Monday, September 07, 2026
BREAKING
झूठे वादों से सत्ता हथियाने वाली आप को जनता की चिंता नहीं, आरोपों की राजनीति में व्यस्त : डॉ अर्चना गुप्ता महिला आरक्षण केवल भागीदारी नहीं, नेतृत्व का अवसर - विजया रहाटकर अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा सरकार विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा मुहैया करवाने पर दे रही बल : नायब सिंह सैनी भाजपा धर्म और जाति के नाम पर बांटने की राजनीति कर रही : कुमारी सैलजा हरियाणा को जल्द ही एक प्रमुख आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब के रूप में विकसित किया जाएगा : आरती सिंह राव हरपाल सिंह चीमा का कांग्रेस पर तंज, 'कभी सीएम बदले, अब बदल रहे इंचार्ज' PECOSA चुनाव 2026: हरप्रीत सिंह ओबेरॉय अध्यक्ष निर्वाचित जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर ली शपथ, समारोह से शामिल नहीं हुए सीएम मान चंबा में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ऑल्टो कार...उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर मौ*त

हरियाणा

भाजपा धर्म और जाति के नाम पर बांटने की राजनीति कर रही : कुमारी सैलजा

07 सितंबर, 2026 08:06 PM

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, उत्तराखंड प्रभारी एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों को बदनाम करने और प्रदेश के भाईचारे को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा कभी धर्म तो कभी जाति के नाम पर लोगों को बांटने की राजनीति कर रही है। कांग्रेस और उत्तराखंड की जनता भाजपा की इस चाल को कभी सफल नहीं होने देगी। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देहरादून के परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास तक मार्च निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी में हुई सभा के बाद कथित ‘शुद्धीकरण’, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की बयानबाजी से स्पष्ट है कि यह सब भाजपा की देखरेख में हो रहा है। लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज दबाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सांसद ने कहा कि उत्तराखंड में पलायन, बेरोजगारी, अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। धार्मिक स्थलों के चढ़ावे की चोरी जैसे मामलों ने भी सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस उत्तराखंड की जनता से जुड़े सभी मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। उत्तराखंड प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भूमि है, यहां धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांटने का प्रयास सफल नहीं होने दिया जाएगा।

अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के पहले दिन कुमारी सैलजा ने देहरादून के श्री दिगंबर जैन भवन में जैन समाज की ओर से आयोजित ‘नारी संस्कार सम्मेलन’ में भाग लिया। दूसरे दिन उन्होंने परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास तक निकाले गए विरोध मार्च में भाग लिया।

सत्य निकेतन हादसे के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार: सैलजा
कुमारी सैलजा ने सत्य निकेतन में छात्रों के पीजी के रूप में इस्तेमाल की जा रही इमारत गिरने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिन माता-पिता ने अपने बच्चों को बड़ी उम्मीदों के साथ दिल्ली पढ़ने के लिए भेजा, उनके दर्द की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए आरोप लगाया कि हादसे के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि मालवीय नगर और कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में हुए हादसों के बावजूद सरकार ने कोई सबक नहीं लिया। सत्य निकेतन की इमारत में सुरक्षा की स्थिति क्या थी, बेसमेंट में काम कैसे चल रहा था और उसकी निगरानी कौन कर रहा था, सरकार को इन सवालों का जवाब देना होगा। दूसरे शहरों से पढ़ाई और नौकरी के लिए दिल्ली आने वाले युवाओं को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

झूठे वादों से सत्ता हथियाने वाली आप को जनता की चिंता नहीं, आरोपों की राजनीति में व्यस्त : डॉ अर्चना गुप्ता

झूठे वादों से सत्ता हथियाने वाली आप को जनता की चिंता नहीं, आरोपों की राजनीति में व्यस्त : डॉ अर्चना गुप्ता

महिला आरक्षण केवल भागीदारी नहीं, नेतृत्व का अवसर - विजया रहाटकर

महिला आरक्षण केवल भागीदारी नहीं, नेतृत्व का अवसर - विजया रहाटकर

अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

सरकार विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा मुहैया करवाने पर दे रही बल : नायब सिंह सैनी

सरकार विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा मुहैया करवाने पर दे रही बल : नायब सिंह सैनी

हरियाणा को जल्द ही एक प्रमुख आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब के रूप में विकसित किया जाएगा : आरती सिंह राव

हरियाणा को जल्द ही एक प्रमुख आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब के रूप में विकसित किया जाएगा : आरती सिंह राव

हड़ताल के बीच सफाई कर्मचारियों पर एक्शन; हरियाणा में 6 पे-रोल कर्मचारी टर्मिनेट, दरोगा सस्पेंड...जानें पूरा मामला

हड़ताल के बीच सफाई कर्मचारियों पर एक्शन; हरियाणा में 6 पे-रोल कर्मचारी टर्मिनेट, दरोगा सस्पेंड...जानें पूरा मामला

गुरुग्राम जेल में मंत्री संजीव अरोड़ा से मिलने पहुंचे पंजाब CM भगवंत मान, ED कार्रवाई के बाद पहली बड़ी मुलाकात

गुरुग्राम जेल में मंत्री संजीव अरोड़ा से मिलने पहुंचे पंजाब CM भगवंत मान, ED कार्रवाई के बाद पहली बड़ी मुलाकात

बवानी खेड़ा में CM सैनी ने करोड़ों की 7 परियोजनाओं का किया उद्घाटन, बोले- विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है हरियाणा

बवानी खेड़ा में CM सैनी ने करोड़ों की 7 परियोजनाओं का किया उद्घाटन, बोले- विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है हरियाणा

नशे से जंग, रेवाड़ी के संग’ से गूंजा हरियाणा, CM सैनी ने हाफ मैराथन को दिखाई हरी झंडी; राव इंद्रजीत फिर रहे दूर

नशे से जंग, रेवाड़ी के संग’ से गूंजा हरियाणा, CM सैनी ने हाफ मैराथन को दिखाई हरी झंडी; राव इंद्रजीत फिर रहे दूर

अंतिम अल्टीमेटम खत्म: Haryana में सफाई-फायर कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, कल से होगी कार्रवाई

अंतिम अल्टीमेटम खत्म: Haryana में सफाई-फायर कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, कल से होगी कार्रवाई