Thursday, July 09, 2026
BREAKING
SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला 'सतलुज' फिल्म पर सियासत: दलजीत सिंह चीमा बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक गलत 343 उम्मीदवारों की भर्ती पर पंजाब सरकार घिरी, अकाली दल ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन 'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

हरियाणा

बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

09 जुलाई, 2026 07:41 PM

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि बीजेपी सरकार जानबूझकर तमाम पेपरों में धांधली करती है। ताकि एचटेट का पेपर हो या किसी भर्ती का, अभ्यार्थी धांधलियों की शिकायतों में ही उलझकर रह जाएं और सरकार को भर्ती ही ना करनी पड़ें। हुड्डा पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने हरियाणा को पेपर लीक और पेपर धांधली का गढ़ बन दिया है। एचटेट की परीक्षा में प्रश्न कॉपी, गलत ओएमआर शीट, गलत सीरियल नंबर, गलत प्रश्न, गलत जवाब, भाषाई त्रुटि, गलत ट्रांसलेशन समेत अनगिनत गड़बड़ियां उजागर हुई हैं। अभ्यार्थियों ने सबूतों के साथ इनको उजागर किया है।

बावजूद इसके सरकार की गलतियों को ठीक करवाने के लिए अब पैसे का भुगतान भी अभ्यार्थियों को ही करना पड़ेगा। क्योंकि HTET के 1 सवाल पर ऑब्जेक्शन उठाने के प्रत्येक अभ्यार्थी को 100 रुपये देने होंगे। यानी अगर 25 सवाल गलत हैं तो प्रत्येक युवा को 2500 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि ये लोग पहले ही एचटेट फॉर्म के लिए 1000 रुपये भर चुके हैं। यानी बीजेपी सरकार सिर्फ युवाओं को एक के बाद एक घाव नहीं दे रही है, बल्कि उस घाव पर नमक और मिर्च भी छिड़क रही है।

हुड्डा ने चनौत में चल रहे आंदोलन पर कहा कि सरकार ने गांववालों के साथ धोखा किया है। बाकायदा प्रशासन की मौजूदगी में गांव के लिए सरकार के आदमी ने टी लगाई थी। लेकिन उसे बाद में उखाड़ दिया गया। सवाल खड़ा होता है कि अगर टी लगाने का फैसला सरकार का नहीं था, तो उसको लगवाते हुए प्रशासन मौके पर क्यों मौजूद था? उन्होंने कहा कि चनौत गांव और हांसी शहर दोनों को पानी देने की जिम्मेदारी सरकार की है। यह बेहद दुखत है कि इस मूलभूत सुविधा के लिए भी गांव को आंदोलन व अनशन करना पड़ रहा है।

भूपेंद्र सिंह हुडडा ने आगे बोलते हुए राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान् श्रीराम मंदिर के लिए देश विदेश के करोड़ों भक्तों द्वारा दिए गए दान में हुई बड़ी गड़बड़ी और घोटाले के आरोप बेहद चिंताजनक हैं। ये मामला भगवान राम के प्रति आस्था रखने वाले जन-जन को परेशान करने वाला है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश

SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश

हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव

हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव

प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला

प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला

हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन

हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन

'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान

'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान

हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी

हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी

ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

सरकारी मकानों वाले हरियाणा कर्मियों के लिए बड़ी खबर, आज ही करें ये काम ...कल है आखिरी तारीख!

सरकारी मकानों वाले हरियाणा कर्मियों के लिए बड़ी खबर, आज ही करें ये काम ...कल है आखिरी तारीख!

बड़ी खबर: हरियाणा में अब बदलेगा तबादलों का पूरा सिस्टम! सरकार ने 10 दिन की डेडलाइन के साथ जारी किए निर्देश

बड़ी खबर: हरियाणा में अब बदलेगा तबादलों का पूरा सिस्टम! सरकार ने 10 दिन की डेडलाइन के साथ जारी किए निर्देश

हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर

हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर