Tuesday, July 14, 2026
BREAKING
महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा भारत-स्पेन के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर, ईयू एफटीए को जल्द अंतिम रूप देने पर हुई चर्चा: पीयूष गोयल योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा : नायब सिंह सैनी जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव हरियाणा संकट के दौर से गुजर रहा है, प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करें : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान: डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा में घोटालों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही, अब मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम का मामला सामने आया : सैलजा बालसमंद तहसील की 71 प्रतिभाओं को मिला 'अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस' पंजाब में निजी स्कूल 5 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया अध्यादेश लागू श्री आनंदपुर साहिब के टेंट सिटी में धमाका, लगी भीषण आग

खेल

ब्राजील 17वीं बार फुटबॉल वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में:साउथ कोरिया को 4-1 से हराया, खिलाड़ियों ने किया सांबा डांस

06 दिसंबर, 2022 12:22 PM

सबसे ज्यादा 5 बार की चैंपियन ब्राजील कतर में चल रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने लगातार आठवीं बार वर्ल्ड कप के टॉप-8 में जगह बनाई है। उसने अब तक कुल 17 बार टॉप-8 में जगह बनाई है। अब उसका सामना पिछले सीजन की रनरअप क्रोएशिया से होगा।

उसने सोमवार-मंगलवार की रात स्टेडियम 974 में खेले गए राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में साउथ कोरिया को 4-1 से हराया। ब्राजीली खिलाड़ियों ने सांबा डांस कर जीत का जश्न मनाया। सोशल मीडिया में पोस्ट एक वीडियो में स्टार फुटबॉलर नेमार, विनिसियस जूनियर, रफिन्हा और लुकास पाक्वेटा सांबा डांस मूव्स करते नजर आए।

ब्राजील की इस जीत में नेमार ने अहम रोल निभाया। चोट की वजह से 2 मैच गंवाने वाले नेमार ने 13वें मिनट में एक गोल दागा। जबकि एक गोल असिस्ट किया। उनके अलावा विनिसियस जूनियर ने 7वें, रिचार्लिसन ने 29वें और लुकास पैकेटा ने 36वें मिनट में भी एक-एक गोल दागे।

पेले के रिकॉर्ड से नेमार एक गोल पीछे
नेमार का यह 76वां गोल था। ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा गोल करने के पेले के रिकॉर्ड की बराबरी करने से वह एक गोल पीछे हैं। पेले ने इंटरनेशनल लेवल पर ब्राजील के लिए 77 गोल दागे हैं। वहीं, नेमार कम से कम तीन वर्ल्ड कप में गोल करने वाले ब्राजील के सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। नेमार ने 2014, 2018 और 2022 वर्ल्ड कप में गोल कर चुके हैं। नेमार से पहले पेले (1959, 1962, 1966, 1970) और रोनाल्डो नजारियो (1998, 2002, 2006) ने ऐसा किया है।

ब्राजील की टीम शुरू से रही हावी
ब्राजील की टीम शुरू से ही साउथ कोरिया पर हावी रही। मैच के 7वें मिनट में ही ब्राजील के लिए विनिसियस ने गोल किया। उन्होंने राफिन्हा के क्रॉस को गोल में तब्दील कर दिया। इसके 6 मिनट बाद ही नेमार ने पेनाल्टी किक को गोल में तब्दील कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। मैच के 29वें मिनट में रिचार्लिसन ने थियागो सिल्वा के एक बेहतरीन पास को गोल में तब्दील करके पांच बार की चैम्पियन टीम को 3-0 से आगे कर दिया। इसके 7 मिनट बाद ही लुकास पैकेटा ने गोल कर टीम की बढ़त 4-0 कर दी।

दूसरे हाफ में साउथ कोरिया ने किया गोल दूसरे हाफ में 4-0 से आगे चल रही ब्राजील रिलेक्स नजर आई।जबकि, कोरिया पहले हाफ की तुलना में बेहतर खेलती नजर आई। इसका लाभ उसे मिला। मैच के 76वें मिनट में टीम के लिए पहला और मैच का एक मात्र गोल मिला।

ब्राजील और साउथ कोरिया की स्टार्टिंग-11
ब्राजील: (4-2-3-1) एलिसन, एडर मिलिटाओ, मारक्विनहोस, थिएगो सिल्वा, डेनिलो, लुकास पाक्वेटा, कैसेमिरो, रेफिना, नेमार, विनीसियस जूनियर और रिचार्लिसन।
साउथ कोरिया : (4-4-2) किम सेउंग ग्यू (गोलकीपर), किम जिन सु, किम यंग ग्वोन, किम मून ह्वान, क्वोन क्यूंग वोन, जंग वू यंग, ह्वांग इन बीओम, ली कांग इन, ली जे सुंग, सोन ह्यूंग मिन (कप्तान) और चो गुए सुंग।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा