Thursday, September 17, 2026
BREAKING
भारत बनाम अफगानिस्तान: तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा के निशाने पर होंगे ये 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित शर्मा को छोड़ेंगे पीछे मैथ्यू वेड ने बीबीएल से लिया संन्यास, कोचिंग करियर पर फोकस करेंगे एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती और नीतीश कुमार रेड्डी, विपराज निगम करेंगे रिप्लेस वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, ऋतुराज की वापसी, नमन धीर को पहली बार मौका वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद एशियन गेम्स में पुरुष हॉकी टीम पर दबाव होगा: रास्किन्हा पल्लवी जोशी को 'विवेक अग्निहोत्री की पत्नी' कहे जाने पर भड़के निर्देशक, पूछा-ये कैसी पत्रकारिता है '7 दिन में माफी मांगो...' दिशा सालियान के पिता ने आदित्य ठाकरे-अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का नोटिस पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर सेलेब्स ने दी बधाई, अनूप जलोटा बोले-परमानेंट पीएम बने रहें लैट्रिन वाली फीलिंग…,सिद्धार्थ मल्होत्रा का भोजपुरी पर किया पुराना कमेंट वायरल पाकिस्तानी एक्टर ने किया कटरीना कैफ का सपोर्ट, कहा- अगर महिला पुरुष के पैमाने पर खरी नहीं उतरी तो...

दुनिया

भरत कुमार कुठाती को त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य का उच्चायुक्त किया गया नियुक्त

17 सितंबर, 2026 02:32 PM

नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय की ओर से मंगलवार को साझा जानकारी के अनुसार, भरत कुमार कुठाती को त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य में भारत के अगले उच्चायुक्त के तौर पर नियुक्त किया गया है। 2006 बैच के आईएफएस अधिकारी भरत कुमार कुठाती वर्तमान समय में बोत्सवाना गणराज्य में भारती उच्चायुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने भरत कुमार के त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य में जिम्मेदारी संभालने की उम्मीद जताई है।

उन्हें विदेश मंत्रालय ने मई 2023 में बोत्सवाना का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया था। उन्होंने आईएफएस में आने के बाद विदेश मंत्रालय में अलग-अलग डेस्क और विदेश में भारतीय मिशनों में सेवा दी है।

उच्चायुक्त बनने से पहले वह बेंगलुरु में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी (आरपीओ) के पद पर तैनात थे, जहां उन्होंने पासपोर्ट और कांसुलर सेवाओं के आधुनिकीकरण में भूमिका निभाई।

गाबोरोन में कार्यभार संभालने के बाद से उन्होंने भारत-बोत्सवाना द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर फोकस किया है, खासकर आईटीईसी प्रोग्राम, आईसीसीआर स्कॉलरशिप, रक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और डिजिटल स्किल्स के क्षेत्र में।

उनके कार्यकाल में महिला क्रिकेट टीम का भारत में प्रशिक्षण, खेल और युवा मामलों में एमओयू की पहल और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों पर चर्चा हुई है। वह अनुभवी राजनयिक माने जाते हैं और अफ्रीका के साथ भारत की विकास साझेदारी को आगे बढ़ाने में सक्रिय हैं।

भारत और बोत्सवाना के बीच कूटनीतिक संबंध दशकों पुराने हैं। साल 1966 में बोत्सवाना की स्वतंत्रता के तुरंत बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित किए गए। ये संबंध आपसी मित्रता और सहयोग पर आधारित हैं। इसके बाद भारत ने 1987 में गैबोरोन (राजधानी) में उच्च आयोग खोला, जबकि बोत्सवाना ने 2006 में नई दिल्ली में अपना दूतावास स्थापित किया। ये दोनों देशों के मजबूत होते संबंधों को दर्शाता है।

दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार मुख्य रूप से डायमंड (हीरा) और रत्न क्षेत्र पर केंद्रित रहा है, जिसमें भारतीय कंपनियां कटिंग और पॉलिशिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

रूस की कार्रवाई पर भड़का यूरोप, ईयू चीफ बोलीं- यह आक्रामकता का व्यापक पैटर्न है, नाटो देगा जवाब

रूस की कार्रवाई पर भड़का यूरोप, ईयू चीफ बोलीं- यह आक्रामकता का व्यापक पैटर्न है, नाटो देगा जवाब

आईएमईसी में अहम भूमिका चाहता है साइप्रस, भारत से बढ़ेगा सीधा जुड़ाव : इवागोरस व्रियोनाइड्स

आईएमईसी में अहम भूमिका चाहता है साइप्रस, भारत से बढ़ेगा सीधा जुड़ाव : इवागोरस व्रियोनाइड्स

ओमान के तट पर लापता भारतीय नाविक की तलाश और बचाव अभियान जारी : विदेश मंत्रालय

ओमान के तट पर लापता भारतीय नाविक की तलाश और बचाव अभियान जारी : विदेश मंत्रालय

वैश्विक संकटों का समाधान बहुपक्षवाद से किया जा सकता है : UN प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस

वैश्विक संकटों का समाधान बहुपक्षवाद से किया जा सकता है : UN प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस

राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के मादक पदार्थों से निपटने के प्रयास की सराहना की

राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के मादक पदार्थों से निपटने के प्रयास की सराहना की

भारत के साथ ATF को न्यूजीलैंड की संसद से मंजूरी मिलने पर पीएम लक्सन ने जताई खुशी, कहा-दोनों देशों के बीच व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

भारत के साथ ATF को न्यूजीलैंड की संसद से मंजूरी मिलने पर पीएम लक्सन ने जताई खुशी, कहा-दोनों देशों के बीच व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

यमन सीमा से दूर रहें अमेरिकी नागरिक, सऊदी अरब यात्रा पर भी करें पुनर्विचार: यूएस एडवाइजरी

यमन सीमा से दूर रहें अमेरिकी नागरिक, सऊदी अरब यात्रा पर भी करें पुनर्विचार: यूएस एडवाइजरी

दुनिया की आर्थिक बढ़ोतरी की अगली बड़ी लहर का नेतृत्व करने की क्षमता भारत के पास: नाइजेल क्लार्क

दुनिया की आर्थिक बढ़ोतरी की अगली बड़ी लहर का नेतृत्व करने की क्षमता भारत के पास: नाइजेल क्लार्क

जापान : पीएम ताकाइची ने किया पार्टी नेतृत्व में फेरबदल, ज्यादातर पुराने चेहरे बरकरार

जापान : पीएम ताकाइची ने किया पार्टी नेतृत्व में फेरबदल, ज्यादातर पुराने चेहरे बरकरार

लाल सागर के रास्ते वैश्विक व्यापार पर खतरा, UNSC में हूती गतिविधियों पर चर्चा

लाल सागर के रास्ते वैश्विक व्यापार पर खतरा, UNSC में हूती गतिविधियों पर चर्चा