट्रीब्यूशन कन्वेंशन के एक साथ लागू होने से भारत के निर्यात के लिए बड़े अवसर पैदा होंगे। हमारे 99 प्रतिशत टैरिफ लाइनों पर तुरंत शुल्क-मुक्त पहुंच मिलने से लंबे समय से मौजूद शुल्क संबंधी बाधाएं खत्म हो जाएंगी।” उन्होंने कहा कि इससे भारत के वस्त्र, चमड़ा, समुद्री उत्पाद, इंजीनियरिंग और प्रोसेस्ड फूड जैसे क्षेत्रों को बराबरी का अवसर मिलेगा और वे अपने उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद बिना किसी नुकसान के वैश्विक बाजार में बेच सकेंगे।

30 अध्यायों वाले सीईटीए को नई पीढ़ी के व्यापार समझौतों का एक नया मॉडल माना जा रहा है। यह सीधे तौर पर भारत के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को समर्थन देता है। यह समझौता केवल आयात-निर्यात शुल्क कम करने तक सीमित नहीं है। इसमें डिजिटल व्यापार, दूरसंचार, वित्तीय सेवाएं, बौद्धिक संपदा अधिकार और पहली बार द्विपक्षीय स्तर पर सरकारी खरीद जैसे आधुनिक क्षेत्रों को भी शामिल किया गया है।

मंत्रालय के अनुसार, सीईटीए और डीसीसी के एक साथ लागू होने से भारत की वैश्विक व्यापार व्यवस्था में बड़ा और संरचनात्मक बदलाव आएगा। साथ ही भारत ने डेयरी उत्पाद, अनाज, मोटे अनाज (मिलेट्स), खाद्य तेल, तिलहन, सेब और कई सब्जियों जैसे संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पेरिस में भारतीय समुदाय ने किया पीएम मोदी का भव्य स्वागत, बोले- रिश्तों को मजबूत कर रहे प्रवासी भारतीय

पेरिस में भारतीय समुदाय ने किया पीएम मोदी का भव्य स्वागत, बोले- रिश्तों को मजबूत कर रहे प्रवासी भारतीय

जी7 समिट: पीएम मोदी ने ईयू नेताओं से की मुलाकात, एफटीए और पश्चिम एशिया के हालात पर हुई चर्चा

जी7 समिट: पीएम मोदी ने ईयू नेताओं से की मुलाकात, एफटीए और पश्चिम एशिया के हालात पर हुई चर्चा

जी-7 समिट में मोदी-ट्रंप की अहम बैठक, व्यापार और पश्चिम एशिया पर हुई चर्चा

जी-7 समिट में मोदी-ट्रंप की अहम बैठक, व्यापार और पश्चिम एशिया पर हुई चर्चा

जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और कीर स्टार्मर की द्विपक्षीय बैठक, भारत-यूके संबंधों की प्रगति पर चर्चा

जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और कीर स्टार्मर की द्विपक्षीय बैठक, भारत-यूके संबंधों की प्रगति पर चर्चा

जी7 सम्मेलन में पीएम मोदी और यूएई राष्ट्रपति की मुलाकात, रणनीतिक सहयोग पर चर्चा

जी7 सम्मेलन में पीएम मोदी और यूएई राष्ट्रपति की मुलाकात, रणनीतिक सहयोग पर चर्चा

कम नहीं हो रही भारत की टेंशन, रूसी तेल पर फिर लागू होंगे प्रतिबंध; ट्रंप का गेम समझिए

कम नहीं हो रही भारत की टेंशन, रूसी तेल पर फिर लागू होंगे प्रतिबंध; ट्रंप का गेम समझिए

चीन ने फिर दिखाई चालबाजी, बनाने लगा दुनिया का सबसे बड़ा बांध; भारत पर इससे कैसा संकट?

चीन ने फिर दिखाई चालबाजी, बनाने लगा दुनिया का सबसे बड़ा बांध; भारत पर इससे कैसा संकट?

G7 में दिखा 'मेलोडी' का जादू, जॉर्जिया मेलोनी के साथ PM मोदी की इंस्टाग्राम पर चर्चा

G7 में दिखा 'मेलोडी' का जादू, जॉर्जिया मेलोनी के साथ PM मोदी की इंस्टाग्राम पर चर्चा

दुनिया की बड़ी शिपिंग कंपनी का फैसला, 'तुरंत होर्मुज नहीं भेजेंगे जहाज'

दुनिया की बड़ी शिपिंग कंपनी का फैसला, 'तुरंत होर्मुज नहीं भेजेंगे जहाज'

अमेरिका-ईरान समझौते पर बोले नेतन्याहू- लड़ाई अभी ख़त्म नहीं हुई, इसराइल अपनी रक्षा के लिए प्रतिबद्ध

अमेरिका-ईरान समझौते पर बोले नेतन्याहू- लड़ाई अभी ख़त्म नहीं हुई, इसराइल अपनी रक्षा के लिए प्रतिबद्ध