Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

बिहार: मदर डेयरी प्लांट के शिलान्यास पर जमालपुर के लोगों ने जताया पीएम मोदी और सीएम का आभार

28 अक्टूबर, 2025 08:12 AM

जमालपुर : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अक्टूबर के पहले सप्ताह में मुंगेर जिले के जमालपुर में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की सहायक कंपनी मदर डेयरी प्लांट की आधारशिला रखी थी। स्थानीय लोगों ने शहर के इतिहास में इसी एक "स्वर्णिम दिन" बताया है, जिसने क्षेत्र में औद्योगिक पुनर्जागरण की उम्मीदें जगा दी हैं।

जदयू उम्मीदवार नचिकेता मंडल ने आईएएनएस से विशेष बातचीत में कहा कि मदर डेयरी प्लांट से स्थानीय गोपालकों और दुग्ध उत्पादकों को सीधा लाभ होगा। अब किसानों को दूध बेचने में परेशानी नहीं होगी। सप्लाई चेन में कई स्तरों पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे और प्लांट में भी बड़ी संख्या में नौकरियां मिलेंगी।

स्थानीय निवासी सोनू मंडल ने खुशी जताते हुए कहा,“पहले कहा जा रहा था कि डेयरी प्रोजेक्ट नहीं आएगा, लेकिन अब आ गया है। शिलान्यास हो चुका है और प्रक्रिया पूरी हो गई है। इससे जमालपुर के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सांसद ललन सिंह के आभारी हैं।”

एक अन्य स्‍थानीय निवासी ने कहा कि मदर डेयरी प्लांट से न केवल जमालपुर बल्कि आसपास के चार जिलों को भी लाभ होगा। “यह परियोजना शहर के विकास के लिए एक बड़ी पहल है। इससे हजारों परिवारों की आजीविका सुरक्षित होगी। काली पहाड़ी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे नए रोजगार सृजित होंगे।

स्थानीय वार्ड पार्षद स्वदेश कुमार मंडल ने बताया कि कभी जमालपुर "उद्योग नगरी" के नाम से जाना जाता था। रेलवे के विस्तार के साथ यहां के कई कारखाने बंद हो गए थे, लेकिन सांसद ललन सिंह के प्रयासों से जमालपुर रेल कारखाने को फिर से गति मिली है। अब मदर डेयरी के रूप में दूसरा बड़ा उद्योग मिलना इस क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सांसद ललन सिंह की दूरदर्शी नीतियों से जिले में औद्योगिक गतिविधियां पुनर्जीवित हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जमालपुर में मदर डेयरी प्लांट की स्थापना से औद्योगिक, आर्थिक और सामाजिक विकास की नई दिशा मिलेगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित