नवांशहर (मनोरंजन कालिया) : दिन-रात रक्तदान केंद्र और लैब सेवाओं के लिए समर्पित स्थानीय समाजसेवी संस्था बी.डी.सी ने युवा महिला डॉक्टर निकीता पुरी को पैथोलॉजिस्ट नियुक्त किया है, जो लैब की कमान संभालेंगी। उन्होंने "प्रिंस अली खान हॉस्पिटल मुंबई" से पैथोलॉजी में डी.एन.बी की डिग्री हासिल की है और पी.डी एंड एस.सी आगरा और "सुख-सागर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जबलपुर" में सीनियर रेजिडेंट के रूप में कार्य कर चुकी हैं। कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान बी.डी.सी अध्यक्ष एस.के.सरीन, उपाध्यक्ष जी.एस.तूर, सचिव जे.एस.गिद्दा, वित्त सचिव प्रवेश कुमार और मैनेजर मनमीत सिंह मौजूद रहे। जिन्होंने उनका स्वागत करते हुए उनकू लिए शुभ कामनाएं प्रगट कीं। इस अवसर पर बी.टी.ओ डॉ. अजय बग्गा ने आशा व्यक्त की कि डॉ. निकीता पुरी अपनी नई तकनीकी क्षमताओं, कड़ी मेहनत और समाज सेवा की सोच के साथ बी.डी.सी हाई-टेक लैब में गुणवत्तापूर्ण नए परीक्षण जोड़ेंगी।