Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

भाजपा सरकार देश की परीक्षा व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल : कुमारी सैलजा

19 मई, 2026 08:32 PM

सिरसा : सांसद कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार पर युवाओं के साथ अन्याय और भेदभाव करने के गंभीर आरोप लगाए हुए कहा कि नीट पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की घटनाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार देश की परीक्षा व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह विफल रही है। वे मंगलवार को सिरसा में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। सांसद ने भाजपा सरकार पर युवाओं के साथ अन्याय और भेदभाव करने के गंभीर आरोप लगाए।

कुमारी सैलजा ने कहा कि नीट पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की घटनाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार देश की परीक्षा व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह विफल रही है। सांसद ने कहा कि राहुल गांधी लगातार जिस खतरे की ओर देश का ध्यान दिलाते रहे हैं, आज वही स्थिति पूरे देश में दिखाई दे रही है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदारी कौन लेगा। हर बार छोटे स्तर पर कार्रवाई दिखाकर सरकार अपनी जवाबदेही से बच नहीं सकती। जब लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लगा हो, तब जवाबदेही शीर्ष स्तर पर तय होनी चाहिए। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि देश का युवा मेहनत कर रहा है, लेकिन भाजपा सरकार व्यवस्था सुधारने के बजाय अपनी विफलताओं को छुपाने में लगी है। सांसद ने सरकार से मांग की कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाए।

इस अवसर पर कालांवाली के विधायक शीशपाल कहरवाला, जिला अध्यक्ष संतोष बैनीवाल, महिला जिला कांग्रेस की अध्यक्ष कृष्णा फोगाट, वीरभान मेहता, राजेश चांडीवाल, संदीप नेहरा, राजकुमार शर्मा, नवीन केडिया, इंद्र जैन कालांवाली, रणधीर सिंह, सुरजीत सिंह भावदीन आदि मौजूद थे।

बवानीखेड़ा में गरीब परिवारों के घर उजाड़ना अमानवीयः
सैलजा कुमारी सैलजा ने बवानीखेड़ा में वर्षों से बसे गरीब परिवारों के घर उजाड़े जाने की घटना को बेहद अमानवीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। सांसद ने कहा कि आज धरना स्थल पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी पीड़ा को गंभीरता से सुना। कुमारी सैलजा ने कहा कि जिन लोगों ने दशकों तक मेहनत कर अपना आशियाना बनाया, उन्हें बिना संवेदनशीलता के बेघर कर देना किसी भी सरकार के लिए शर्मनाक है। कुमारी सैलजा ने सरकार से मांग की कि प्रभावित परिवारों को तत्काल उचित मुआवजा दिया जाए तथा उनसे माफी मांगी जाए।

सिरसा में सैलजा ने उठाया कैंसर का मुद्दाः
सिरसा के रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि वे बार-बार लोकसभा में हरियाणा में तेजी से फैल रहे कैंसर का मुद्दा उठा चुकी हैं, लेकिन सरकार “डिनायल मोड” में काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से कैंसर की रोकथाम के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे हैं और यहां तक कि व्यापक सर्वे करवाने की भी तैयारी नहीं दिखाई दे रही।
कुमारी सैलजा ने कहा कि केवल सिरसा ही नहीं, बल्कि हरियाणा के अन्य हिस्सों से भी कैंसर पीड़ित लोग लगातार अपनी समस्याएं लेकर सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को देखते हुए सरकार को प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि लोगों को समय रहते उपचार और राहत मिल सके।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित