Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

पंजाब

बुरा फंसा Fortis Hospital, अस्पताल की लापरवाही के शिकार कारोबारी ने भेजा 50 लाख का नोटिस

20 नवंबर, 2025 06:03 PM

जालंधर : शहर के पठानकोट रोड स्थित श्रीमन अस्पताल (अब फोर्टिस श्रीमन सुपरस्पेशलिटी अस्पताल) विवादों में फंस गया है। दरअसल, अस्पताल की गंभीर लापरवाही सामने आई है, जिस कारण मामला सुर्खियों में आ गया है। 

जानकारी के अनुसार जालंधर के जाने-माने कारोबारी पवन कुमार की मेडिकल रिपोर्ट में ऐसी बीमारी लिख दी गई, जो उन्हें थी ही नहीं। गलत रिपोर्ट के कारण न सिर्फ पवन कुमार को मानसिक तनाव झेलना पड़ा, बल्कि उनकी हेल्थ इंश्योरेंस भी रद्द हो गई। पवन कुमार ने बताया कि रिपोर्ट की गलती के कारण उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने श्रीमन अस्पताल (फोर्टिस श्रीमन) और स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में केस दायर किया है। साथ ही अस्पताल को 50 लाख रुपए का लीगल नोटिस भेजा है।

क्या है पूरा मामला?
शिकायतकर्त्ता पवन कुमार के अनुसार उन्हें सीने में हल्की दर्द थी, जिसके लिए वे श्रीमन अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर वी.पी. शर्मा ने उनकी जांच की और अगले दिन उन्हें छुट्टी दे दी। लेकिन पवन कुमार की रिपोर्ट में डीवीडी (Double Vessel Disease) नामक गंभीर बीमारी लिख दी गई, जबकि उन्हें ऐसी कोई समस्या नहीं थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर जब उन्होंने स्टार हेल्थ इंश्योरेंस में क्लेम फाइल किया, तो कंपनी ने गंभीर बीमारी का हवाला देते हुए क्लेम रिजेक्ट कर दिया। जब पवन कुमार ने यह रिपोर्ट डॉक्टर शर्मा को दिखाई, तो उन्होंने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और बताया कि टाइपिंग में गलती हुई है। इसके बाद डॉक्टर ने नई सही रिपोर्ट जारी की। कारोबारी ने कहा कि अस्पताल की इस लापरवाही के कारण उन्हें मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी, जिसकी जिम्मेदारी अस्पताल और स्टार हैल्थ इंश्योरेंस कंपनी दोनों की है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन