नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को ED ने समन भेजा है। उनको यह समन हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भेजा गया है। आरोप है कि अजहरुद्दनी ने HCA के अध्यक्ष रहते हुए धन का दुरुपयोग किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अजहरुद्दीन के कार्यकाल में डीजल जनरेटर, अग्निशमन प्रणाली और छतरियों की खरीद के लिए आवंटित 20 करोड़ रुपए में हेराफेरी हुई थी। इसी मामले में अब ED ने उन्हें पहला समन जारी किया है।