Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

भारत और मालदीव का रिश्ता भरोसे की नींव पर टिका है और सद्भाव से चलता है : पीएम मोदी

26 जुलाई, 2025 05:09 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू द्वारा उनके सम्मान में आयोजित आधिकारिक भोज में कहा कि हम दोनों ग्लोबल साउथ के साथी हैं, इंफ्रास्ट्रक्चर या कैपेसिटी बिल्डिंग, मालदीव के विकास यात्रा के हर मोड़ पर भारत एक सच्चा साझेदार और सहयात्री रहा है। अब हमें व्यापार, सुरक्षा और सतत विकास पर आगे बढ़ना चाहिए। भारत और मालदीव का रिश्ता भरोसे की नींव पर टिका है और सद्भाव से चलता है।

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले वर्ष राष्ट्रपति भारत दौरे पर आए थे और अब उनके कार्यकाल का पहला राज्य अतिथि बनने का सौभाग्य मुझे मिला। मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में आना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं इस निमंत्रण के लिए राष्ट्रपति का आभार व्यक्त करता हूं। इस वर्ष भारत मालदीव संबंधों की भी 60वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है, इस सुखद संयोग ने मेरी इस यात्रा को और विशेष बना दिया है।”

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत और मालदीव के संबंध सदियों पुराने हैं, हम पड़ोसी, साझेदार हैं और जरूरत के समय साथ खड़े रहने वाले सच्चे मित्र हैं। मालदीव भारत की पड़ोसी प्रथम नीति में विशेष स्थान रखता है, यह केवल कूटनीति नहीं है, गहरी आत्मीयता का रिश्ता है। हमारी साझी विरासत मानसून जितनी पुरानी है। हमारी भाषाओं में हमारी संस्कृति की गहराई झलकती है।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा, “सदियों से हमारे लोगों के बीच जो आत्मीय रिश्ते बने हैं वह आज भी उतनी मजबूती से कायम है, भारत में पढ़ने वाले मालदीव के हजारों छात्र, इलाज कराने वाले नागरिक और मालदीव को अपनी कर्मभूमि बनाने वाले भारतीय, यह सब हमारी साझी कहानी के पात्र हैं।”

आपको बता दें, दो दिवसीय ब्रिटेन की यात्रा के बाद पीएम मोदी दो दिनों की राजकीय यात्रा पर शुक्रवार सुबह मालदीव पहुंचे थे। राजधानी माले में प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में दिए गए भोज में, राष्ट्रपति मुइज्जू ने कहा कि कि आज रात हमें दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों की भावना के अनुरूप उस मित्रता और सद्भावना का आदान-प्रदान करते हुए खुशी हो रही है। सबसे पहले, मैं आज भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी को हार्दिक बधाई देता हूं। लगातार 4,078 दिनों तक पद पर बने रहने का यह माइलस्टोन, जनसेवा के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता और भारतीय जनता की प्रगति एवं समृद्धि के प्रति आपके समर्पण का प्रमाण है।

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा राष्ट्रपति मुइज्जू के निमंत्रण पर हुई है। यह मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर है, जिसमें शनिवार को पीएम मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। यह अवसर न केवल दोनों देशों के बीच स्थायी संबंधों का प्रतीक है, बल्कि 1965 में भारत द्वारा मालदीव की स्वतंत्रता को शीघ्र मान्यता दिए जाने की याद भी दिलाता है।

इस राजनयिक मुलाकात को द्विपक्षीय संबंधों को नए सिरे से परिभाषित करने और हिंद महासागर क्षेत्र में आपसी हितों की पुष्टि करने के अवसर के रूप में देखा जा रहा है। इस ऐतिहासिक समारोह में प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति क्षेत्रीय स्थिरता, समुद्री सहयोग और सांस्कृतिक संवाद के लिए भारत के निरंतर समर्थन का संकेत देती है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन