Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

हरियाणा

बीकेई कार्यालय, सिरसा पहुंचे बीकेयू (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत

20 जून, 2025 03:43 PM

सिरसा।(सतीश बंसल)। बीकेई कार्यालय सिरसा में बुधवार सांय को पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, यूपी प्रदेश अध्यक्ष महबूब चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक तोमर, मंडल महासचिव मुकेश गुर्जर, निखिल चौधरी, सद्दाम अंसारी, हनी चौधरी का स्वागत व सम्मान किया गया। बीकेई प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान देशव्यापी किसानी मुद्दों पर विचार चर्चा हुई। औलख ने कहा कि किसान आंदोलन पार्ट-1 में बीकेयू तोमर की पूरी टीम गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलनरत थी। 2020 में भाजपा द्वारा थोपे गए तीनों काले कृषि कानून वापस करवाने में इनकी भी अहम भूमिका रही है। किसान आंदोलन पार्ट-2 में भी खनौरी बॉर्डर पर समय-समय पर हाजरी लगाते रहे हैं। बीकेयू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. संजीव तोमर ने केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को लूटने के लिए लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर को लेकर कहा कि यूपी के कई जिलों में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार व पूंजीपति मिलकर उपभोक्ताओं से खुली लूट के लिए स्मार्ट मीटर लगा रहे हैं। स्मार्ट मीटर बिजली की खपत से कहीं ज्यादा तेज रीडिंग निकालता है, इसलिए हमें इसका विरोध करना चाहिए। यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सप्लाई के हालात बहुत खराब हैं। औलख ने बातचीत करते हुए बताया कि हरियाणा सरकार भी सरकारी कार्यालय में स्मार्ट मीटर लगाकर धीरे-धीरे आम उपभोक्ताओं पर भी इसे जबरन थोपा जाएगा। औलख ने कहा कि 2020 में देशव्यापी चले किसान आंदोलन ने पूरे देश भर के किसानों-मजदूरों को एक कर दिया है। आने वाले समय में भी सरकारों की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ी जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला

मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला

राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा

राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ

राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह

राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह

सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

हरियाणाः अंबाला में खेलते समय 220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, बचाव कार्य जारी

हरियाणाः अंबाला में खेलते समय 220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, बचाव कार्य जारी

भाजपा सरकार ने हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था को जानबूझकर संकट में धकेला : कुमारी सैलजा

भाजपा सरकार ने हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था को जानबूझकर संकट में धकेला : कुमारी सैलजा

सोनीपत के हलालपुर में दो कैंटरों की टक्कर में दो की मौत, केबिन काटकर निकाला गया शव

सोनीपत के हलालपुर में दो कैंटरों की टक्कर में दो की मौत, केबिन काटकर निकाला गया शव

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा