Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला रविवार को लौटेंगे स्वदेश, पीएम मोदी से दिल्ली में करेंगे मुलाकात

16 अगस्त, 2025 06:29 PM

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला रविवार को स्वदेश लौट रहे हैं। इस साल जून में वे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) तक पहुंचने वाले पहले भारतीय बने। शुभांंशु 18 दिन के मिशन के बाद 15 जुलाई को पृथ्वी पर लौटे और तब से वे अमेरिका में पोस्ट-मिशन पुनर्वास कार्यक्रम से गुजर रहे थे। आज शनिवार को भारत लौटने से पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक संदेश साझा किया।

उन्होंने लिखा कि विमान में बैठते समय उनके दिल में कई तरह की भावनाएं थीं। एक ओर उन अजीज साथियों से दूर होने की उदासी थी, जो इस मिशन के दौरान एक साल तक परिवार जैसे रहे, वहीं दूसरी ओर अपने घर लौटने और परिवार से मिलने की उत्सुकता भी थी। उन्होंने लिखा, “शायद यही जीवन है सब कुछ एक साथ।”

शुक्ला ने कहा कि वे भारत लौटकर अपने अनुभव साझा करने के लिए उत्साहित हैं क्योंकि ये अनुभव आने वाले मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’, जो 2027 में प्रस्तावित है, के लिए बेहद महत्वपूर्ण होंगे। आईएसएस मिशन के दौरान उन्होंने इसरो के नेतृत्व में कई अहम प्रयोग किए। अंतरिक्ष में बिताए समय को याद करते हुए उन्होंने अपने कमांडर और नासा की अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन की बात दोहराई “अंतरिक्ष यात्रा में केवल एक चीज स्थायी है, और वह है बदलाव।” उन्होंने फिल्म ‘स्वदेस’ की पंक्तियां भी उद्धृत कीं “यूं ही चला चल राही जीवन गाड़ी है, समय पहिया,” और कहा कि ये धरती पर भी लागू होती है।

वहीं लखनऊ में उनके परिवार का उत्साह चरम पर है। उनके पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहा “हम बहुत खुश हैं कि मेरा बेटा वापस आ रहा है। हम उसे दिल्ली में मिलेंगे।” केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुक्ला सबसे पहले दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे, उसके बाद लखनऊ जाएंगे और अपने परिवार से मिलेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने भी स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में उनकी उपलब्धि की सराहना की और कहा कि शुक्ला ने “एक अरब सपनों को प्रेरित किया है” और भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं को नई उड़ान दी है।-

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन