Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

भाजपा बंदूक के बल पर लोगों को राष्ट्रगान के लिए खड़े होने को मजबूर कर रही है: महबूबा मुफ्ती

01 अक्टूबर, 2025 07:48 PM

PDP की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को बीजेपी पर कश्मीर में लोगों को बंदूक के बल पर राष्ट्रगान के लिए खड़े होने को मजबूर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान के दौरान लोगों का खड़ा न होना सरकार की विफलता है। महबूबा ने यहां बघाट इलाके में एक खेल मैदान के दौरे के दौरान संवाददाताओं से कहा,‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा ने ऐसी स्थिति में पहुंचा दिया है जहां वह लोगों को बंदूक के बल पर राष्ट्रगान में खड़े होने के लिए मजबूर कर रही है। मुझे अपने छात्र जीवन की याद आती है जब भी राष्ट्रगान होता था हम उसके सम्मान में खड़े होते थे । तब कोई जबरदस्ती नहीं की जाती थी। यह उनकी विफलता है।''

टीआरसी फुटबॉल मैदान में मंगलवार शाम राष्ट्रगान के दौरान बैठे रहे कई युवाओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया और महबूबा मुफ्ती इसी के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थीं। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा ने बघाट-ए-बरजुल्ला स्थित एक निजी स्कूल - ‘मुस्लिम एजुकेशनल ट्रस्ट' (एमईटी) के खेल के मैदान का दौरा किया। ऐसी खबरें थीं कि पुलिस इस मैदान का उपयोग शहीद स्मारक बनाने के लिए करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) से इस मामले में हस्तक्षेप करने और एमईटी स्कूल के मैदान को छोड़ने की अपील करती हूं ताकि युवा और स्थानीय लोग खेल तथा विवाह जैसी अन्य सामुदायिक गतिविधियों के लिए सार्वजनिक स्थान का उपयोग जारी रख सकें। अगर यह मैदान भी छीन लिया गया तो युवा भटक सकते हैं और नशे या अन्य अवांछित गतिविधियों का शिकार हो सकते हैं।''

महबूबा ने शहर के चट्टाबल क्षेत्र में एक डेयरी फार्म ग्राउंड का भी दौरा किया जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की। स्थानीय लोगों की मांग है कि इस डेयरी फार्म ग्राउंड को उनके लिए खुले रहने दिया जाए क्योंकि उनके पास यह मैदान एकमात्र खेल मैदान है। महबूबा मुफ्ती ने कहा,‘‘इस जगह का इस्तेमाल कई दशकों से खेल गतिविधियों के लिए किया जाता रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपने ‘मन की बात' में पुलवामा में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता की सराहना की थी। मैं सेना के कोर कमांडर से अपील करती हूं कि कृपया वह यह सुनिश्चित करें कि इस क्षेत्र के युवा इस खेल मैदान से वंचित न रहें।''

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित