Thursday, November 12, 2026
BREAKING
• अम्बाला छावनी में पक्के घाट में होगी छठ पूजा, विज के प्रयासों से छठ व्रतियों को मिली बड़ी सौगात • हरियाणा में 70 प्रतिशत निवेश एमओयू को धरातल पर उतारने का लक्ष्य : राव नरबीर सिंह • हरियाणा का किसान अपनी मेहनत और पसीने से देश के अन्न भंडार भरने में निभा रहा अहम भूमिका : नायब सिंह सैनी • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी स्व. काशी बाई जी को अर्पित की श्रद्धांजलि • हरियाणा में कांग्रेस ने शुरू की ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मुहिम, गांव-गांव चौपाल लगाकर उठाए वोट चोरी के मुद्दे • भाजपा सरकार में अफसरशाही के हवाले प्रदेश और जनता बेहाल : दिग्विजय चौटाला • पंजाब विधानसभा चुनाव: 'आप' ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सीएम मान बोले-काम करने वालों को मिला टिकट • 'पंजाब सरकार किसानों को उर्वरक बांटने में नाकाम रही', मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सुनील जाखड़ का निशाना • केजरीवाल को धमकी वाला कॉल फर्जी निकला, पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा • पंजाब में बढ़ी पराली जलाने की घटनाएं, फिरोजपुर में सबसे ज्यादा मामले

हरियाणा

भाजपा सरकार में अफसरशाही के हवाले प्रदेश और जनता बेहाल : दिग्विजय चौटाला

12 नवंबर, 2026 07:52 PM

चंडीगढ़ : जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने बुधवार को महेंद्रगढ़ में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर आगामी 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाले जेजेपी के नौवें स्थापना दिवस समारोह का निमंत्रण दिया। दिग्विजय ने कहा कि अहीरवाल की धरा और यहां के लोगों से जेजेपी प्रमुख डॉ. अजय सिंह चौटाला का हमेशा विशेष लगाव रहा है। जब डॉ. अजय चौटाला सांसद थे, उस समय उन्होंने क्षेत्र के हजारों युवाओं को रोजगार दिलाने का काम किया था। उन्होंने याद दिलाया कि डॉ. अजय चौटाला ने जनसमस्याओं और युवाओं के अधिकारों को लेकर जिले के आखिरी गांव रायमलीकपुर से चंडीगढ़ तक ऐतिहासिक पदयात्रा की थी। दिग्विजय चौटाला ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री कम और पंजाब के मुख्यमंत्री ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश को चुनी हुई सरकार नहीं, बल्कि अफसरशाही अपनी मनमर्जी से चला रही है।


किसानों को न फसलों का उचित एमएसपी मिल रहा है, न समय पर खाद और बीज उपलब्ध हो रहे हैं। दीपावली जैसे पवित्र त्योहार के आसपास प्रदेश में पांच हत्याओं की घटनाएं होना कानून व्यवस्था की बदहाली का प्रमाण है। आज प्रदेश में गुंडाराज का माहौल है। बच्चियां, महिलाएं और व्यापारी तक सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गेहूं के एमएसपी में मात्र 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी कर किसानों के साथ भद्दा मजाक किया है। यह महज 25 पैसे प्रति किलो बैठता है। एक तरफ खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, दूसरी तरफ किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। महंगाई आसमान छू रही है और आम आदमी के लिए दो वक्त की चटनी-रोटी का इंतजाम करना भी मुश्किल होता जा रहा है। भाजपा सरकार ने जनता को अच्छे दिनों के सपने दिखाए थे, लेकिन आज किसान, युवा, व्यापारी और आम परिवार सभी परेशान हैं।


दिग्विजय चौटाला ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब तक भूपेंद्र सिंह हुड्डा हैं, तब तक नरेंद्र मोदी को किसी विपक्ष की चिंता करने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस भाजपा के खिलाफ मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाय भाजपा की राह आसान करने का काम कर रही है। जनसंपर्क अभियान के दौरान दिग्विजय चौटाला ने अमित थावर, अधिवक्ता आशुतोष शर्मा और उनके साथियों को जननायक जनता पार्टी में शामिल करवाया। उन्होंने नए साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जेजेपी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और पार्टी को मजबूत करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

अम्बाला छावनी में पक्के घाट में होगी छठ पूजा, विज के प्रयासों से छठ व्रतियों को मिली बड़ी सौगात

अम्बाला छावनी में पक्के घाट में होगी छठ पूजा, विज के प्रयासों से छठ व्रतियों को मिली बड़ी सौगात

हरियाणा में 70 प्रतिशत निवेश एमओयू को धरातल पर उतारने का लक्ष्य : राव नरबीर सिंह

हरियाणा में 70 प्रतिशत निवेश एमओयू को धरातल पर उतारने का लक्ष्य : राव नरबीर सिंह

हरियाणा का किसान अपनी मेहनत और पसीने से देश के अन्न भंडार भरने में निभा रहा अहम भूमिका : नायब सिंह सैनी

हरियाणा का किसान अपनी मेहनत और पसीने से देश के अन्न भंडार भरने में निभा रहा अहम भूमिका : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी स्व. काशी बाई जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी स्व. काशी बाई जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

हरियाणा में कांग्रेस ने शुरू की ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मुहिम, गांव-गांव चौपाल लगाकर उठाए वोट चोरी के मुद्दे

हरियाणा में कांग्रेस ने शुरू की ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मुहिम, गांव-गांव चौपाल लगाकर उठाए वोट चोरी के मुद्दे

नायब सिंह सैनी का बड़ा निर्देश: एससी-एसटी मामलों में 60 दिन में दाखिल करनी होगी चार्जशीट, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

नायब सिंह सैनी का बड़ा निर्देश: एससी-एसटी मामलों में 60 दिन में दाखिल करनी होगी चार्जशीट, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

हरियाणा में खुलेंगी 2,651 फेयर प्राइस शॉप्स, इच्छुक आवेदक 25 नवंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

हरियाणा में खुलेंगी 2,651 फेयर प्राइस शॉप्स, इच्छुक आवेदक 25 नवंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 7 IAS और 7 HCS अधिकारियों के तबादले, जीएमडीए, नगर निगम गुरुग्राम और पानीपत में नए चेहरों की ताजपोशी

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 7 IAS और 7 HCS अधिकारियों के तबादले, जीएमडीए, नगर निगम गुरुग्राम और पानीपत में नए चेहरों की ताजपोशी

हरियाणा में 12 नवंबर से कांग्रेस का ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान, संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह करेंगे प्रदेशव्यापी दौरा

हरियाणा में 12 नवंबर से कांग्रेस का ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान, संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह करेंगे प्रदेशव्यापी दौरा

हरियाणा के नीति निर्माण में युवाओं की होगी भागीदारी, कॉलेजों में सात दिन तक चलेगा ‘रिफॉर्म उत्सव'; दो श्रेणियों में बंटेंगे विद्यार्थियों के सुझाव

हरियाणा के नीति निर्माण में युवाओं की होगी भागीदारी, कॉलेजों में सात दिन तक चलेगा ‘रिफॉर्म उत्सव'; दो श्रेणियों में बंटेंगे विद्यार्थियों के सुझाव