Thursday, March 26, 2026
BREAKING
अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त ‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना बदलते वैश्विक समीकरणों में घिरा अमेरिका, चीन-रूस से बढ़ी चुनौती CM ने प्रदेशवासियों के साथ मनाया 62वां जन्मदिवस, चिनार का पौधा रोपित कर हरित पहल को दिया बढ़ावा

राष्ट्रीय

भाजपा ने ममता बनर्जी पर अमित शाह को ‘धमकी' देने का आरोप लगाया

31 दिसंबर, 2025 07:43 PM

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए उन पर राज्य के दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने का बुधवार को आरोप लगाया और दावा किया कि वह ‘तानाशाही' कर रही हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने बांकुड़ा जिले में एक जनसभा के दौरान कहा कि शाह कोलकाता के जिस होटल में ठहरे हुए हैं वहां से बाहर वह उनकी ‘‘मर्जी'' से ही निकल पाए हैं।

पात्रा ने कहा, ‘‘ममता बनर्जी ने देश के गृह मंत्री को ऐसी भाषा में धमकी दी है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। हमने इसे देखा है। उन्होंने कहा कि आप (शाह) एक होटल में छिपे हुए हैं। अगर हम चाहें तो आप होटल से बाहर कदम नहीं रख सकते। ये आपकी खुशकिस्मती है कि हमने आपको होटल से बाहर आने की इजाजत दी।'' उन्होंने दावा किया कि यह केवल केंद्रीय गृह मंत्री के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश की जनता के लिए भी खतरे जैसा है।

पात्रा ने आरोप लगाया, ‘‘यह हिटलरशाही और तानाशाही है।'' पुरी से सांसद पात्रा ने कहा, ‘‘बंगाल में ऐसी घटनाएं पहली बार नहीं हुई हैं। पिछले चुनावों के दौरान हमारे पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के काफिले पर हमला किया गया था।'' उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने करीब 300 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की है, जबकि 3,000 अन्य लोगों को अपने घर छोड़कर भागने पर मजबूर होना पड़ा। पात्रा ने कहा, ‘‘बंगाल में लोकतंत्र पर लगातार हमले हो रहे हैं। यह उस राज्य में हो रहा है, जिसने कभी देश का नेतृत्व किया था। ममता बनर्जी ने बंगाल को बर्बाद कर दिया है।''

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त

पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त

‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी

मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा

दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम

दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम

महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना

महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना

संखी संगम एलुमनी मीट-2026 को भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोरो पर

संखी संगम एलुमनी मीट-2026 को भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोरो पर

यूपी रेरा का बड़ा फैसला: नियमों में 10वां संशोधन, घर खरीदारों को बड़ी राहत

यूपी रेरा का बड़ा फैसला: नियमों में 10वां संशोधन, घर खरीदारों को बड़ी राहत

मध्य प्रदेश में युवाओं से अन्याय है एक दिन में दो परीक्षाएं: जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश में युवाओं से अन्याय है एक दिन में दो परीक्षाएं: जीतू पटवारी