Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

भक्ति किसी उम्र की मोहताज नहीं है: आशीष गौतम

30 जून, 2025 01:24 PM

सिरसा। (सतीश बंसल)। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज व निरंकारी राजपिता की असीम अनुकम्पा से बच्चों के भविष्य को आकार देने और उन्हें आध्यात्मिकता व नैतिकता से जोडऩे के उद्देश्य से रविवार को मंडी डबवाली के चौटाला रोड स्थित निरंकारी सत्संग भवन में जोन स्तरीय बाल समागम का सफल आयोजन किया गया। इस सत्संग कार्यक्रम की अध्यक्षता मेरठ से पधारे निरंकारी मिशन के प्रचारक आशीष गौतम ने की। आशीष गौतम ने अपने विचारों में कहा कि जो बच्चे आज अपने माता-पिता की उंगली पकड़कर सत्संग में जाते हैं और प्रभु की भक्ति में जुड़ जाते हैं, वो बड़े होकर जहां अपने जीवन में सुख प्राप्त करते हैं, वही अपने माता-पिता का बुढ़ापे का सहारा भी बनते हैं। जो बच्चे आज माता-पिता की उंगली पकड़ कर आते हैं वो कल अपने माता-पिता की उंगली पकड़ कर उनको सत्संग में लाया करेंगे। उन्होंने कहा कि सत्संग में आने से बच्चों का जहां आध्यात्मिक विकास होता है, वहीं वो नैतिक रूप से भी विकसित होते हैं। उन्होंने सभी बच्चों से कहा कि आज जो भी उन्होंने सीखा है, उसको जीवन जरूर धारण करें। वहीं संत निरंकारी मिशन के टोहाना जोन के जोनल इंचार्ज रमन नागपाल ने आए हुए प्रचारक महात्मा आशीष गौतम का स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में जोन नंबर 9 के अंतर्गत आने वाले सिरसाए जींद और फतेहाबाद जिलों की विभिन्न ब्रांचों से बड़ी संख्या में बाल संतों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समागम में बच्चों ने आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों को समझने के साथ-साथ सत्संग के माध्यम से प्रेरणादायक विचारों को ग्रहण किया। समागम के समापन के पश्चात सभी के लिए लंगर की व्यवस्था की गई, जिसमें सभी ने एक साथ बैठकर लंगर प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने यहां पहुंचे सभी श्रद्धालुओं, धर्म प्रेमी सज्जनों बच्चों और उनके माता-पिता का अभिनंदन किया। इस दौरान मंडी डबवाली के संयोजक महात्मा ने स्थानीय प्रशासन, पुलिस विभाग, नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी, साधसंगत सभी का धन्यवाद किया। वहीं पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी निरंकारी मिशन को रक्तदान में हमेशा अग्रणी रहने के लिए सम्मानित किया गया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान