Sunday, July 19, 2026
BREAKING
भारतीय एकता मंच मोहाली करेगा वृक्षारोपण अभियान, जरूरतमंदों की करेगा मदद पंजाब कांग्रेस में मतभेद पर विधायक राणा गुरजीत सिंह बोले- 'सब ठीक, सही दिशा में बढ़ रही पार्टी' हरियाणा में ईवी चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार में डिस्कॉम की उल्लेखनीय उपलब्धि - विक्रम सिंह युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत - सीएम नायब सिंह सैनी जेजेपी के संगठन में विस्तार, 54 महिला पदाधिकारी घोषित पुरानी योजनाओं को नई सौगात बताकर हरियाणा की जनता को गुमराह किया गया - कुमारी सैलजा सोनम वांगचुक को जबरन प्रदर्शन स्थल से हटाना लोकतंत्र और संविधान पर सीधा प्रहार - राव नरेंद्र सिंह स्वच्छता जनभागीदारी का सबसे बड़ा माध्यम, इसे हर व्यक्ति अपने जीवन का हिस्सा बनाए - कृष्ण लाल पंवार पिछली सरकारें अभी होतीं तो बंद हो गया होता यूपी का चीनी उद्योग- सीएम योगी सोनम वांगचुक के शरीर में डिहाइड्रेशन और बढ़ते कीटोन के संकेत, इलाज से किया इनकार

हिमाचल

बिजली के शट-डाउन का फोन पर मैसेज, स्मार्ट मीटर प्रणाली को और मजबूत बनाने के लिए नई सुविधा जोडऩे की योजना

26 फ़रवरी, 2026 07:42 PM

शिमला : हिमाचल में बिजली उपभोक्ताओं को शटडाउन की जानकारी सीधे उनके मोबाइल फोन पर मिलेगी। बोर्ड प्रबंधन की स्मार्ट मीटर प्रणाली को और मजबूत बनाने के लिए नई सुविधा जोडऩे की योजना है। इसके तहत जैसे ही किसी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होगी, संबंधित उपभोक्ताओं को तुरंत मैसेज भेजा जाएगा। बिजली कब गई और कब बहाल हुई, इसकी पूरी जानकारी भी संदेश के माध्यम से दी जाएगी। राज्य बिजली बोर्ड आगामी समय में इस सुविधा को स्मार्ट मीटर से जोडऩे जा रहा है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड ने राज्य में स्मार्ट मीटर लगाने की मुहिम चला रखी है। इसके तहत राज्य में अब तक साढ़े आठ लाख के करीब स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं। प्रदेश में उपभोक्ताओं की संख्या 29 लाख 18 हजार के करीब है।

हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आईएएस अधिकारी आदित्य नेगी का कहना है कि प्रदेश में स्मार्ट मीटर स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है और आठ लाख से अधिक स्मार्ट मीटर राज्य में लगाए जा चुके है। स्मार्ट मीटर के जरिए शटन डाउन की जानकारी भविष्य में उपभोकताओं को सीधे मोबाइल पर मिलेगी, इस दिशा में भी कदम उठाया जा रहा है।

बिजली की खराबी पर तुरंत मिलेगी जानकारी
स्मार्ट मीटर का एक बड़ा लाभ यह है कि अगर किसी इलाके में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है, तो उसकी जानकारी बोर्ड अधिकारियों को बिना किसी शिकायत के मिल सकेगी। जबकि होता यह है कि किसी क्षेत्र अथवा उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित होने पर उसे शिकायत संबंधित अधिकारी के समक्ष दर्ज करवानी पड़ती है।

स्मार्ट मीटर के लाभ
स्मार्ट मीटर के जरिए उपभोक्ताओं को बिजली खपत का रियल टाइम डाटा मिलेगा। इससे यह पता चलता रहेगा कि कितनी यूनिट खर्च हो रही है। पारदर्शी और सटीक बिलिंग मीटर की रीडिंग सीधे सिस्टम में जाती है, जिससे बिलिंग में गड़बड़ी की संभावना कम हो जाती है। अनुमानित बिल की समस्या भी समाप्त होगी। स्मार्ट मीटर का सबसे बड़ा लाभ प्रदेश के जनजातीय इलाकों समेत दूरदराज बसे गांवों के उपभोक्ताओं को मिलेगा। बिल काटने के लिए गांव में कर्मचारियों के आने का इंतजार नहीं करना होगा।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें