Thursday, April 02, 2026
BREAKING
होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा बड़ा फैसला: मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हरियाणा सरकार ने बदला एंट्री का तरीका Haryana में इस परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर, कर लें तैयारी... हरियाणा की मंडियों में 'कच्ची पर्ची' खेल खत्म, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार का बड़ा फैसला...अब ये फार्म होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय

भारतीय सेना को अपाचे हेलीकॉप्टरों की पहली खेप मिली, सैन्य ताकत में इजाफा

22 जुलाई, 2025 04:32 PM

भारतीय सेना की युद्ध क्षमताओं को एक बड़ी मजबूती मिली है। आज मंगलवार को सेना ने अमेरिका से खरीदे गए अपाचे AH-64E v6 अटैक हेलीकॉप्टरों की पहली खेप को अपने एविएशन बेड़े में शामिल कर लिया। इन अत्याधुनिक और घातक हेलीकॉप्टरों की तैनाती से सेना अब दुश्मन के ठिकानों पर पहले से कहीं ज्यादा तेजी, सटीकता के साथ कार्रवाई कर सकेगी। यह हेलीकॉप्टर हिंडन एयरबेस पर पहुंचे, जिसे सेना ने “ऐतिहासिक क्षण” बताया है।

गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना के पास 22 अपाचे हेलीकॉप्टर पहले से मौजूद हैं, जिनकी तैनाती लद्दाख और पश्चिमी सेक्टरों में की गई है। अब भारतीय सेना अपने ऑपरेशनों के लिए इन नए अत्याधुनिक हेलीकॉप्टरों का भी उपयोग करेगी। ये हेलीकॉप्टर हवा से जमीन पर मार करने वाली हेलफायर मिसाइल, 70 मिमी हाइड्रा रॉकेट और हवा से हवा में मार करने वाली स्टिंगर मिसाइल जैसे हथियार ले जाने में सक्षम हैं। इसके अलावा, इसमें 30 मिमी की चेन गन लगी है जिसमें 1200 राउंड गोला है।

अपाचे AH-64E वर्जन 6 (v6) इस हेलीकॉप्टर का सबसे आधुनिक संस्करण है, जो मल्टी-डोमेन ऑपरेशंस (MDO) के लिए डिजाइन किया गया है। यह हेलीकाॅप्टर 360 डिग्री कवरेज फायर कंट्रोल रडार, नोज माउंटेड टारगेट एक्विजिशन और नाइट विजन सिस्टम जैसी सुविधाओं से लैस है। यह नेटवर्क-सेंट्रिक, पूरी तरह इंटीग्रेटेड हथियार प्रणाली है जो अत्यधिक चुनौतीपूर्ण युद्धक्षेत्र में भी सफलता दिलाने के लिए मददगार साबित होगी।

AH-64E v6 में इसके सेंसर, सॉफ्टवेयर और हथियार प्रणाली में कई महत्वपूर्ण उन्नयन किए गए हैं। यह हेलीकॉप्टर ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड सेंसर, स्टैंड-ऑफ लॉन्ग रेंज वेपन्स और कनेक्टिविटी के माध्यम से संयुक्त सैन्य अभियानों को सफल बनाने के लिए जरूरी क्षमताएं प्रदान करता है। इसकी मारक क्षमता,गतिशीलता इसे अपने वर्ग का सबसे बेहतरीन अटैक हेलीकॉप्टर बनाती है। इस नई ताकत के साथ भारतीय सेना अब और अधिक प्रभावी, सटीक और रात्रि अभियानों में सक्षम हो सकेगी, जिससे देश की रक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं