Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

बाहरियों के भरोसे हरियाणा, युवाओं के हकों पर डाका: अभय सिंह चौटाला

04 जुलाई, 2025 05:30 PM

चंडीगढ़ : इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा की बीजेपी सरकार पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी ने प्रदेश को लूटने के लिए बाहरी प्रदेशों के लोगों को सत्ता में बैठा दिया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बिहार में तैनात एक सर्कल ऑफिसर को रेवाड़ी जिले की ढहीना तहसील में एक साल के लिए नायब तहसीलदार नियुक्त किया गया है, जो कि हरियाणा के युवाओं के साथ सरासर अन्याय है।

अभय चौटाला ने कहा कि यह पहली बार नहीं है, बीजेपी सरकार पहले भी डेपुटेशन के नाम पर दूसरे प्रदेशों से अफसर बुलाकर उन्हें मलाईदार पदों पर बैठाती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक 90% से अधिक ए और बी ग्रेड की गजेटेड सरकारी नौकरियां बाहरी लोगों को दी जा चुकी हैं, जबकि हरियाणा के एमटेक, बीटेक और पीएचडी धारक युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "बीजेपी ने हरियाणा को लूटने के लिए बाहरी लोगों के हवाले कर दिया है, जैसे महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को लूटा था।"

सुधीर राजपाल के साथ नाइंसाफी का आरोप
चौटाला ने कहा कि हरियाणा के सीनियर आईएएस अधिकारी सुधीर राजपाल को चीफ सेक्रेटरी बनाए जाने का हकदार होने के बावजूद दरकिनार कर, एक बाहरी मूल निवासी को न केवल यह पद सौंपा गया, बल्कि उसे एक साल का विस्तार भी दे दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यही हाल आयोगों और बोर्डों का है—एचपीएससी का चेयरमैन भी बाहर के प्रदेश से है।

"हरियाणा के युवाओं को चपड़ासी भी नहीं बनने दे रहे"
चौटाला ने कहा कि जिन संस्थाओं का गठन हरियाणा के युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लिए हुआ था, वहां तक बाहरी लोगों को बिठा दिया गया है। ऐसे में हरियाणा का युवा खुद को ठगा महसूस कर रहा है। “हरियाणा के बच्चों को चपड़ासी तक नहीं बनने दिया जा रहा,” उन्होंने कहा।

अभय चौटाला ने मांग की कि प्रदेश की नौकरियों और प्रशासनिक पदों पर केवल हरियाणा मूल के लोगों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए और बाहरी प्रदेशों से अफसरों की तैनाती पर तत्काल रोक लगाई जाए।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान